फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: आज रात बंद रहेंगी PRS सेवाएं, बागपत में कचरा हटाने को लेकर फायरिंग, श्रमिक घायल

Thu, 14 Nov 2024 03:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 14 Nov 2024 03:47 PM IST
खास बातें

उत्तर रेलवे दिल्ली की पीआरएस सेवाएं आज रात को डेढ़ घंटे बंद रहेंगी। वहीं बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क से कचरा हटाने के विवाद को लेकर दो पक्षो में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
West UP News Live: PRS services will remain closed tonight, firing in Baghpat over dispute of garbage removal
बागपत में घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:06 PM, 14-Nov-2024

जुड़वां भाइयों ने उड़ान पुस्तकालय किया समर्पित

कार्यक्रम में माैजूद जुड़वां भाई व डीएम दीपक मीणा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा जगदीश शरण राजवंशी कन्या इंटर कॉलेज बेगम पुल में उड़ान पुस्तकालय की स्थापना की गई।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक मीणा, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं समाजसेवी ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने  किया। क्लब निदेशक आयुष गोयल और पीयूष गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उड़ान पुस्तकालय मिशन शक्ति  के अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

पुस्तकालय को हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान, किस्से कहानियों की किताबें, उपन्यास लोक कथाएं आदि विभिन्न विषयों से संबंधित 500 पुस्तकें विद्यालय स्थित पुस्तकालय को भेंट की गई।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पुस्तकों की हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। पुस्तकें जीवन भर हमारा मार्गदर्शन करती है। आज के परिप्रेक्ष्य में बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

पिछले 10 वर्षों में बेटियां यूपीएससी में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को एकाग्रचित्त और समय का पाबंद होना चाहिए। हर बच्चा प्रतिभावान होता है और सभी बच्चों की प्रतिभा एक दूसरे से भिन्न होती है। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा स्थापित पुस्तकालय बेटियो की शिक्षा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानाचार्या रीना देवी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
03:25 PM, 14-Nov-2024

बागपत पहुंचेंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

बागपत में आज प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के आवास पर पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक यहां वर-वधु को आशीर्वाद देंगे। बागपत के भाजपा के जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के बेटे की शादी के बाद आज रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी सीएम समेत समारोह में कई बड़े नेता माैजूद रहेंगे।
विज्ञापन
03:24 PM, 14-Nov-2024

बाल दिवस पर दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ के सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर मैदान पर बाल दिवस के उपलक्ष में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला एसडी रेड टीम एवं जूनियर यंग्स ब्लू टीम संग खेला गया।

रोमांचक खेले गए मुकाबले में एसडी रेड टीम ने यंग्स ब्लू टीम को 3-1 से पराजित कर जीत हासिल की। एसडी रेड टीम की ओर से यश कुमार, अंकुश शर्मा , सक्षम गौतम ने अपनी टीम के लिए गोल दागे, जबकि यंग्स ब्लू टीम की ओर से कृष्णा ढींगरा ने अपनी टीम के लिए गोल किया।

वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला लिटिल स्टार टीम एवं सेवन स्टार टीम संग खेला गया। संघर्षपूर्ण चले मैच में सेवन स्टार टीम ने लिटिल स्टार टीम को 1-0 से पराजित किया । मैच से पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट गौरव गोयल ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर किया। 
12:11 PM, 14-Nov-2024

आज भी न्यायिक कार्य नहीं करेंगे वकील

गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में गाजियाबाद के प्रकरण में विरोध स्वरूप बृहस्पतिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, महामंत्री अमित कुमार दीक्षित, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार माैजूद रहे।
10:41 AM, 14-Nov-2024
आरोप है कि इसके बाद नरेश का पुत्र अनुज घर ट्रेक्टर खड़ा करके तमंचा ओर पिस्टल लेकर आया, जिसने आते ही धर्मवीर और उसके पुत्र संजीव पर अंधाधुंध कई राउंड फायरिंग किए जिससे पिता-पुत्र ने भागकर जान बचाई। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई।

फायरिंग के दौरान ट्रेक्टर पर बैठकर बड़ौत मजदूरी करने लिए जा रहा खिवाई निवासी अमित पुत्र किरणपाल को गर्दन में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर घायल श्रमिक को सीएचसी बिनौली पर लेकर पहुचें  जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया है।
10:37 AM, 14-Nov-2024
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क से कूड़ा कचरा हटाने के विवाद को लेकर दो पक्षो में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग से ट्रेक्टर में बैठकर मजदूरी के लिए बड़ौत जा रहा खिवाई का एक श्रमिक गोली लगने से घायल हो गया। 

जौहड़ी गांव में नरेश पुत्र रामरीक रोड़ी-डस्ट ओर रेत बेचने का कार्य करता है। गुरुवार सुबह उसका पुत्र अनुज उर्फ काला ट्रेक्टर से कचरा हटाकर गांव के ही धर्मवीर पुत्र मुंशी के खेतों की ओर धकेल रहा था।

इसका धर्मवीर ने और उसके पुत्र संजीव ने विरोध जताया। इस पर दोनों ने पक्षों में गाली-गलौज, कहासुनी हो गई। तब तो ग्रामीणों ने उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:30 AM, 14-Nov-2024

West UP News Live: आज रात बंद रहेंगी PRS सेवाएं, बागपत में कचरा हटाने को लेकर फायरिंग, श्रमिक घायल

उत्तर रेलवे दिल्ली की पीआरएस की सेवाएं गुरुवार रात को डेढ़ घंटे बंद रहेंगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली पीआरएस में सुधारों के मद्देनजर 14 नवंबर रात 11:45 बजे से 1:15 बजे तक पीआरएस सेवाएं बंद रहेंगी।

इस दौरान दिल्ली साइट के लिए पीआरएस एप्लीकेशन की सेवा पीएनआर पूछताछ, करंट रिजर्वेशन, निरस्तीकरण, चार्टिंग, ईडीआर (असाधारण डेटा रिपोर्ट) और काउंटरों पर पीआरएस रिपोर्ट की  सेवाएं बाधित रहेंगी।

यह भी पढ़ें: प्रियांशु हत्याकांड: चाकू घोंपता रहा सिपाही, मदद के लिए चिल्लाता रहा दोस्त, हत्यारे तक ऐसे पहुंची पुलिस...
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed