West Up News Live: पीएम मोदी कल मेरठ में करेंगे रैली, बागपत में युवक की गोली मारकर हत्या
31 मार्च को मेरठ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कई सियासी मामलों में अलग होने जा रही है।
लाइव अपडेट
मेरठ में भारतीय जनता दल से राजेश गिरी और राष्ट्रीय शोषित समाज दल से उम्मीदवार भूपेंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। जबकि 12 उम्मीदवारों ने दूसरे दिन शनिवार को नामांकन पत्र ले लिया है।
शनिवार को कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन नामांकन की प्रक्रिया की गई। जिसमें दो पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वहीं, निर्दलीय 12 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने के लिए नामांकन पत्र ले लिया है। नामांकन पत्र को दूसरे दिन भाजपा, सपा, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। बृहस्पतिवार को नामांकन लेने के पहले दिन सपा से भानु प्रताप सिंह और बसपा से देवव्रत त्यागी सहित 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को भाजपा से उम्मीदवार अरुण गोविल नामांकन पत्र जमा करेंगे।
बागपत के मविकला गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पीएम की रैली और चुनाव के लिए आए 1008 जवान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब से पुल जवानों की एक ट्रेन मेरठ पहुंची। इसमें 1008 सुरक्षा जवान आए। इनके साथ अधिकारी भी शामिल रहे। एसपी यातायात ने सभी के ठहरने की व्यवस्था कराई है।
फैक्टरी पकड़ी, भारी संख्या में बने अध बने तमंचे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने गंग नहर पटरी स्थित मुसद्दीलाल के बाग में छापा मार कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी खतौली के मोहल्ला सराफान का निवासी आरिफ पुत्र इरफान हैं। वह मौके पर तमंचा बनाते मिला। सीओ खतौली यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है।
कॉलोनी के लोगों के मुताबिक मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) से लगातार कॉलोनी की सीवर लाइन जोड़ने की मांग की जा रही है। इस बारे में जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ। कॉलोनी में अन्य समस्याएं भी हैं। उन्होंने कॉलोनी की अनदेखी करने का आरोप लगाकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। साथ ही उम्मीदवारों से अपील की है कि क्षेत्र के लोगों से वोट मांगने न आएं।