West UP News Live: मवाना में सड़क हादसे में दो की मौत, अमर उजाला के रक्तदान शिविर में बढ़चढ़कर पहुंचे लोग
{"_id":"651920044f50385eb3075ad6","slug":"west-up-news-live-people-enthusiastically-participated-in-the-blood-donation-camp-of-amar-ujala-read-latest-2023-10-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मवाना में सड़क हादसे में दो की मौत, अमर उजाला के रक्तदान शिविर में बढ़चढ़कर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 01 Oct 2023 01:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:15 PM IST
खास बातें
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला रक्तदान शिविर
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
01:13 PM, 01-Oct-2023
मवाना में रविवार सुबह राज आईटीआई कॉलेज के पास मेरठ रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली वह कार की भिड़ंत में कर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसको इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है।
ऑल्टो कर में सवार होकर तीन लोग बिजनौर की ओर से मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह कर मवाना कस्बे से बाहर निकाल मेरठ रोड पर राज आईटीआई कॉलेज के पास पहुंची तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली से इसकी भिड़ंत हो गई, जिसमें कर के परखच्चे उड़ गए।
कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की हालात गंभीर बनी हुई है ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ट्रैक्टर ट्राॅली को लेकर मौके से फरार हो गया। कर सवार लोग अमरोहा के रहने वाले हैं। पुलिस मौके पर पहुंच जानकारी करने में जुटी है।
12:37 PM, 01-Oct-2023
अब नौचंदी के साधारण कोच में सीट मिलना होगा मुश्किल
मेरठ से नौचंदी एक्सप्रेस के साधारण कोच में सफर करने वालों को रविवार से दिक्कत होगी। इसके पांचों साधारण कोच में सहारनपुर से यात्री सवार होकर आएंगे यानी अब पांच मिनट के अंदर साधारण कोच में सवार होना चुनौतीपूर्ण होगा।
नौचंदी एक्सप्रेस में शनिवार तक मेरठ सिटी स्टेशन से 17 कोच और सहारनपुर से छह कोच आते थे। जिसमें सहारनपुर से दो और मेरठ सिटी से तीन साधारण कोच होते थे। चूंकि मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम सात बजे 17 खाली कोच खड़े हो जाते थे, इसलिए साधारण कोच में सवार होने में दिक्कत नहीं होती थी और आसानी से सीट मिल जाती थी, मगर रविवार से ऐसा नहीं होगा। सभी 23 कोच सहारनपुर से आएंगे और साधारण कोच में यात्री सवार होंगे।
रविवार को नौचंदी एक्सप्रेस नई समय सारिणी के तहत सहारनपुर स्टेशन से शाम 5:45 बजे रवाना होगी, जिसमें 23 कोच होंगे। यह ट्रेन से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। नई समय सारिणी के अनुसार मेरठ सिटी स्टेशन से सवार होने के लिए यात्रियों को सिर्फ पांच मिनट का समय मिलेगा, जो अभी तक करीब 30 मिनट था।
रद्द रही जालंधर-दिल्ली व इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस
पंजाब में किसानों के रेलवे ट्रैक पर धरना देने की वजह से शनिवार को जालंधर-दिल्ली और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रही। इन ट्रेनों का संचालन नहीं होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेरठ सिटी स्टेशन पर नौचंदी के 16 कोच सात बजे प्लेटफार्म पर खड़े हो जाते थे, जिसमें तीन साधारण कोच होते थे। इस वजह से मेरठ सिटी से साधारण कोच में सफर करने वाले यात्रियों को आसानी से सीट मिल जाती थी। रविवार से सहारनपुर से आने वाली पूरी ट्रेन में यात्री सवार होंगे। मेरठ सिटी पर पांच मिनट का समय होगा। ऐसे में साधारण कोच में सफर करने वालों को सीट मिलने में थोड़ी दिक्कत होगी। - आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक मेरठ सिटी स्टेशन

डीजल जनरेटर चलाने पर पाबंदी, उद्यमियों ने मांगी छूट
रविवार से उद्योगों में डीजल जनरेटर चलाने पर पाबंदी लागू की गई है। लेकिन उद्यमियों अभी भी इसका विरोध कर रहे हैं। उद्यमियों की ओर से ड्यूल जनरेटर लगाने के लिए सब्सिडी की मांग भी की गई है। आईआईए के मेरठ चैप्टर के चेयरमैन तनुज गुप्ता ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा है। साथ ही डीजल जनरेटर चलाने पर लगाई गई पाबंदी को हटाने की मांग की है।
चेयरमैन तनुज गुप्ता ने कहा उद्योगो के समक्ष सबसे बड़ी समस्या अपने जेनरेटर को डूयल फ्यूल मोड़ में बदलने की है। इसमें सात लाख रूपये से लेकर 20 लाख रुपये का खर्च आता है। इस लागत को लघु उद्योग वहन नहीं कर सकते। गैस से जनरेटर चलाना महंगा पड़ेगा। दिल्ली के एक्यूआई के आधार पर मेरठ में कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
बायोडीजल के उपयोग की मिले अनुमति
डीजल जनरेटरों में डीजल के स्थान पर बायोडीजल के उपयोग की अनुमति दी जाए। सीएक्यूएम स्वच्छ ईंधन के उपयोग की अनुमति दे। - अनिल पुंडीर, ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रीयल एस्टेट
डीज़ल जनरेटरों में परिवर्तन हेतु लगने वाले उपकरणों को एमएसएमई स्कीम के तहत 80 फीसदी सब्सिडी दी जाए। ऐसे में सुक्ष्म एवं लघु उद्योग जल्दी से जल्दी डीज़ल जेनेरेटरों को पीएनजी में परिवर्तित करा सकेंगे। - निपुन जैन, अध्यक्ष, परतापुर इंडस्ट्रीयल एस्टेट

12:08 PM, 01-Oct-2023
West UP News Live: मवाना में सड़क हादसे में दो की मौत, अमर उजाला के रक्तदान शिविर में बढ़चढ़कर पहुंचे लोग
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पहुंचे। रक्तदान शिविर सुबह 9 से शुरू हुए जहां चार बजे तक रक्तदान कर सकते हैं।
लोगों से अनुरोध है कि राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर कैंप में आएं और रक्तदान करें। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट ब्लड चार जिंदगियां बचा सकता है। क्योंकि खून से निकाले जाने वाले चार कंपोनेंट अलग-अलग बीमारियों में मरीज के काम आते हैं।
रक्तदान करने वाले हर व्यक्ति को एक डोनर कार्ड व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। जसवंत राय अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी का कहना है कि उनके यहां रक्तदान करने वाला बिना सर्टिफिकेट के भी ब्लड ले जा सकता है। बस, उसे आधार कार्ड लाना होगा।
इन स्थानों पर लगाएं जाएंगे शिविर
-एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज
-पीएल शर्मा जिला अस्पताल
-जसवंत राय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
-कोटपाल नर्सिंग होम मोदीपुरम
रक्तदान से जुड़ी ये बातें रखें याद
-18-60 साल का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
-45 किलो वजन, 12.5 ग्राम हीमोग्लोबिन वाला व्यक्ति रक्तदाता हो सकता है।
-रक्तदान में महज 10 मिनट लगते हैं।
- रक्तदान कष्ट रहित साधारण प्रक्रिया है।
-रक्तदान के बाद शरीर में स्वच्छ नए रक्त का निर्माण तेजी से होता है।
-रक्तदान करने से मनुष्य बीमारियाें से दूर रहता है।