West UP News Live: समाजवादी पार्टी में कलह जारी, अब विधायक रफीक अंसारी ने नामांकन पत्र लिया
{"_id":"660a43095a3b4709420f845b","slug":"west-up-news-live-national-vice-president-shahid-siddiqui-resigns-from-rld-youth-murdered-in-saharanpur-2024-04-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: समाजवादी पार्टी में कलह जारी, अब विधायक रफीक अंसारी ने नामांकन पत्र लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 01 Apr 2024 10:46 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:46 AM IST
खास बातें
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दकी ने पार्टी के इस्तीफा दे दिया है। वहीं सहारनपुर में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर अभी कलह जारी है। सपा से घोषित उमीदवार भानु प्रताप सिंह के बाद सपा विधायक रफीक अंसारी ने भी नामांकन पत्र ले लिया।
विज्ञापन
रफीक अंसारी, शहर विधायक सपा
लाइव अपडेट
03:24 PM, 01-Apr-2024
समाजवादी पार्टी में मेरठ हापुड़ लोकसभा के टिकट को लेकर अभी कलह जारी है। सपा से घोषित उमीदवार भानु प्रताप सिंह के बाद सपा विधायक रफीक अंसारी ने भी नामांकन पत्र ले लिया। जिसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। समाजवादी पार्टी से भानू प्रताप सिंह का टिकट काटकर मेरठ-हापुड लोकसभा से रफीक अंसारी भी प्रत्याशी हो सकते हैं।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। जिसमें 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र ले लिया है। जिसमें सपा विधायक रफीक अंसारी के नाम से नामांकन पत्र भी लिया गया। जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं में अलग-अलग चर्चा शुरू हो गई।
हालांकि समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह पहले दिन ही नामांकन पत्र लेकर जा चुके हैं। जिन्होंने अभी पर्चा दाखिल नहीं किया। सेवानिवृत आईपीएस अमिताभ ठाकुर की आजाद अधिकार सेना पार्टी से इंतखाब अहमद ने भी नामांकन पत्र लिया है।
वही, संजीव तोमर और प्रदीप कुमार ने निर्दलीय नामांकन पत्र ले लिया। नामांकन पत्र की प्रक्रिया को देखते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार को भाजपा से मेरठ-हापुड लोकसभा से उम्मीदवार अरुण गोविल नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंच सकते हैं।

10:43 AM, 01-Apr-2024
कांग्रेस में चुनावी माहौल के बीच उठा पटक जारी है। पार्टी ने रविवार देर रात कई बड़े बदलाव किए हैं। शामली में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बदल दिए हैं। शामली के जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान को बनाया गया है जबकि महानगर अध्यक्ष लोकेश कटारिया को बनाया गया है।
विज्ञापन
10:42 AM, 01-Apr-2024
सहारनपुर जनपद के कोतवाली सदर बाजार के रामनगर पठानपुरा में रविवार की देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने अंजाम दिया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पहुंच कर जांच की। हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। आरोपी फरार हो गया है।
घटनाा रात 12 बजे मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में हुई। पुलिस के मुताबिक नमन भवानी(18) अपनी गली में खड़ा थाl इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला एक युवक आया और तमंचा कमर में सटकर गोली मार दी। इससे नमन जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

10:33 AM, 01-Apr-2024
West UP News Live: समाजवादी पार्टी में कलह जारी, अब विधायक रफीक अंसारी ने नामांकन पत्र लिया
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी ने अपने सोशल हैंडल पर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह को पार्टी और पद से इस्तीफा भेजा है।
उन्होंने कहा कि मैं खामोशी से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त होते नहीं देख सकता, इसलिए मैं अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। साथ ही उन्होंने जयंत सिंह और आरएलडी में अपने साथियों का आभार व्यक्त किया है।
माना जा रहा है कि पार्टी में उपेक्षित होने के कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया है। केंद्रीय नेतृत्व उन्हें फिलहाल कोई तवज्जो नहीं दे रहा था। पार्टी के कार्यक्रमों में भी शाहिद सिद्दीकी को बुलाया नहीं जा रहा था।