फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सहारनपुर में युवक को गोली मारकर किया घायल, बागपत में बच्ची की हत्या

Wed, 05 Jun 2024 10:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jun 2024 10:03 PM IST
खास बातें

नकुड़ में बाइक सवार दो हमलावरों ने गांव छापुर निवासी एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी।

विज्ञापन
West UP News Live: man was called from his home and shot In Saharanpur, injured
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:52 PM, 05-Jun-2024
मुठभेड़ में पशु चोर घायल

शामली के कांधला में एसओजी व पुलिस की पशु चोर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से पशु चोर गुलजार निवासी नियाजु मुजफ्फरनगर घायल हो गया। कांधला में बुढ़ाना मार्ग पर फाटक के नजदीक मुठभेड़ हुई। बताया गया कि आरोपी पिकअप में चोरी की भैंस लेकर जा रहा था। कैराना से भैंस चोरी हुई थी।
02:11 PM, 05-Jun-2024

बागपत में मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी

बिनौली गांव में गत दिन शाम लापता हुई होमगार्ड की पुत्री(7) की उसी के हिजाब (कपड़े)  से गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

अख्तर अली पुत्र रशीद निवासी बिनौली पुलिस में होमगार्ड है जो बड़ौत में यूपी 112 पर चालक तैनात है।  उसकी कक्षा 2 में पढ़ने वाली 7 वर्षीय पुत्री सिदरा मंगलवार की शाम अपने बड़े भाई सानिब के साथ गांव में स्थित बड़ी मस्जिद में पढ़ने गयी थी।

परिजनों ने बताया कि सानिब घर पर अकेला आया उसने बताया कि सिदरा उससे सिर में दर्द बताकर घर आने को कहकर वहॉ से चली आयी। जो रात्रि तक भी घर नही पहुची तो परिजनों ने रात भर उसे इधर उधर तलाश किया लेकिन कही कोई पता नही चल सका। बुधवार की सुबह होमगार्ड ने थाने पर अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने मस्जिद व बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन छात्रा का कही कोई सुराग नही लगा। दोपहर को बिनौली थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित एक गली में बच्चे खेल रहे थे तो उन्होंने वहॉ जैन परिवार के बंद गेट पर एक बच्ची के शव को पड़ा देखा।

सूचना पर पहुची थाना पुलिस ने जांच की तो बच्ची की उसी के हिजाब(काले कपड़े) से गला घोंटकर हत्या कर रखी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। छात्रा की मौत से पिता अख्तर अली, मां मोहसिना, भाई सानिब सहित परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल हो गया। मोहल्ले के लोग व महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। घटना के संबंध में थाने पर अभी तहरीर नही दी गयी है।
विज्ञापन
11:39 AM, 05-Jun-2024

तीतरों मार्ग पर पडा मिला अधेड़ का शव 

गंगोह में तीतरों मार्ग पर शामली बस स्टैंड के समीप अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है, जिसकी शिनाख्त नही हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। अधेड़ की मौत सड़क हादसे में हुई है या फिर मौत का कोई अन्य कारण रहा है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
11:28 AM, 05-Jun-2024

West UP News Live: सहारनपुर में युवक को गोली मारकर किया घायल, बागपत में बच्ची की हत्या

नकुड़ में बाइक सवार दो हमलावरों ने गांव छापुर निवासी एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। गोली युवक के पैर में आरपार हो गई। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

घायल युवक सूरज पुत्र प्रवीण कुमार निवासी गांव छापुर ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब पौने नौ बजे उसके पास एक परिचित का फोन आया। कहा कि उसकी बाइक मे पेट्रोल खत्म हो गया है। जैसे ही वह पेट्रोल लेकर नकुड़-गंगोह रोड पर गांव के अड्डे पर पहुंचा तो वहां मौजूद बाइक सवार दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा तो एक गोली पैर में लग गई और वह गिर गया। इस दौरान दोनों आरोपी अंबेहटा की ओर फरार हो गये। परिजन घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने सीएचसी पहुंचकर घायल युवक से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम जांच कर कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed