West UP News Live: इमरान मसूद बोले-सरकार के साथ मिलकर कराऊंगा सहारनपुर का विकास
{"_id":"6688d75798bb53de8e0e1dc9","slug":"west-up-news-live-jagannath-yatra-will-be-celebrated-2-50-lakh-people-will-not-get-gangajal-for-two-days-2024-07-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: इमरान मसूद बोले-सरकार के साथ मिलकर कराऊंगा सहारनपुर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 06 Jul 2024 05:24 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:24 PM IST
खास बातें
मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।एक क्लिक में पढ़ें छह जिलों के मुख्य समाचार।
विज्ञापन
इमरान मसूद
- फोटो : amarujala
लाइव अपडेट
05:21 PM, 06-Jul-2024
सहारनपुर में इमरान मसूद ने की प्रैस वार्ता
इमरान मसूद
- फोटो : amarujala
चकाराता मार्ग स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के आवास पर सांसद बनने के बाद पहली बार इमरान मसूद ने पत्रकार वार्ता की। जावेद साबरी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। सांसद के भतीजे हमजा मसूद की वायरल वीडिया, जिसमें वह संविधान की पत्रियां हाथ में लेकर जनप्रतिनिधि की तरह शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं और हंस रहे हैं, जिसमें परिवार के सदस्य बराबर में खड़े दिख रहे हैं। इसको लेकर भाजपा और आसपा व भीम आर्मी ने संविधान का माखौल उड़ाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन कार्रवाई की मांग की थी। इस बारे में पूछे सवाल का जवाब देने से इमरान मसूद बचते हुए दिखे हुए। सिर्फ इतना कहा कि हम संविधान का मानने वाले हैं।
लोकसभा में संविधान की शपथ लेकर आएं हैं। वीडियो में कोई माखौल नहीं उड़ाया गया है। फिर भी हमजा माफी मांग चुका है। वह सभी पुराने-गिले शिकवे भूलकर विकास के प्रतिबद्ध हैं। आईएसबीटी के दो बस अड्डे बनवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल और जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कराएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलेंगे। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को निर्माण का मुद्दा लोकसभा में उठा चुके हैं। मां शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ तक हाईवे बनवाने की मांग की है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिले। सहारनपुर की काष्ठकला और हौजरी के व्यापार को पहली की तरह बढ़ोत्तरी कराई जाएगी। उन्होंने हाथरस की घटना को दुखद बताया। पीड़ित को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। बिजली को लेकर एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था बेहतर हुई है। उन्होंने पिछले दिनों बिजली की तारों में फाल्ट आने पर रात में भी कर्मचारियों को ठीक करते हुए देखा है। इस पर सरकार की प्रशंसा की थी।
03:56 PM, 06-Jul-2024
महिला को मारपीट कर टैंपो से फेंका, पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली जनपद के पारिवारिक विवाद में न्यायालय के आदेश पर ससुरालियों के साथ भेजी गई महिला को पति समेत ससुरालियों ने मारपीट कर रास्ते में टैंपो से नीचे फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की गई है।
शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी डिंपल देवी ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका अपने ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस मामले में एक जुलाई को न्यायालय ने उसे ससुरालियों के साथ भेज दिया था।
आरोप है कि जब वह कैराना से टैंपो में बैठकर शामली जा रहे थे तो खेडीकरमू पेट्रोप पंप के नजदीक ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे टैंपो से नीचे फेंक दिया, जिसमें उसे चोट लगी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता का कहना है कि उसने कोतवाली में तहरीर दी।
पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली में पति सुरेश, ससुर सक्टू, सास बाला, जेठ नरेश, जेठानी बबीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

03:47 PM, 06-Jul-2024
सहारनपुर में दिन निकलते ही बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी घायल
सहारनपुर में दिन निकलते ही बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़ा गया बदमाश लूट की घटना में फरार चल रहा था।
शनिवार को थाना सदर बाजार पुलिस चुनहेटी फाटक के पास बाइपास पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति मवीं खुर्द की तरफ से आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों व्यक्तियों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जान बचाने के लिए व्यक्तियों पर गोली चलाई। इसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोंटी उर्फ अभिषेक पुत्र सुनील निवासी गलीरा थाना सदर बाजार के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने बताया कि वह सात-आठ सालों से लूट, चोरी, झपटमारी और मानक पदार्थों की तस्करी करते आ रहे हैं।
तीन जुलाई को उसने व उसके साथी ने सब्जी मंडी में सब्जी लेने आई महिला से उसका पर्स व मोबाइल लूटा था। पर्स में तीन हजार रुपये निकले थे। पकड़े गए बदमाश मोंटी पर छह मुकदमें दर्ज हैं।

03:46 PM, 06-Jul-2024
मुजफ्फरनगर में मोनी बाबा का देहावसान, अग्नि समाधि दी गई
मुजफ्फरनगर के मोरना के शुकतीर्थ कुटिया आश्रम संचालक मोनी बाबा (85) का निधन हो गया। वह पिछले दिनों से गले के कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। तपस्वी संत व कुशल व्यवहार के धनी होने के कारण उनके पास श्रद्धालुओं का जमावड़ा बना रहता था। नगर के संत महात्मा समाज सेवियों पदाधिकारी एवं भाजपा नेताओं ने संत को श्रद्धांजलि कर नमन किया। वही गंगा घाट पर उन्हें अग्नि समाधि दी गई। 22 जुलाई को उनकी शोडषी कार्यक्रम का आयोजन होगा।
10:51 AM, 06-Jul-2024
भ्रष्टाचार के आरोप पर हाईकोर्ट ने प्रो. संगीता शुक्ला से मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोप पर मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली व न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने विधि छात्रा नीतू की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने याची को सद्भावना सिद्ध करने के लिए पचास हजार रुपये जमा करने का आदेश दिया था।
याची के अधिवक्ता हेमंत यादव ने आरोप लगाया कि मेरठ की कुलपति ने बिना विधिज्ञ परिषद की अनुमति के एक साॅफ्टवेयर कंपनी को पांच करोड़ के भुगतान किया। दस्तावेज स्कैनिंग में चार करोड़ और आधिकारिक यात्राओं में पांच सितारा होटलों में ठहरने में लाखों रुपये खर्च किए हैं।
याचिका का विरोध करते हुए विवि के अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि याची ने आरोपों के समर्थन में उन गोपनीय दस्तावेजों से पेश किया है, जो सामान्यत: आम लोगों की पहुंच से दूर होते हैं। इससे पहले कोर्ट के आदेश पर याची ने 50 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद कोर्ट ने कुलपति को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

10:48 AM, 06-Jul-2024
जिला प्रशासन के साथ हुई बातचीत
मेरठ में भगवान जगन्नाथ यात्रा को लेकर तीन माह से चला रहा विवाद शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक के साथ समाप्त हो गया। दोनों पक्षों ने यात्रा को परंपरागत मार्ग से निर्विघ्न निकालने की सहमति दी। रथ पर भगवान के साथ बैठने के लिए पंडित विष्णु दत्त और गणेश पंडित के पुत्र को स्वीकृति दी गई।सदर थाने के पास महा बिल्वेश्वरनाथ मंदिर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में एडीएम सिटी बृजेश कुमार और सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात रखते हुए यात्रा को परंपरागत मार्ग से निकालने का अनुरोध किया। निर्णय हुआ कि रथयात्रा में पुजारी विष्णु दत्त शास्त्री और तुषार शर्मा पूजा करेंगे। रथयात्रा 7 जुलाई को सुबह 11 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी।
एडीएम ने कहा कि दोनों पक्षों में जो तीन महीने से मतभेद चल रहे थे, वह आज दूर हो गए हैं। प्रशासन यात्रा में पूरा सहयोग करेगा। सीओ सदर ने कहा कि यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:43 AM, 06-Jul-2024
West UP News Live: इमरान मसूद बोले-सरकार के साथ मिलकर कराऊंगा सहारनपुर का विकास
मेरठ महानगर में 2.50 लाख की आबादी को आज शाम से दो दिन गंगाजल नहीं मिलेगा। इसे लेकर नगर निगम ने पानी की आपूर्ति करने के लिए आठ नलकूप से लाइन जोड़ी और घर-घर पानी पहुंचाने की प्लानिंग बना ली।
निगम के जलकल विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लीक हो गया है, जिसकी मरम्मत करनी है। मेट्रो प्लाजा से टीपीनगर थाने के बीच यातायात बाधित रहेगा।
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि मेट्रो प्लाजा से बागपत रोड की ओर जाने वाले वाहनों को दिल्ली रोड से होते हुए माधवपुरम गेट के सामने से ट्रांसपोर्ट नगर से निकाला जाएगा। मलियाना फ्लाईओवर की ओर से आने वाले वाहनों को टीपीनगर थाने के बराबर से ट्रांसपोर्ट नगर से निकाला जाएगा।
अवर अभियंता ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कई दिनों से लीक हो रहा है, जिसमें हजारों लीटर गंगाजल बर्बाद हो गया है। एक सप्ताह से निगम प्लांट की मरम्मत करने की प्लानिंग बना रहा है। भोला की झाल से गंगाजल की आपूर्ति बंद करनी होगी। दो दिन कार्य चलेगा। शनिवार शाम को आपूर्ति बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू कर देंगे। सोमवार सुबह गंगाजल की आपूर्ति चालू कर देंगे।
इप क्षेत्रों में नहीं मिलेगा गंगाजल
विकासपुरी नलकूप से श्यामनगर, विकासपुरी, तारापुरी, इस्लामाबाद, मदीना कालोनी, अहमद नगर, आशियाना कालोनी, जाकिर कालोनी, किदवई नगर व भूमिया पुल में पानी की आपूर्ति होगी। सर्किट हाउस से सिविल लाइन, साकेत, बाउंड्री रोड, हजारी की प्याऊ, मानसरोवर, विक्टोरिया पार्क क्षेत्र, सिचाई विभाग कालोनी, पीडब्ल्यूडी काॅलोनी, हाईड्रिल कालोनी, बीएसएनएल काॅलोनी जवाहर क्वार्टर, मेरठ कॉलेज, मोहनपुरी की तीन गली, प्रभात नगर, नंगलाबट्टू को पानी मिलेगा। शर्मा स्मारक से सुभाष नगर, इंद्रा चौक, छिपी टैंक, वेस्टर्न कचहरी रोड, प्यारे लाल स्मारक, एनएएस कॉलेज, नेहरू रोड, पीएल शर्मा स्मारक रोड आदि।