West UP News Live: बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सकों का हंगामा, पीडब्ल्यूडी ने भरे गड्ढे, दिनभर लगा जाम
मेरठ में यदि हाउस टैक्स नहीं वसूला गया तो राजस्व अधिकारियों पर ही गाज गिरेगी। परीक्षितगढ़ में एक तीन वर्ष की बच्ची को पालतु जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती है। पढ़ें ताजा खबरें।
लाइव अपडेट
मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गड्ढे भरे गए, जिसके तहत दोपहर तक जाम के हालात बने रहे। बुधवार को पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दीपावली से पहले शहर की सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह से पीडब्ल्यूडी की टीम बिजली बंबा बाईपास पर गड्ढे भरने के लिए उतरी।
ट्रॉली में बजरी और तारकोल के मिश्रण के साथ दर्जन भर कर्मचारियों की टीम बिजली बंबा बाईपास पर गड्ढे भरने के लिए पैमाइश करती रही। हापुड़ रोड से टीम ने शुरुआत की। सुबह से गड्ढे भरने का काम शुरू हुआ तो ऐसे में दोपहर तक जाम के हालात बने रहे। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुर्जर चौक से नूर नगर होते हुए लोग दिल्ली रोड तक पहुंचे।
प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त की अध्यक्षा, पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित डॉ. सरोज बैद्यनाथन जी हमारे मध्य नहीं रहीं। संस्कार भारती मेरठ महानगर ने शोक सभा आयोजित करते हुए कहा कि डॉ. सरोज बैद्यनाथन जी का आकस्मिक निधन हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। संस्कार भारती मेरठ महानगर ने प्रभु से कामना की वे डॉ. सरोज बैद्यनाथन की दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिवार एवं संस्कार भारती को इस दुःख सहने की शक्ति दे।
बिजनौर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, जनपद में अभी लंबी रोग का कोई पशु नहीं मिला। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पशुओं के आयात पर रोक लगा दी गई है। जनपद में पशु मेलों पर भी रोक लगा दी है। साथ ही गौशाला में टीकाकरण चल रहा है और गौशाला में भी पशुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी।
चार माह पुराने शव की सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने कराई पहचान
जानकारी के अनुसार 29 मई की सुबह को भगवानपुर रोड स्थित चौरादेव जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला था। शव के गले को बेल्ट से बाध कर एक पेड़ से उलझा कर बाध रखा था। सुबह के समय किसानो के वहा पहुंचने पर शव का पता चला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव की शिनाख्त का पुलिस द्वारा कई बार प्रयास किया गया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
अब दोबारा इस केस पर पुलिस ने काम करते हुए दोबारा से इस शव की पहचान की कोशिश की तो ये शव गागलहेड़ी निवासी सन्नी उम्र 25 वर्ष पुत्र जनेश्वर प्रसाद के रूप मे हुई। इस शव की शिनाख्त परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की। वही परिजनों ने सन्नी की गुमशुदगी उसी समय गागलहेड़ी थाने पर दर्ज कराई थी।
प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने बताया की पुलिस ने 302 का मुकदमा शव मिलने के बाद ही दर्ज कर लिया था। अब शिनाख्त होने के बाद हत्या के कारणों की जांच की जाएगी।
बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सकों का हंगामा
बागपत जिला अस्पताल के दो चिकित्सको के घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों के खिलाफ कार्रवाई नही होने पर चिकित्सक भड़क गए। जिस पर चिकित्सको ने हड़ताल कर दी, जिस कारण मरीज बिना उपचार कराए ही वापस लौट गए। उधर चिकित्सको ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक राजसिंह समेत दो घरों में बुधवार को चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए थे। जिसके बाद स्टाफ नर्स ऋतु के घर का दरवाजा तोड़ते हुए एक चोर को लोगो ने पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी बाइक छोड़कर भाग गया था।
ग्राम ऐंची कला निवासी सुंदर की तीन वर्षीय पुत्री मिष्ठी पालतू कुत्ते जर्मन शेफर्ड के साथ घर पर खेल रही थी, तभी कुत्ता आक्रामक हो गया और बच्ची का सिर व मुंह बुरी तरह से नोंच डाला।
बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और बच्ची को कुत्ते से छुड़ाकर आनन फानन सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कपिल त्यागी ने बताया कि जर्मन शेफर्ड का स्वभाव शांति प्रिय होता है लेकिन कुत्ते को जंजीर व रस्सी से बांधने पर वह चिड़चिड़ा और आक्रामक हो जाता है।
वर्जन वर्तमान में तापमान अधिक चल रहा है। ऐसे में जर्मन शेफर्ड तनाव में आकर आक्रामक हो सकता है। कुत्ते के खाने-पीने व ब्रीडिंग प्रक्रिया पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।- डाॅ. अमित कुमार, वेटनरी काॅलेज, कृषि विवि मेरठ
आक्रमकता के कारण
- तापमान का अधिक बढ़ना
- रहन सहन और खाने-पीने में बदलाव आना
- प्रजनन का समय होने के कारण हार्मोंस में बदलाव आना
यह बरतें सावधानी
- कुत्तों के खाने पीने का ध्यान रखें
- ब्रीडिंग प्रक्रिया समय पर कराएं
- बच्चों को उनसे दूर रखें
- जहां तक हो सके तापमान को उनके अनुकूल रखें
West UP News Live: बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सकों का हंगामा, पीडब्ल्यूडी ने भरे गड्ढे, दिनभर लगा जाम
मेरठ में हाउस टैक्स नहीं वसूलने वाले राजस्व निरीक्षकों पर अब गाज गिरेगी। राजस्व निरीक्षकों ने बकायेदारों पर कार्रवाई करने के दौरान विरोध की बात कही, जिस पर अपर नगर आयुक्त ने कहा कि अगर वसूली नहीं पा रहे तो नौकरी छोड़ दो, अन्यथा बड़ी कार्रवाई होगी।
अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने बुधवार को हाउस टैक्स विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार की प्रतिकूल प्रवृष्टि रोकने व निरीक्षक रविंद्र चौहान, नटराज, सचिन, अभय यादव और बृजेश को चेतावनी दी। बताया गया कि निगम के राजस्व निरीक्षक सिर्फ 20-30 प्रतिशत वसूली करते है और फिर बकायेदारों से साठगांठ कर लेते हैं।
इसके चलते बकायेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। निगम की टीम मंगलवार को सरायबहलीम में एक टॉवर और एक दुकान को सील कर पाई जबकि कागजी बाजार में व्यापारियों के विरोध होने पर वापस लौट आई थी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि रोजाना अभियान चलाकर बकायेदारों पर कार्रवाई करेंगे।