फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: कादिर राना की बेटियों की जमानत पर सुनवाई आज, मेरठ में अरिहंत प्रकाशन पर आयकर विभाग का छापा

Thu, 19 Dec 2024 12:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 19 Dec 2024 12:05 PM IST
खास बातें

मेरठ में आयकर विभाग ने अरिहंत प्रकाशन पर छापेमारी की है। कई गाड़ियों में पहुंची टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
West UP News Live: Hearing on bail of Qadir Rana's daughters today, IT raids Arihant Publications in Meerut
मेरठ में आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:49 PM, 19-Dec-2024

हापुड़ अड्डे पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर एनएचएआई के खिलाफ व्यापारियों का हंगामा

मेरठ में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बिना व्यापारियों को साथ लिए दुकान तोड़े जाने की बात पर व्यापार संघ पदाधिकारी भड़क गए। हापुड़ रोड पर नोटिस दिए बगैर  बृहस्पतिवार की एनएचएआई की टीम दुकान तोड़ने पहुंच गई। जिस पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। एनएचएआई टीम का विरोध किया। मामला इस कदर बढ़ गया कि पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाना पड़ा। वही मामले की जानकारी लगते संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह, अंकुर गोयल, संदीप गोयल रेवड़ी, अंकित गुप्ता, ललित अमूल, सुधांशु आदि सहित अन्य व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे। फिलहाल व्यापारियों ने एनएचएआई का काम रुकवा दिया।
12:00 PM, 19-Dec-2024

मेरठ में वार्ड 76 की पार्षद बनी सपा पार्षद शाहिद अब्बासी की पुत्रवधू कहकशा

कहकशां - फोटो : अमर उजाला
सपा पार्षद शाहिद अब्बासी की पुत्रवधू कहकशा वार्ड 76 की पार्षद बनीं। नगर निगम वार्ड 76 उपचुनाव की मतगणना संपन्न हुई। सपा से सिंबल न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी कहकशा बनी थीं।
विज्ञापन
12:00 PM, 19-Dec-2024

मेरठ मेडिकल में तीन दिवसीय खेल महोत्सव को आयोजन, नर्सिंग की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मेरठ मेडिकल कॉलेज, मेरठ के खेल प्रांगण में तीन दिवसीय खेल महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। इस मौके पर नर्सिंग की छात्राओं ने दौड़, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता  ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल-कूद इत्यादि का विशेष महत्व है, जिससे कि विद्यार्थियों का एकाग्रता, एकता व मनोबल बढ़ता है। जीतने से अधिक खेलकूद में भाग लेने का महत्व है।

प्रांगण में उपस्थित कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या प्रोफेसर एस0 बालमणि बोस, उप-प्रधानाचार्य प्रोफेसर वीर विक्रम सहदेव सिंह व अन्य समस्त शिक्षको द्वारा भी निरंतर छात्र-छात्राओं का उत्साह  वर्धन किया जाता है।
09:59 AM, 19-Dec-2024

मुजफ्फरनगर में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा क्षेत्र के गांव अथाई में देर रात शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक मोहन उर्फ मोना (25) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार संदिध युवकों को हिरासत में लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी युवक पड़ोस के ही बुधन के घर मे अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। वहां उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तब सिर में रॉड मारकर एवं ईट से कूचकर मोना की हत्या कर दी गई। शव को रास्ते मे फेक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। कार्रवाई को लेकर परिजन थाने पर पहुंचे हैं। भोपा देवव्रत बाजपेई का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
09:55 AM, 19-Dec-2024

मेरठ में अरिहंत प्रकाशन पर आयकर विभाग का छापा

मेरठ में विश्वकर्मा ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापेमारी कर आज सुबह शहर के बड़े प्रकाशक के यहां छापेमारी की है। बताया गया कि अरिहंत प्रकाशन के दफ्तर और मालिकों के आवास पर आयकर विभाग की टीम कई गाड़ियों में पहुंची और कार्रवाई शुरू कराई।
09:54 AM, 19-Dec-2024

प्रदेशीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता आज से मेरठ में

खेल निदेशालय की ओर से प्रदेशीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल, सहारनपुर मंडल, अलीगढ़ मंडल, बनारस, गोरखपुर मंडल समेत कई जिलों से टीम प्रतिभाग कर रही हैं। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी मंडलों की टीम के आने का सिलसिला जारी है। आज सुबह 10 बजे से खिलाड़ियों के बीच मैच शुरू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
11:57 PM, 18-Dec-2024

West UP News Live: कादिर राना की बेटियों की जमानत पर सुनवाई आज, मेरठ में अरिहंत प्रकाशन पर आयकर विभाग का छापा

जीएसटी टीम के साथ बदसलूकी और हमले के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना और सद्दाम राना को जमानत मिलने के बावजूद रिहाई लटक गई है। बेटे शाह आजम राना पर दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में पूर्व विधायक को साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। सीजेएम कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से दाखिल जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। अदालत ने पूर्व विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं कादिर राना की दोनों बेटियों की जमानत पर आज सुनवाई होगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed