फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Up News Live: भगवान की मूर्ति खंडित करने पर लोगों में भारी आक्रोश, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2023 08:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Dec 2023 08:01 PM IST
खास बातें

हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस आज 30 मिनट के लिए प्रभावित रहेगी। वहीं अवैध होर्डिंग लगाने को लेकर 18 कंपनियों पर 20 लाख का जुर्माना लगा है।वहीं शामली पुलिस को आज सुबह बड़ी कामयाबी मिली है। एक क्लिक में पढ़ें वेस्ट यूपी के छह जिलों की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West Up News Live: Haridwar-Bandra Express will be affected today, fine of Rs 20 lakh on 18 companies
मूर्ति खंडित होने पर लोगों में भारी आक्रोश। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:56 PM, 07-Dec-2023

मेरठ में माहौल खराब करने की कोशिश, भगवान की मूर्ति खंडित करने पर लोगों में भारी आक्रोश

मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ा में कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। बुधवार रात गांव के रास्ते पर स्थित जाहरवीर बाबा के मंदिर परिसर में भगवान हनुमान और शनिदेव महाराज की मूर्ति खंडित कर दी गईं। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाया। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर में नई मूर्तियां पूजापाठ के साथ स्थापित कराई गईं हैं।

04:00 PM, 07-Dec-2023

मेरठ के किठौर में गृह क्लेश में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में बांद्रा निवासी मोहसिन पुत्र मंसूर ने देर रात गांव में बने तालाब के पास स्थित एक पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी का कहना है कि मोहसिन राज से परिवार में कुछ झगड़ा होने के बाद घर से निकल गया था। इसके बाद जंगल में जाकर पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 7:00 बजे जंगल को गए लोगों ने  देखा तो घटना की जानकारी हुई मेड़ता की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन
03:58 PM, 07-Dec-2023

मेरठ में खाद की कमी और बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

मेरठ जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रदेश में किसानों को खाद की कमी का मुद्दा उठाकर राज्यपाल को ज्ञापन देकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला  व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया। 

ज्ञापन में कहा गया कि डीएपी खाद की कमी के चलते अन्नदाता परेशान है। डीएपी के दामों में वृद्धि कर दी गई है, जिससे इस महंगाई में उनके सामने कई प्रकार की दिक्कतें आ गई हैं। कांग्रेस पार्टी मांग करती है, कि खाद के दाम में वृद्धि को वापस लिया जाए किसानों को खाद आसानी से उपलब्ध कराई जाए। 
02:35 PM, 07-Dec-2023

पानीपत पुलिस की गिरफ्त से भागा आरोपी, पिता को पकड़ा तो वापस पहुंचा

हरियाणा के पानीपत जिले की थाना सेक्टर 13 की पुलिस टीम ने शामली में दबिश देकर चोरी के मामले में युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी पकड़े जाने के बाद पुलिस की हिरासत से भाग गया, जिससे पुलिस में खलबली मच गई। बाद में पुलिस ने आरोपी के पिता को पकड़ लिया, जिसके बाद आरोपी खुद ही पुलिस के पास आ गया। पुलिस आरोपी को लेकर पानीपत के लिए चली गई।
09:15 AM, 07-Dec-2023

मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

शामली  के कैराना थानाक्षेत्र में सुबह के समय बकरियां चोरी करके इनोवा गाड़ी द्वारा भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से चली गोली से दोनों बदमाश घायल हो गये जबकि एक दरोगा भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश इनोवा गाड़ी से बकरिया चोरी करके भाग रहे हैं। पुलिस ने पानीपत बाईपास के पास इनोवा गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश गाड़ी से उतरकर जंगल के रास्ते भागने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिए।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गये। मुठभेड़ के दौरान पंजीठ चौंकी इंचार्ज उप निरीक्षक सुरेश वीर के हाथ में भी गोली लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।

कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम कर्मवीर निवासी प्रभात नगर लुधियाना पंजाब और दिलीप होषराम निवासी महाराज नगर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी लुधियाना है। दोनों बदमाश सात बकरियां चोरी करके इनोवा गाड़ी द्वारा भाग रहे थे। बदमाशों से तमंचे और कारतूस की बरामद हुए। दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता कराया जा रहा है।
08:29 AM, 07-Dec-2023

मेरठ की 18 कंपनियों पर 20 लाख का जुर्माना

मेरठ  शहर में अवैध होर्डिग पर नगर निगम की नजर टेढ़ी हो गई है। बिना ठेके के अवैध तरीके से होर्डिंग लगाकर प्रचार-प्रसार करने वाली 18 कंपनियों पर नगर निगम ने 20 लाख का जुर्माना लगाया है। इन कंपनियों को नोटिस भेज दिए गए हैं।

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि महानगर में होर्डिंग का ठेका अभी नहीं हुआ है। शहर में अवैध तरीके से होर्डिंस लगाकर कई कंपनियां प्रचार प्रसार करा रही हैं। निगम की टीम ने जांच कराकर जिन कंपनियों के विज्ञापन लगे, उन्हें चिन्हित करके 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाकर नोटिस भेजा है। चूंकि होर्डिंग लगाने का ठेका किसी भी कंपनी के पास नहीं है। ऐसे में इन होर्डिंग्स को अवैध माना गया है। कई जगहों पर निगम ने अभियान चलाकर विज्ञापन उतरे भी है। इसके बावजूद लोग मनमानी तरीके से बैनर लगाकर प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं।

राजनीतिक दलों के विज्ञापन नहीं हटाए
शहर में कई स्थानों पर राजनीतिक दलों के भी कई विज्ञापन होर्डिंगों पर लगे हुए हैं। जिन पर अभी निगम के अधिकारियों ने जुर्माना नहीं लगाया, बल्कि उनको हटाया भी नहीं गया है। जिसको लेकर निगम पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:08 AM, 07-Dec-2023

West Up News Live: भगवान की मूर्ति खंडित करने पर लोगों में भारी आक्रोश, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

मेरठ के सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद लाइन पर दौराला-पाबली खास और टपरी यार्ड के अलावा साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच निर्माण कार्य होने के कारण कुछ समय के लिए ब्लॉक रहेगा। जिस कारण कई ट्रेनों को संचालन प्रभावित होगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस सात दिसंबर यानि आज टपरी-खतौली के बीच 30 मिनट के लिए प्रभावित रहेगी। ट्रेन 08830 हरिद्वार- छापी एक्सप्रेस 13 दिसंबर को हिंडन केबिन के बीच 15 मिनट के लिए प्रभावित रहेगी।

ट्रेन 12911 वलसाड-हरिद्वार एक्सप्रेस 12 दिसंबर को मेरठ सिटी-नागल के बीच डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहेगी। ट्रेन 14305 दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर एक्सप्रेस 13 दिसंबर, 15 दिसंबर और 17 दिसंबर को शामली-मनानी के बीच 90 मिनट तक बाधित रहेगी। हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस भी 15 दिसंबर को हिंडन केबिन के बीच 30 मिनट के लिए बाधित रहेगी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed