Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest against the use of a bulldozer on a farmer

Sonipat News: किसान की जमीन पर बुलडोजर चलाने के विरोध में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Thu, 12 Nov 2026 06:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Protest against the use of a bulldozer on a farmer
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय के गेट पर गैस चूल्हा, लकड़ियां, बर्तन और राशन लेकर धरने पर बैठा कैला
- कैलाशपुर में खड़ी फसल और बागवानी उजाड़ने के विरोध में लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर बैठे किसान
विज्ञापन

- किसान परिवार के धरने पर तहसीलदार ने दिया दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन
- गैस चूल्हा, लकड़ियां, बर्तन और राशन लेकर पहुंचे थे परिवार के सदस्य
फोटो 07: सोनीपत लघु सचिवालय के गेट पर गैस चूल्हा, लकड़ियां, बर्तन और राशन लेकर धरने पर बैठा कैलाशपुर गांव का किसान परिवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी,
सोनीपत। गांव कैलाशपुर में बुलडोजर चलाकर खड़ी फसल और बागवानी उजाड़ने के विरोध में वीरवार को किसान परिवार ने गैस चूल्हा, लकड़ियां, बर्तन और राशन लेकर लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। तहसीलदार कीर्ति दहिया के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाया। किसान परिवार के राजेश, रणबीर, सतीश, ऊषा और मीनू ने दावा है कि जमीन में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का 402 गज हिस्सा है। इसी को लेकर विभाग के साथ विवाद चल रहा है। परिवार का आरोप है कि जमीन से संबंधित मामला सोनीपत की सिविल अदालत और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रशासन ने जमीन पर बुलडोजर चलाकर उनकी खड़ी फसल और बागवानी को उजाड़ दिया।
विज्ञापन

-----
कोर्ट में मामला विचाराधीन
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि जब जमीन का मामला अदालत में विचाराधीन है तो प्रशासन को कार्रवाई करने से पहले सभी तथ्यों की जांच करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed