फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: भूनी-कक्केपुर व जुल्हेड़ा गांव से नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स, एंबुलेंस जलकर हुई राख

Tue, 14 Nov 2023 08:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Nov 2023 08:22 PM IST
खास बातें

14 नवंबर को बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह अवकाश कैलेंडर में शामिल नहीं था।

विज्ञापन
West UP News Live: Government schools will remain closed today, two kids died in accident
भाकियू महात्मा टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कराया। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

08:18 PM, 14-Nov-2023
सीएचसी सरधना परिसर में लगी आग, एंबुलेंस जलकर राख

मेरठ के सरधना में सीएचसी सरधना परिसर में पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। इस दौरान परिसर में खड़ी पुरानी एंबुलेंस जलकर राख हो गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। बताया गया कि यह एंबुलेंस पिछले पांच साल से खड़ी थी।
07:12 PM, 14-Nov-2023
भूनी-कक्केपुर व जुल्हेड़ा गांव से नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स

मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर पिछले  दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम को धरना समाप्त कर दिया। शाम को प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद मांगों पर प्रशासन द्वारा विचार करने के आश्वासन पर भाकियू महात्मा टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। संगठन के जिलाध्यक्ष निक्की तालियान ने बताया कि टोल टैक्स के आसपास के तीन गांव फ्री कर दिए गए, जिसमें भूनी, कक्केपुर, जुल्हेड़ा शामिल हैं। जबकि छूट के लिए नौ गांव की लिस्ट दी गई थी। बाकी छह गांमों के लिए 10 दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन
03:47 PM, 14-Nov-2023

सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
03:46 PM, 14-Nov-2023

बिजनौर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत। 

बिजनौर के नूरपुर में सोमवार की देर शाम मुरादाबाद हाइवे स्थित गांव गोहावर चौक के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया। 

बता दें कि बीती रात थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी आकाश कुमार (25) पुत्र छोटे सिंह अपनी बाइक से मुरादाबाद हाइवे स्थित गांव गोहावर जैत से अपने घर मोरना वापस लौट रहा था। गोहावर चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने आकाश की बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बाइक सवार को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
03:40 PM, 14-Nov-2023

बिजनौर में भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति को किया खंडित

बिजनौर जनपद के स्योहारा मेंसोमवार की रात्रि ग्राम मीरापुर में लगी भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति को कुछ शरारती तत्वों द्वारा खंडित किया गया है। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों के अनुसार शरारती तत्वों ने भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति से चश्मा व एक अंगुली को तोड़ दिया है। सूचना मिलने पर सीओ भरत सोनकर व धीरज सोलंकी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत किया।
09:51 AM, 14-Nov-2023
भावनपुर थानाक्षेत्र के ग्राम जई में किला रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के अुनसार मृतक दीपक पुत्र धर्मपाल सिंह मेरठ के टीपीनगर की चौधरी कॉलोनी निवासी था। वह किसी काम से भावनपुर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:05 PM, 13-Nov-2023
दीपावली पर दो जगह गंधक-पोटाश से हुए धमाकों में 11 वर्षीय बच्चे और एक युवक की मौत हो गई। इंचौली के फिटकरी में रविवार को बच्चे द्वारा इमामदस्ते में गंधक-पोटाख पीसते समय धमाका हो गया। बुरी तरह झुलसने के बाद उसकी मौत हो गई। परतापुर के शताब्दीनगर में गंधक-पोटाश छोड़ते समय धमाके के बाद सरिया छाती में घुसने से युवक की मौत हो गई।

फलावदा थाना क्षेत्र के सकौती गांव निवासी युद्धवीर सिंह उर्फ गुड्डू पीएसी में हैं। उनकी बेटी वर्णिका की शादी इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव निवासी प्रवेश के साथ हुई थी। युद्धवीर सिंह का 11 वर्षीय बेटा वरदान बहन के घर पर रहकर ही कक्षा पांच की पढ़ाई कर रहा था। वरदान पाइप वाला धमाका लेकर आया था। वह बारूद तैयार करने के लिए गंधक-पोटाख को पीसने लगा।

उसने गंधक और पोटाश को एक साथ मिलाकर इमामदस्ते में डाल दिया। जैसे ही उसने पीसने के लिए मूसली से चोट की तो विस्फोट हो गया। धमाके में हाथ की उंगलियां और चेहरा बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इंचौली थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।

दूसरी घटना परतापुर के शताब्दीनगर ई पाकेट वन में हुई। रामकुमार(40) पुत्र शीशुपाल गंधक पोटाश मिलाकर पाइप वाले धमाके से छोड़ रहा था। गंधक पोटाश की मात्रा ज्यादा होने के कारण नाल फट गई और रामकुमार की छाती में घुस गई। रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। परतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
11:04 PM, 13-Nov-2023

नहीं थम रहा वायरल बुखार, डेंगू के 5 मरीज मिले

मेरठ जिले में डेंगू रुक नहीं रहा। लोग बुखार से तप रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। रविवार और सोमवार को डेंगू के 5 नए मरीज मिले। ये मरीज ब्रह्मपुरी, दौराला, जयभीमनगर, लल्लापुरा, मकबरा डिग्गी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिले में इस साल अब तक 1081 मरीज मिल चुके हैं।

देहात क्षेत्र से डेंगू से मरीजों की मौत की भी सूचनाएं आ रही हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक सिर्फ तीन मरीजों की ही मौत की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं की स्थिति नियंत्रण में है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान ने बताया कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। लोगों की जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है।
11:03 PM, 13-Nov-2023

प्रदूषण कम करने के लिए 20 से ज्यादा गाड़ियां करेंगी छिड़काव

दीपावली पर आतिशबाजी से बढ़े प्रदूषण को नियंत्रण के लिए नगर निगम की 20 से ज्यादा गाड़ियां सुबह-शाम शहर में पानी का छिड़काव करेंगी। इसके लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निर्देश दिए हैं। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि पानी का छिड़काव शहर में लगातार होता रहेगा तो एक्यूआई स्तर भी घटेगा। तीन दिन पहले हल्की बूंदाबांदी से ही लोगों को काफी राहत मिली थी।
11:03 PM, 13-Nov-2023

आज रहेगा स्कूलों में अवकाश, 16 नवंबर को खुलेंगे स्कूल

बिजनौर जनपद के परिषदीय स्कूल एवं माध्यमिक विद्यालयों में 14 नवंबर यानी आज का अवकाश रहेगा। इस बार दीपावली और गोवर्धन पर्व 12 एवं 13 नवंबर का रहा। भैया दूज 14 की जगह 15 नवंबर को मनाई जा रही है। 

विभागों ने शासन के निर्देश पर जनपद के परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में 14 नवंबर का अवकाश घोषित किया है। बेसिक विद्यालय में  14 नवंबर की छुट्टी पहले ही घोषित हो चुकी है। 

इस तरह अब बेसिक, माध्यमिक के विद्यालय सीधे 16 नवंबर को खुलेंगे। क्योंकि 15 नवंबर का पहले से अवकाश घोषित है। 14 नवंबर का अवकाश होने से शिक्षक शिक्षिकाओं में खुशी है और अवकाश पर अपने घरों को लोट कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है। अगला अवतार छुट्टी हो गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव ने बताया कि शासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों में 14 नवंबर यानी आज दिन सोमवार का अवकाश घोषित किया गया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed