West UP News Live: पटाखों में विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे, बिजनौर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दो को सजा
West UP News Live : मेरठ के हस्तिनापुर में पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, बिजनौर में बाघ ने हमला कर हाथी के बच्चे को घायल कर दिया। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट-
लाइव अपडेट
बिजनौर में गांव में घुसा अजगर, लोगों के उड़े होश
बिजनौर जनपद के मंडावर में गांव कुंदनपुर इलाके में बुधवार को अजगर घुस आया। गांव में अजगर देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के अनुसार आबादी के निकट दिखे अजगर की लंबाई करीब 12 फीट थी।
बिजनौर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दो को सजा
शासकीय अधिवक्ता योगेंद्र सिंह के अनुसार थाना नगीना देहात निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपनी मां व चाचा का खाना लेकर 31 मई 2017 को दोपहर तीन बजे खेत पर जा रही थी। पीछे से दो आए दो लड़को मोहम्मद परवेज व दानिश निवासी रायपुर सादात ने उसकी लड़की को जाति सूचक शब्द कहते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
शोर मचाने पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग आ गए। मोहम्मद परवेज को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दूसरा अभियुक्त दानिश मौका पाकर भाग गया। कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद इस घटना में परवेज, दानिश को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
सहारनपुर में सड़क हादसे में परचून व्यापारी की मौत
हादसा बुधवार की दोपहर में करीब डेढ़ बजे हाईवे पर बेहट कोतवाली क्षेत्र में गांव दाऊदपुरा व ताजपुरा के बीच हुआ। गांव भोजेवाला माजरा निवासी मोहम्मद इसरार (45) पुत्र सत्तार बाइक से सहारनपुर जा रहा था। दाउदपुरा गांव से आगे अचानक नील गाय के सड़क पर आने से बाइक उससे टकरा गई।
हादसे में घटनास्थल पर ही इसरार की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। मृतक पैठ बाजारों में परचून की दुकान लगाता था। उसकी मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के सात बच्चें है, जिनमें पांच लड़कियां और दो लड़के है।
परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे, इसलिए शव उन्हें सौंप दिया गया है। -योगेश शर्मा, इंस्पेक्टर
प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टर, जमकर की नारेबाजी
मेरठ में मेडिकल कॉलेज में हुई मारपीट के मामले में जूनियर डॉक्टर बुधवार को सुबह प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि उन्हें न्याय चाहिए।
मेरठ की एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट (एंटी नारकोटिस टास्क फोर्स) ने मुजफ्फरनगर में शाहपुर कस्बे के मंसूरपुर तिराहे से कार सवार नशीले पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक 1.20 करोड़ रुपये कीमत की 10 किलो पहाड़ी चरस बरामद की गई है। बताया गया कि चरस चमौली से परासौली ले जाई जा रही थी।
पटाखा फैक्टरी के कचरे में विस्फोट, चार बच्चे गंभीर रूप से झुलसे
सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ में पटाखा फैक्टरी के कचरे में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन सगे भाई-बहन सहित चार बच्चे जख्मी हो गए हैं। जख्मी हुए बच्चों को उपचार दिलाया जा रहा है।
सहारनपुर में बेहट के कस्बे में एक गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। इन्वर्टर बैटरी फटने से तेज धमाका हुआ, जिससे लोग डर गए और अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान मालिक भी बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सहारनपुर अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ हाथीशाला में हाथी के एक नन्हें बच्चे को उपचार के लिए लाया गया है। हाथी के बच्चे के दोनों पैरों पर बाघ ने हमला कर उसे घायल किया है।
West UP News Live: पटाखों में विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे, बिजनौर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दो को सजा
पुलिस पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर और अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई है। पुलिस ने जयबीर पक्ष के प्रशांत, सुधांशु, विनीत और आर्यन को अरेस्ट किया है।
वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर और 35 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है। इस मामले में थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।