फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सीजन में पहली बार पारा 43 पर पहुंंचा, हीट वेव का अलर्ट, डेढ़ घंटा देरी से चलेंगी दो ट्रेनें

Sat, 18 May 2024 09:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 May 2024 09:49 AM IST
खास बातें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को पारा पहली बार पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। 20 मई को दिल्ली से देहरादून जाने वाली दो ट्रेनें देरी से चलेंगी। क्या रहेगा इनक समय विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन
West UP News Live: For the first time in the season, mercury reached 43, heat wave alert
गर्मी के कारण दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतियां

लाइव अपडेट

09:48 AM, 18-May-2024

47 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बरेली विवि की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। यह परीक्षा नौ जून को होगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले छह जिलों में इस वर्ष केवल चार जिलों में ही इस परीक्षा का आयोजन होगा। जिसके लिए चार जिलों में 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हापुड़ और बागपत में इस साल केंद्र नहीं बनाया है। छात्र संख्या की बात करें तो इस वर्ष 20,200 अभ्यर्थी 47 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। प्रदेश में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 51 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को आस-पास के जिलों में बने परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
09:01 AM, 18-May-2024
हरिद्वार-देहरादून के बीच रेलवे लाइन पर काम किया जाएगा। इस कारण कई दिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। 20 मई को दिल्ली से देहरादून जाने वाली ट्रेन संख्या 12017 शताब्दी डेढ़ घंटे देर से चलेगी। देहरादून से भी शाम को शताब्दी 90 मिनट देर से चलेगी। इसी प्रकार 20 मई को ही योग नगरी ऋषिकेश से अहमदाबाद मेल-योगा एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट देर से चलेगी।
विज्ञापन
08:50 AM, 18-May-2024

West UP News Live: सीजन में पहली बार पारा 43 पर पहुंंचा, हीट वेव का अलर्ट, डेढ़ घंटा देरी से चलेंगी दो ट्रेनें

आसमान से बरस रही आग ने जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को पारा पहली बार पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में चली लू के थपेड़ों ने बुरा हाल कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो तीन दिन हीट वेव का अलर्ट रहेगा और 22 मई तक राहत के आसार नहीं हैं।

 

पिछले चार दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है। गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे है और मौसम गर्म बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से लेकर रात तक मौसम गर्म रहा और दिन में लू के थपेड़ों के बीच शहरवासी हलकान दिखे। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया।

दोपहर के समय सडक़ों पर भी सूना पन और बाजारों में भी रौनक कम दिखी। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि दो से तीन दिन तक हीटवेव का अलर्ट रहेगा।

 

फिर से बढ़ गया प्रदूषण
शुक्रवार को गर्मी का पारा चढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ गया। मेरठ का एक्यूआई 206 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 268, गंगानगर 184, पल्लवपुरम 166, बेगमपुल 205, दिल्ली रोड 225 दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी के साथ एनसीआर में प्रदूषण भी बढ़ा है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed