फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: 15 वर्षीय पुत्री को पिता ने बनाया हवस का शिकार, बिजनाैर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 01 Jun 2024 09:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Jun 2024 09:09 AM IST
खास बातें

मेरठ के लालकुर्ती पैंठ से चोरी बच्चे को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है। वहीं शामली में तेंदुआ नजर आने से लोगों में दहशत फैल गई। मेरठ में एक पिता द्वारा 15 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पढ़ें खास खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: father assaulted teen daughter, child stolen from Meerut to be sold found in Muzaffarnagar
बरामद बच्चा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:08 PM, 01-Jun-2024
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में नशे में धुत तीन दोस्तों ने महिला मित्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि तीनों युवक महिला मित्र को कार में बैठाकर एक नलकूप पर ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को बिजनौर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
01:03 PM, 01-Jun-2024

Saharanpur: पिकअप की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

सहारनपुर जनपद के तीतरों गांव बेरखेड़ी हिंदू में सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची गीतो की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव निवासी नितिन कुमार पुत्र राजेन्द्र ने बताया कि उसकी बेटी गीतो शुक्रवार की देर शाम गांव की ओर से तीतरों- जलालाबाद मार्ग पर बने अपने मकान पर जा रही थी। इसी दौरान जलालाबाद की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई।

परिजन घायल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के बिना ही बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सुभाष, पहल सिंह, राजकुमार, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि गांव में आबादी के बीच चालक तेज रफ्तार वाहन दौड़ाते हैं। उन्होंने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
09:02 AM, 01-Jun-2024

शामली के उदपुर में जंगल में तेंदुआ दिखा, दहशत में ग्रामीण

शामली के चौसाना में बिड़ौली मार्ग पर गांव उदपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेतों में कर रहे किसानोें ने तेंदुआ देखा। इस पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को तलाश किया, मगर उसका कोई पता नहीं लग सका।

उदपुर में शुक्रवार को किसान खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच कुछ किसानों ने शाकिर के खेत में तेंदुआ देखने का दावा किया। सूचना गांव में पहुंची तो काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहुंचे। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। यदि टीम पहले पहुंच जाती तो शायद तेंदुए को पकड़ा जा सकता था। ग्रामीणों में तेंदुआ को लेकर दहशत है। ग्रामीणों ने जल्द तेंदुआ को पकड़वाने की मांग की है। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि तेंदुआ को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कांधला से रेस्क्यू किया था तेंदुआ
चार माह पूर्व ही कांधला के सुन्ना गांव से वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को रेस्क्यू किया था। काफी दिन से यहां पर तेंंदुआ दिखाई दे रहा था, मगर वन विभाग पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा था। दहशत के कारण ग्रामीण परेशान थे। इसके अलावा चौसाना, जलालाबाद क्षेत्र में भी तेंदुआ दिखाई दे चुका है। मगर वन विभाग तेंदुआ को पकड़ने में नाकाम है।
09:01 AM, 01-Jun-2024

सहारनपुर में यमुना में नहाते समय डूबने से दो भाइयों की मौत

सहारनपुर में लखनौती  में यमुना नदी में नहाते समय दो सगे भाई गांव कुंडा कला निवासी समद (15) और आहद (12) पुत्र कारी गुलफाम की डूबने से मौत हो गई। उनके साथी ने बचाने के लिए शोर मचाया, लेकिन जब उन्हें बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। समद अपने छोटे भाई आहद और पड़ोसी अनस (8) पुत्र गुलजार के साथ खेत से घास लाने के लिए यमुना नदी पार कर रहे थे। इस दौरान वह नदी में नहाने लगे। तभी आहद डूबने लगा, छोटे भाई को डूबता देख समद उसे बचाने पहुंचा, लेकिन गड्ढा इतना गहरा था कि वह भी डूब गया। दोनों भाइयों को डूबता देख अनस ने बाहर निकलकर मदद के लिए शोर मचाया। नदी के आसपास कोई व्यक्ति नहीं दिखाई दिया, जिसके बाद अनस ने गांव में जाकर दोनों भाइयों के डूबने की जानकारी दी।

परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों भाइयों की पानी में तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। आहद और समद पांच भाई-बहन थे। इनसे बड़ा एक भाई है, जबकि दो-भाई बहन इनसे छोटे हैं। पिता कारी गुलफाम कपड़ों की फेरी लगाते हैं और खेतीबाड़ी भी करते हैं।
रेत खनन से यमुना में बनते हैं गहरे गड्ढे

ग्रामीणों का कहना है कि यमुना नदी में बड़े स्तर पर खनन होता है। जेसीबी मशीनें काफी गहराई तक गड्ढा कर देती हैं। दोनों भाइयों की मौत भी गड्ढे में डूबने के कारण हुई है। यदि गड्ढा न होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। कई बार प्रशासन को शिकायत भी कर चुके हैं कि खनन को बंद कराया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं।
09:00 AM, 01-Jun-2024

लगाया आरोप, योग्य होने पर भी नहीं दी जा रही नियुक्ति

बिजनौर शिक्षा विभाग में तैनात बाबू के निलबंन पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले सुमित ने अफसरों पर ही आरोप लगाया। सुमित ने बताया कि पापा जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे और मैने मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति पाने के लिए जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर आवेदन किया था। कहा कि बीए, बीएड और सीटेट होने के चलते जूनियर पर नियुक्ति पाने के लिए पर्याप्त है।

आरोप लगाया कि जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर मृताक आश्रित कोटे में नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इसका कोई कारण अधिकारी बताने को तैयार नहीं है। बार बार फाइल रिजेक्ट की जा रही है। नियुक्ति के लिए ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कहा कि शीघ्र ही मुझे जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दिलाई जाए। निलम्बित हुए बाबू से मेरा कोई लेना देना नहीं है।
08:58 AM, 01-Jun-2024

मेरठ के लालकुर्ती पैंठ से दो माह का बच्चा चुराया, मुजफ्फरनगर से बरामद

मेरठ के लालकुर्ती पैठ से चोरी किया गया बच्चा रामपुरी से मिल गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बच्चा चोरी की आरोपी महिला और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया। लालकुर्ती पुलिस और मुजफ्फरनगर पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ में जुटी है। यह बच्चा दिल्ली के एक परिवार को दो लाख रुपये में बेचने के लिए चोरी किया गया था।

मेरठ की गंगानगर कॉलोनी निवासी अमित की पत्नी अंकिता ने दो माह पहले बेटे को जन्म दिया था, जिसका अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। बेटे के जन्म की जानकारी मिलने पर अंकिता की परिचित 25 वर्षीय महिला मीनू उर्फ राधा पत्नी कुलदीप निवासी राजपुर देवबंद उसके घर पर बधाई देने पहुंची गई। मीनू ने अंकिता के किराए के मकान में ही रात गुजारी और सुबह के समय लालकुर्ती पैंठ में बच्चे के कपड़े दिलाने के बहाने ले गई। तभी अचानक अंकिता के बेटे को लेकर मीनू गायब हो गई। मौके पर शोर मच गया और सूचना मिलने पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अंकिता से पूरी जानकारी लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला की मीनू बच्चे को लेकर मुजफ्फरनगर की तरफ गई है। इसके बाद लालकुर्ती पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस भी जांच में जुट गई। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उत्तरी रामपुरी निवासी मीनू की बहन अनीता के घर से बच्चे को बरामद कर लिया। साथी ही दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर लालकुर्ती पुलिस भी सिविल लाइन थाने में पहुंची।

दोनों बहनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह इस बच्चे को दिल्ली के एक परिवार को दो लाख रुपये में बेचने वाली थी। दिल्ली की ही सीमा नाम की महिला बिचौलिया थी। पुलिस ने बताया कि अंकिता का पति मधुमक्खी पालन का काम करता है।

पुलिस ने बताया कि बच्चा चोरी करने वाली महिला नकली नोटों के शातिर गैंग से जुड़ी हुई बताई जा रही है। इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। उधर, एसएसपी अभिषेक सिंह ने थाना सिविल लाइन पुलिस को 10 हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:57 AM, 01-Jun-2024

बागपत में मंदिर से मूर्तियां हटाईं, फिल्मी गानों पर डांस का आरोप

बागपत के चमरावल रोड पर महिला थाने के पास शिव ज्योति धाम मंदिर में शिव परिवार व हनुमान की मूर्ति हटाकर बाहर लगाने के विरोध में आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही श्रद्धालुओं ने हंगामा किया। मंदिर में जागरण के नाम पर लड़कियों के साथ फिल्मी गानों पर डांस करने का आरोप भी लगाया गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मंदिर में शुक्रवार सुबह को पहुंचे लखमी चंद, कपिल बंसल, रविन्द्र, राहुल, युग, सागर, मोनू चौहान, कुसुम, सुमन, मुकेश, सरिता, अनीता, मिथलेश, पूजा आदि ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि मंदिर की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने अंदर से शिव परिवार व हनुमान की मूर्ति को ड्रिल मशीन से हटाकर बाहर लगा दिया और इस तरह मूर्तियों को खंडित कर दिया। शिवलिंग के ऊपर दूसरे धर्म की मूर्ति को लगा दिया गया।

आरोप लगाया कि मंदिर में वर्ग विशेष के युवकों को रखा गया है जो महिलाओं को टीका लगाने के साथ ही प्रसाद देते हैं। श्रद्धालुओं ने हंगामा कर उसे भगा दिया। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मंदिर की देखरेख करने वाले का कहना है कि सभी देवी देवता एक हैं। मंदिर बड़ा है, इसलिए कुछ देवी देवताओं की मूर्तियों को हटाकर बाहर लगवा दिया था। उसने मारपीट का आरोप भी लगाया।

मंदिर के अंदर रात में फिल्मी गीतों पर डांस का वीडियो वायरल
बागपत के शिव ज्योति धाम मंदिर में रात्रि में फिल्मी गीतों पर लड़कियों के साथ मंदिर की देखरेख करने वाले समेत अन्य कई का डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि जागरण के नाम रात में डांस कराया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है।

इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं आई। अगर शिकायत आती है तो उसके आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - हरीश भदौरिया, सीओ बागपत
08:49 AM, 01-Jun-2024

West UP News Live: 15 वर्षीय पुत्री को पिता ने बनाया हवस का शिकार, बिजनाैर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पिता ने शराब के नशे में अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पत्नी ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति 15 वर्षीय पुत्री के साथ कई दिन से शारीरिक संबंध बना रहा था। किसी को बताने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी देता था। इससे उसकी बेटी असहज रहने लगी। उसने पुत्री से कारण पूछा तो उसने पिता की घिनौनी हरकत के बारे में बता दिया। यह सुनकर किशोरी की मां के होश उड़ गए। मंगलवार को उसने पति के सामने विरोध जताया तो रात के समय वह शराब पीकर आया और उसके साथ झगड़ा किया। घर से बाहर गली में घसीटकर उसे पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

सुबह वह अपने पुत्र के साथ मायके चली गई। बुधवार दोपहर पति ने शराब पीकर फिर से बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन वह मायके से लौटी तो उसने पिता की करतूत के बारे में बताया। मां पुत्री को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को शनिवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed