Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   quiz and essay pratiyogita in shamsher school

Sirmour News: शमशेर स्कूल में निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं से जगाई मतदान के प्रति जागरूकता

Thu, 19 Nov 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
quiz and essay pratiyogita in shamsher school
शमशेर स्कूल नाहन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शमशेर स्कूल नाहन में निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तहसीलदार चुनाव विजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ये प्रतियोगिताएं तीन चरणों में करवाई जा रही हैं। पहले चरण में संस्थान स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसके बाद विधानसभा क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता में विजेता बच्चों ने हिस्सा लिया।
जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 20 और शेष चार विधानसभा क्षेत्र से 20 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को मतदान में शुद्ध मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) का महत्व और मतदान का महत्व जैसे विषय दिए गए। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारत की निर्वाचन प्रक्रिया और चुनावी व्यवस्था से संबंधित सवाल पूछे गए। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के तरीकों की जानकारी दी गई। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम, पते या अन्य विवरण में किसी प्रकार की गलती होने पर उसे ठीक करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत करवाना और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों के माध्यम से मतदान का महत्व और शुद्ध मतदाता सूची की आवश्यकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतियोगिता के जिला स्तर पर विजेता 10-10 विद्यार्थी राज्य स्तर पर भाग लेंगे।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed