West UP News Live : बुखार से पीड़ित बच्चे ने तोड़ा दम, एयरफोर्स कर्मी ने बेटी से की घिनौनी करतूत
{"_id":"650d2a018c1ceef80a0d341b","slug":"west-up-news-live-dead-body-of-youth-found-in-a-shop-in-bijnor-and-read-all-updates-of-west-up-2023-09-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live : बुखार से पीड़ित बच्चे ने तोड़ा दम, एयरफोर्स कर्मी ने बेटी से की घिनौनी करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 22 Sep 2023 07:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Sep 2023 07:01 PM IST
खास बातें
West UP News Live : बिजनौर में एक 22 वर्षीय युवक की लाश उसकी दुकान में मिली। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उधर, मेरठ में एयरफोर्स कर्मी ने अपनी बेटी से घिनौनी हरकत की। जिससे आहत होकर बेटी ने जान दे दी। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
बुखार।
- फोटो : istock
लाइव अपडेट
06:58 PM, 22-Sep-2023
महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, मौत
मेरठ में मुडाली थाना अंतर्गत गांव बढला केथवाड़ा में 60 वर्षीय माया महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
सूचना पर मुडाली थाना पुलिस ने पंचनामा भरा लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

06:57 PM, 22-Sep-2023
ऐतिहासिक नगरी के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिले दिनेश खटीक
महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी विकास को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री दिनेश खटीक के साथ हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके 5-कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मिले। मुख्यमंत्री से इस मुलाकात में उन्होंने पंच प्यारे भाई धर्म सिंह की जन्मस्थल से लेकर ऐतिहासिक नगरी के विभिन्न स्थलों को लेकर बातचीत की और हस्तिनापुर में राजकीय डिग्री कॉलेज के शिलान्यास का भी निमंत्रण दिया।

05:49 PM, 22-Sep-2023
ट्यूबवैल पर पशुओं को नहला रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में ट्यूबवैल पर पशुओं को नहला रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कस्बे में गम का माहौल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
कस्बे की सफीपुर पट्टी चंधेडी रोड की रहने वाली शकीला (45) शुक्रवार को नजदीक में ट्यूबवैल पर अपने पशुओं को नहला रही थी। इसी दौरान हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटकर पानी की नाली में गिर गया। तार में करंट प्रवाहित होने से पशु नहला रही शकीला करंट की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर झुलस गई। परिजन और मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। अचेत अवस्था में महिला को कस्बे के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से एचटी लाइन वहां से हटवाने और जर्जर तार बदलवाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

04:37 PM, 22-Sep-2023
फरमानी नाज के भाई की हत्या का नहीं हुआ खुलासा, थाने पर हंगामा
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई खुर्शीद हत्याकांड के खुलासे को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर धरना-प्रर्दशन किया। पुलिस के साथ ग्रामीणों की जमकर नोंकझोंक हुई। ग्रामीणों ने कहा कि डेढ़ माह बीत जाने पर भी पुलिस खुर्शीद के हत्यारों को पकड़ने में नाकाम रही। शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण थाने पर पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस को खुलासे के लिए एक अक्तूबर तक का समय दिया गया। पुलिस द्वारा समझने के बाद ग्रामीण वापस गांव लौट गए।

04:34 PM, 22-Sep-2023
छह दिन बाद सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ शव
बिजनौर में शेरकोट के धुराड़ा गांव से छह दिन पहले लापता हुए 24 वर्षीय युवक शिव कुमार का शव खो नदी में सड़ी गली अवस्था में मिला। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है। गौरतलब है कि युवक छह दिन पहले नदी को पार करते समय डूब गया था। काफी तलाश किया गया था। लेकिन पता नहीं लग पाया था। वहीं, शुक्रवार को धामपुर थाना क्षेत्र के गांव कटिया महमदपुर के पास खो नदी से सड़ी गली अवस्था में युवक का शव बरामद हुआ है।

04:31 PM, 22-Sep-2023
बुखार से पीड़ित बच्चे ने तोड़ा दम
शामली के कांधला में कई दिन से बुखार से पीड़ित पांच वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।
कस्बे के मोहल्ला डगडुंगरा निवासी शहजाद के पांच वर्षीय पुत्र शाद को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन शाद को कस्बे के एक निजी चिकित्सालय से दवाई दिलवा रहे थे। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने बच्चे को शामली के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया। बच्चे की गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने बच्चे को हरियाणा के रोहतक जिले के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान शाद ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।

12:58 PM, 22-Sep-2023
गन्ना भवन में कुर्सियों पर चढ़े किसान, किनोनी मिल से सेंटर हटाने की मांग
मेरठ में किसानों ने किनौनी मिल से सेंटर हटवाने और गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गन्ना भवन में हंगामा कर दिया। गन्ना किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र प्रमुख के नेतृत्व में किसान गन्ना भवन पहुंचे।
किसानों ने कहा कि मिल पर किसानों का 300 करोड़ बकाया है, हर बार यही हाल रहता है। किसान मिल से सेंटर हटाने की मांग पर अड़े रहे। इसे लेकर किसानों ने हंगामा किया और भवन में स्थित सभागार की कुर्सियों पर चढ़ गए। किसानों ने गन्ना सुरक्षण की बैठक मंडल स्तर पर कराने, भुगतान न करने वाले मिल पर कारवाई करने आदि मांगें रखीं। उन्होंने एक ज्ञापन भी उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा व जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार को सौंपा। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

11:06 AM, 22-Sep-2023
West UP News Live : बुखार से पीड़ित बच्चे ने तोड़ा दम, एयरफोर्स कर्मी ने बेटी से की घिनौनी करतूत
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में जसपुर मार्ग स्थित हार्डवेयर की दुकान में एक 22 वर्षीय युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। परिजन युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।