फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: दिन के तापमान बढ़ा, गर्मी से राहत के आसार नहीं, मुठभेड़ में बैटरी चोर गिरोह के तीन घायल

Sun, 12 May 2024 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 May 2024 12:37 PM IST
खास बातें

पश्चिमी यूपी में गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दिन के तापमान बढ़ गया है। शुक्रवार को मौसम में बदलाव नजर आया, कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। वहीं बिजली न होने से कई स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
West UP News Live: Day temperature rises, no relief from heat, power failure at many places
गर्मी के बीच बिजली की कटौती - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:36 PM, 12-May-2024

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में बैटरा चोर गिरोह के तीन सदस्य घायल

खतौली में जानसठ मार्ग पर गांव पलड़ी के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मोबाइल टावर से बैटरे चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। उनसे बैटरे व कार तथा तमंचे बरामद हुए है। 

सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि रात्रि के समय पुलिस जानसठ अड्डे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आई एक कार को रोकने का इशारा किया तो कार में सवार तीन लोग कार को लेकर जानसठ की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो गांव पलड़ी के रास्ते पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया।  इस दौरान उन्होंने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।  जिसमें एक दरोगा बाल बाल बच गए। पुलिस की जवाबी करवाई में तीनों युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए  भर्ती कराया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मेरठ के थाना लोहिया नगर के जामिया कॉलोनी निवासी जुनैद, मेरठ के जाकिर कालोनी निवासी शोएब उर्फ टोनी तथा मेरठ के हुमायूं नगर हापुड रोड निवासी मोहम्मद इमरान बताए । पुलिस ने उनसे एक इको कार, तीन तमंचे, टावर के 12 बैट्रे, 25 सेल बैटरी बरामद किए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
10:13 AM, 12-May-2024
शुक्रवार देर रात आई आंधी ने शहर से लेकर देहात तक परेशानी खड़ी कर दी। शहर क्षेत्र में दो से तीन घंटे तक बिजली नहीं रही। मवाना में फाल्ट के कारण पूरी रात बिजली नहीं रही। बैंसला गांव में पेड़ टूटकर 33 केवी की लाइनों के ऊपर गिर गए। पेड़ों को लाइन से हटाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई।

शहर क्षेत्र में आंधी आने के बाद शास्त्रीनगर, जयदेवी नगर, घंटाघर, साकेत, लोहिया नगर, के ब्लॉक, जागृति विहार आदि क्षेत्रों में रात को बिजली गुल हो गई। लगभग दो घंटे तक बिजली नहीं आई। एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। रात 12 बजे तक सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई थी। जिन क्षेत्रों में पेड़ों की शाखाएं लाइनों के ऊपर आ गई थी वहां शाखाओं को हटाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई। मोहकमपुर क्षेत्र के सूर्यापुरम में रात दस बजे से शनिवार सुबह 4 बजे तक बिजली नहीं रही। 6 घंटे बाद बिजली आई। देवलोक में भी कई क्षेत्रों में बिजली नहीं रही। देहात क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या रही।
 
आंधी के कारण बागपत क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ है। वहां पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। मेरठ क्षेत्र में देहात में लगभग दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मवाना के बैंसला में अधिक समस्या रही। - राघवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता जोन-2

गर्मी में कटी रात, पानी को भी तरसे
शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास आई आंधी के बाद हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर में फाल्ट हो गया। आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में रात को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। अधिकांश लोगों की रात जागकर कटी।

पूरी रात विद्युत विभाग लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने में नाकामयाब रहा। शनिवार सुबह भी आधे नगर के लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिली। बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने के कारण लोगों को जलापूर्ति भी नहीं हो सकी। सुबह 11 बजे के आसपास लाइन ठीक होने पर बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। अधिशासी अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु करा दी थी।  
 
विज्ञापन
10:06 AM, 12-May-2024

West UP News Live: दिन के तापमान बढ़ा, गर्मी से राहत के आसार नहीं, मुठभेड़ में बैटरी चोर गिरोह के तीन घायल

शुक्रवार देर रात मौसम बदलने से तेज आंधी के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को दिनभर आसमान में बादलों व धूप के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहा और उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल रखा।

गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन और रात में तापमान बढ़ रहा है। दिन में लू के चलने से गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं। शुक्रवार देर रात मौसम के बदलने से रात में गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शनिवार को फिर गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। दिनभर उमस भरी गर्मी से शहरवासियों का बुरा हाल रहा।

आसमान में हल्के बाद मंडराते रहे और बीच बीच में धूप भी अपना असर दिखाती रही। दिन के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

तापमान में उछाल दर्ज किया जायेगा और दिन में लू परेशान करेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को शहर का एक्यूआई भी फिर से बढ़ गया।

शहर के विभिन्न इलाकों में सबसे प्रदूषित जयभीमनगर रहा। यहां, एक्यूआई का स्तर 203 दर्ज किया गया, जबकि मेरठ का एक्यूआई स्तर बढ़कर 167 पर पहुंच गया। गंगानगर में 155, पल्लवपुरम में 144, दिल्ली रोड पर 160, बेगमपुल पर 180 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed