फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live : मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी बदमाश, वीडियो वायरल के बाद आठ गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 06:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Sep 2023 06:30 PM IST
खास बातें

West UP News Live : जहां सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल तो वहीं बागपत में उपचुनाव की रंजिश में एक व्यक्ति को लहूलुहान कर दिया गया। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
West UP News Live : crook injured in police encounter, attack on a man in baghpat, read all updates of West UP
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:27 PM, 15-Sep-2023
कान्हाहेड़ी में वीडियो वायरल के बाद आठ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल में पुलिस ने कान्हाहेड़ी गांव में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सरसावा क्षेत्र से लड़की को लेने मायके पक्ष के लोग कान्हाहेड़ी आए थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ आरोपी करनाल निवासी अंकित, अमित और संकित, सहारनपुर के कस्बा एवं थाना सरसावा निवासी आकाश और मांगेराम एवं कान्हाहेड़ी निवासी प्रेमपाल, अंकुर और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया। उधर, पुलिस ने एक वारंटी कुटेसरा निवासी अली मौ. को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
03:07 PM, 15-Sep-2023
मेरठ में जमीन में दबा मिला शव

मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के ग्राम बहजादका के जंगल में युवक का शव जमीन में दबा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव की सूचना थाना पुलिस को दे दी है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान 22 वर्षीय उत्तमवीर पुत्र अजय निवासी बहजादका के रूप में की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
03:02 PM, 15-Sep-2023
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मेरठ मंडल में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। ऑनलाइन हाजिरी का पुरजोर विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष सोहित कुमार, जिला महामंत्री जयविंदर कुमार, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वाल्मीकि, जिला संगठन मंत्री विपिन कुमार, जिला सप्रेषक मंत्री संजय कुमार, संरक्षक गुड्डू यादव और हमारी मातृशक्ति माता-बहन सभी 12 ब्लॉक के अध्यक्ष और समस्त कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
01:12 PM, 15-Sep-2023
कोटावाली नदी रपटे के पानी में नेपाल की टूरिस्ट बस फंसी, सभी यात्री सुरक्षित

बिजनौर में नजीबाबाद तहसील के भागूवाला क्षेत्र के रपटे में पानी आने से नेपाल की टूरिस्ट बस फंस गई। समय रहते बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। टूरिस्ट बस कोटावाली नदी के रपटे में फंसने की सूचना मिलने पर एसडीएम रम्य आर और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया।
12:39 PM, 15-Sep-2023
शामली में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। तेजेंद्र 2017 से लेकर 2022 तक शामली से विधायक रहे। बताया गया कि तेजेंद्र निर्वाल प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नजदीकी हैं। अध्यक्ष को लेकर कई जनप्रतिनिधियों में खींचतान चल रही थी।
12:34 PM, 15-Sep-2023
बागपत में एक बार फिर वेदपाल उपाध्याय भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अध्यक्ष को लेकर बागपत में कई जनप्रतिनिधियों में खींचतान चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:33 PM, 15-Sep-2023
मेरठ में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा बने। साथ ही सुरेश जैन ऋतुराज को महानगर अध्यक्ष बनाया।
12:32 PM, 15-Sep-2023
भाजपा ने जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने बिजनौर में भूपेंद्र चौहान बॉबी को जिलाध्यक्ष बनाया है।
12:09 PM, 15-Sep-2023

वोट न देने पर किया लहूलुहान: फावड़े व हथियारों से हमला

बागपत जनपद में बड़ौत के बड़ौली गांव में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में वोट न देने पर हारे प्रत्याशी के भाई ने एक व्यक्ति पर फावड़े व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें व्यक्ति लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसे मरा समझ हमलावर भाग निकले। बाद में परिजन व अन्य ग्रामीण घायल को लेकर कोतवाली में पहुंची। परिजनों ने पुलिस और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

12:01 PM, 15-Sep-2023

West UP News Live : मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी बदमाश, वीडियो वायरल के बाद आठ गिरफ्तार

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

यूपी के सहारनपुर जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक 10 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed