फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: वेस्ट यूपी में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका

Tue, 20 Feb 2024 07:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Feb 2024 07:26 PM IST
खास बातें

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में आज बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। 

विज्ञापन
West UP News Live: chances of rain-hailstorm in West UP including Meerut-Bijnor
बारिश की बूंदें - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:19 PM, 20-Feb-2024
छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका

बागपत जनपद में बिनौली के सिरसलगढ़ गांव के जंगल में मंगलवार की शाम कक्षा नौवीं के एक छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है। 
02:04 PM, 20-Feb-2024
बागपत जनपद के बामनौली गांव में ससुर व पुत्रवधू ने चकबंदी के दौरान जमीन की पैमाइश सही ढंग न होने से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों व परिजनों ने दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया है। बताया गया कि चकबंदी अधिकारियों पर विपक्षियों से मिलकर जमीन की पैमाइश गलत ढंग से किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
09:02 AM, 20-Feb-2024

आठ घंटे की देरी से आई उत्कल एक्सप्रेस

मौसम का अंदाज सोमवार से बदला-बदला रहा। कभी धूप तो कभी सूर्य देव को बादलों ने अपनी ओट में ले लिया। हवा की रफ्तार सुबह से लेकर शाम तक तेज रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मंगलवार मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।

हवा की रफ्तार सोमवार दोपहर के समय दस से 15 किमी प्रति घंटे की रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले चौबीस घंटे में दिन के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 177 दर्ज किया गया। जयभीमनगर 165, गंगानगर 166, पल्लवपुरम 200, दिल्ली रोड 210, बेगमपुल 220 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार को हवा की रफ्तार ज्यादा रही। जिस कारण से मौसम बदला हुआ है। पहाड़ों पर भी बर्फबारी के साथ मौसम में नमी दिखी।

09:01 AM, 20-Feb-2024

दहेज हत्या में आरोपी का घर कुर्क किया

कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में सोमवार को गोविंदपुरी निवासी शानू के घर को कुर्क कर दिया। दरअसल, लगभग एक साल पूर्व शानू की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने पति शानू, ससुर बेगराज व सास सरिता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी फिलहाल जमानत पर थे। पुलिस के अनुसार आरोपी कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हो रहे थे। कोर्ट के आदेश को दरकिनार किया जा रहा था। सोमवार को कस्बा चौकी प्रभारी पंकज शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां पुलिस ने घर को कुर्क कर सील लगा दी। 
08:50 AM, 20-Feb-2024

West UP News Live: वेस्ट यूपी में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका

मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनों का देरी से आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी मेरठ सिटी से गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट हो गईं। मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस डेढ़, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा, नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस आठ घंटा और हरिद्वार-बांद्रा स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। इन ट्रेनों के देरी से संचालित होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed