West UP News Live: वेस्ट यूपी में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका
मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में आज बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है।
लाइव अपडेट
बागपत जनपद में बिनौली के सिरसलगढ़ गांव के जंगल में मंगलवार की शाम कक्षा नौवीं के एक छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है।
आठ घंटे की देरी से आई उत्कल एक्सप्रेस
मौसम का अंदाज सोमवार से बदला-बदला रहा। कभी धूप तो कभी सूर्य देव को बादलों ने अपनी ओट में ले लिया। हवा की रफ्तार सुबह से लेकर शाम तक तेज रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मंगलवार मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।
हवा की रफ्तार सोमवार दोपहर के समय दस से 15 किमी प्रति घंटे की रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले चौबीस घंटे में दिन के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 177 दर्ज किया गया। जयभीमनगर 165, गंगानगर 166, पल्लवपुरम 200, दिल्ली रोड 210, बेगमपुल 220 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार को हवा की रफ्तार ज्यादा रही। जिस कारण से मौसम बदला हुआ है। पहाड़ों पर भी बर्फबारी के साथ मौसम में नमी दिखी।
दहेज हत्या में आरोपी का घर कुर्क किया
कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में सोमवार को गोविंदपुरी निवासी शानू के घर को कुर्क कर दिया। दरअसल, लगभग एक साल पूर्व शानू की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने पति शानू, ससुर बेगराज व सास सरिता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी फिलहाल जमानत पर थे। पुलिस के अनुसार आरोपी कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हो रहे थे। कोर्ट के आदेश को दरकिनार किया जा रहा था। सोमवार को कस्बा चौकी प्रभारी पंकज शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां पुलिस ने घर को कुर्क कर सील लगा दी।West UP News Live: वेस्ट यूपी में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका
मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनों का देरी से आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी मेरठ सिटी से गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट हो गईं। मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस डेढ़, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा, नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस आठ घंटा और हरिद्वार-बांद्रा स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। इन ट्रेनों के देरी से संचालित होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।