फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, बिजनौर में अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी

Tue, 09 Apr 2024 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Apr 2024 01:03 PM IST
खास बातें

चैत्र मास के नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। माहे रमजान खत्म होने को है। मंगलवार की शाम आसमान में चांद को तलाशा जाएगा। मेरठ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं बिजनौर में सड़क हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
West UP News Live: Chaitra Navratri starts today, Eid will be celebrated tomorrow if the moon is sighted
बिजनौर में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:24 PM, 09-Apr-2024

बिजनौर में अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी, कई यात्रियों को लगीं चोटें

कोटद्वार से दिल्ली जा रही रोडवेज उत्तराखंड की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलट गई बस में सवार कई यात्रियों के चोटें आईं। घायलों को कोटद्वार अस्पताल में उपचार दिलाया गया ।
कोटद्वार से दिल्ली जा रही उत्तराखंड की अनुबंधित रोडवेज बस सूकरो पुल के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में लगभग 28 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही जाफराबाद पुलिस चौकी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस के चालक गोपाल सिंह और परिचालक रिषिपाल को हिरासत में ले लिया है।
04:13 PM, 09-Apr-2024

अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी, कई यात्रियों को लगीं चोटें

कोटद्वार से दिल्ली जा रही रोडवेज उत्तराखंड की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलट गई बस में सवार कई यात्रियों के चोटें आईं। घायलों को कोटद्वार अस्पताल में उपचार दिलाया गया। कोटद्वार से दिल्ली जा रही उत्तराखंड की अनुबंधित रोडवेज बस सूकरो पुल के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में लगभग 28 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही जाफराबाद पुलिस चौकी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस के चालक गोपाल सिंह और परिचालक रिषिपाल को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
12:59 PM, 09-Apr-2024

बिजनौर में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत 

बिजनौर जनपद के भागूवाला में अनियंत्रित डंपर ने हरिद्वार दिशा में जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को नजीबाबाद के समीपुर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हरिद्वार के चिड़ियावाला मोहनपुर निवासी दिलशाद पुत्र समीम (40 वर्ष) हरिद्वार जा रहा था। भागूवाला के पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजीबाबाद के समीपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। भागूवाला चौकी इंचार्ज अनिल राणा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
11:46 AM, 09-Apr-2024
ट्रैक्टर एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
रोहटा थाना क्षेत्र के रोहटा-ढढ़रा मार्ग पर ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने खेत से लौट रहे किसान के ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे किसान का ट्रैक्टर नीचे गहरे खेत में पलट गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने किसान को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और मेरठ के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर किस की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीड़ को देख आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस भीड़ को समझाबुझाकर शांत किया।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई है। ओवरलोड ट्रैक्टर यहां से लगातार गुजर रहे हैं जिसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
10:22 AM, 09-Apr-2024
ईद की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
माहे रमजान खत्म होने को है। मंगलवार की शाम आसमान में चांद को तलाशा जाएगा। चांद के दीदार की तस्दीक हुई तो बुधवार को ईद मनाई जाएगी। वहीं अगर चांद नहीं दिखता है तो ईद गुरुवार को होगी।

दरअसल इस्लामिक कैलेंडर चांद के हिसाब से चलता है। इस्लामिक माह की 29 या 30 तारीख को चांद नजर आता है। रमजान का चांद 29 दिनों का था। कम मौके होते हैं जब दो लगातार इस्लामिक माह में चांद 29 तारीख को हो। 

कई बार देश के दूसरे हिस्से में चांद दिख जाता है तो जिसकी तस्दीक के आधार पर दूसरे स्थानों पर ईद मना ली जाती है। ईद से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

सोमवार को घंटाघर स्थित वैली बाजार और मीना बाजार समेत शहर के तमाम बाजारों में देर रात तक खरीदारी होती रही। शहर के अन्य प्रमुख बाजारों घंटाघर, पालिका बाजार, लालकुर्ती, सदर बाजार, सेंट्रल मार्केट, हापुड़ अड्डा, आबूलेन और लिसाड़ी गेट पर लगने वाली दुकानों में ईद के लिए नए-नए डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं।
10:15 AM, 09-Apr-2024

West UP News Live: मेरठ में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, बिजनौर में अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी

चैत्र मास के नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। वृषभ स्थिर लग्न में सुबह 8:05 से 10:01 बजे तक का पूजन का मुहूर्त सबसे अच्छा है। शहर के 550 मंदिरों में आयोजन होंगे। देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। 

ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि शुभ संयोग में मां भगवती की पूजा-अर्चना की जाएगी। मां को चुनरी, चूड़ी, नारियल सहित शृंगार का सामान अर्पित किया जाएगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र अच्छा संयोग बना रहे हैं। 

नवरात्र की पूर्व संध्या पर अर्धरात्रि तक बाजार गुलजार रहे। लोगों ने धूप, दीप, नारियल, चुनरी, कपूर, लौंग आदि पूजन सामग्री की खरीदारी की। इसके साथ ही मिष्ठान, दूध आदि की बिक्री हुई। 

यह भी पढ़ें: कालयुक्त नवसंवत्सर आज से: मंगल होंगे राजा, मांगलिक उत्सव होंगे ज्यादा, इसी दिन हुआ था श्रीराम का राज्याभिषेक
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed