फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: फलस्तीन का झंडा लहराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़ें खास खबरें

Thu, 03 Apr 2025 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 03 Apr 2025 11:09 AM IST
खास बातें

मेरठ में शाही ईदगाह में ईद की नमाज के बाद फलस्तीन का झंडा व पोस्टर लहराने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पढ़ें आज के मुख्य समाचार।

विज्ञापन
West UP News Live: Case filed against those waving Palestine flag
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:05 AM, 03-Apr-2025

निगम का खेल... निस्तारण के बजाय जल रहा कूड़े का पहाड़

मेरठ के लोहियानगर में बुधवार रात कूड़े के पहाड़ में भीषण आग लग गई। सूचना पर रात 12:30 बजे दमकल विभाग की दो गाड़ी आग बुझाने पहंची। देर रात तक आग सुलगती रही। 

सांसद अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने कूड़े के पहाड़ का मामला उठाया था। जिसके बाद भी निगम की नींद नहीं टूटी। तकनीकी तरीके से कूड़ा निस्तारित करने की योजना को लेकर कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद ने नगर आयुक्त सहित निगम अधिकारियों के साथ दो बार बैठक की।

कूड़ा निस्तारित करने पर नगर निगम ने कोई काम नहीं किया और बुधवार रात 8:45 बजे लोहियानगर स्थित कूड़े के पहाड़ में आग की लपटें उठती दिखाई दी। घंटों आग में कचरा जलता रहा और वायु दूषित होना छोड़ दिया। 10 फरवरी को ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार सहित नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। राज्यमंत्री ने निगम अधिकारियों को खूब फटकार लगाई थी। 

भ्रष्टाचार की भी आशंका 
करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी कूड़ा निस्तारण करने में नगर निगम फेल है। नगरायुक्त ने लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर खाली बेल्ट घुमाकर निस्तारण करने वाली कंपनी का खेल पकड़ा था। नोटिस दिया और जुर्माना भी लगाया। कूड़ा बार-बार जलाने के पीछे भ्रष्टाचार की भी आशंका है। कचरा जलने से जाहिदपुर, लोहियानगर, हाजीपुर, घोसीपुर, अलीपुर सहित कई गांव के लोगों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। पार्षद आशीष चौधरी का कहना है कि बार-बार कूड़ा जलाने की घटना में साजिश की आशंका है। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। 
10:57 AM, 03-Apr-2025

West UP News Live: फलस्तीन का झंडा लहराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़ें खास खबरें

मेरठ में शाही ईदगाह में सोमवार को ईद की नमाज के बाद फलस्तीन का झंडा और हिन्दू के त्योहार का पोस्टर लहराने के मामले में रेलवे रोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फोटो और वीडियो के आधार पर 25 आरोपियों की पहचान कर ली है।  

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रेलवे रोड थाने में तैनात दारोगा रविंद्र कुमार मलिक ने रेलवे रोड थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के लिए उनकी डयूटी शाही ईदगाह पर लगी थी।

सोमवार सुबह नमाज के बाद सुबह 8:20 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति जिनमें से एक व्यक्ति के हाथ में बैनर था। जिसमें हिंदुओं के त्योहारों पर विवादित बातें लिखी थी। इस मामले में रेलवे रोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। 

एससपी सिटी का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। इनके पासपोर्ट और लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed