फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सहारनपुर में पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, BJP नेता के डेयरी फार्म पर गुलदार का हमला

Wed, 04 Sep 2024 12:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Sep 2024 12:16 PM IST
खास बातें

सहारनपुर में आज सुबह युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
West UP News Live: Bodies of a young man and woman found hanging from a tree in Saharanpur
- फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:52 AM, 04-Sep-2024

मेरठ में बिजली बंबा बाईपास अब कल से बंद, होगी परेशानी

मेरठ में बिजली बंबा बाईपास का रेलवे फाटक अब बृहस्पतिवार से पांच दिनों तक बंद रहेगा। रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए 5 सितंबर की सुबह पांच बजे से 9 सितंबर की रात आठ बजे तक फाटक पर यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। इस दौरान नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

पुलिस ने भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया है। यहां से गुजरने वाले भारी वाहन खरखौदा-मोहिद्दीनपुर-मेरठ मार्ग से होकर जाएंगे। कार और बाइक शहर से व बाजोट गांव से होकर जाएंगे।
बिजली बंबा बाईपास के रेलवे फाटक को पहले चार सितंबर से बंद करना था, मगर शहर में राज्यपाल के आगमन के कारण इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया है।

मेरठ-हापुड़ रेल मार्ग से वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने पर इस रेल मार्ग की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके लिए बिजली बंबा बाईपास फाटक को पांच दिनों तक बंद रख कर ट्रैक की मरम्मत और पत्थरों को बदलने का काम होगा। इसलिए 5 सितंबर की सुबह सात बजे से लेकर 9 सितंबर की रात आठ बजे तक इस फाटक को लगातार बंद रखा जाएगा। 

बुलंदशहर रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जगवीर सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने के कारण इस ट्रैक की मरम्मत जरूरी है। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस अवधि में भारी वाहनों को खरखौदा-मोहिद्दीनपुर-मेरठ मार्ग से निकाला जाएगा। शहर में जाम न लगे, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।
10:01 AM, 04-Sep-2024

लुहारी के ट्रक हेल्पर की उड़ीसा सड़क दुर्घटना में मौत

शामली जनपद के जलालाबाद हसनपुर लुहारी गांव के युवक की उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार सुबह जब युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने बिना मुआवजा मिले शव को एम्बुलेंस से उतारने से मना कर दिया। फिलहाल ट्रक मालिक व मृतक युवक के परिजनों के बीच बातचीत चल रही है। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
09:56 AM, 04-Sep-2024

सहारनपुर में शमशान घाट में नीम के पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव

सहारनपुर जनपद के नानौता  थाना क्षेत्र के गांव खुडाना के शमशान घाट में खड़े नीम के पेड़ पर बुधवार सुबह एक युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले। पास ही युवक की बाइक खड़ी थी। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने शवों को नीचे उतरवा कर जांच पड़ताल की।

पुलिस ने शवों की पहचान कराई तो उनकी शिनाख्त खुडाना निवासी सचिन सैनी (22) पुत्र लक्ष्मी चंद और बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव दल्हेडी निवासी सलोनी (20) के रूप में हुई है। दोनों नाईलोन की रस्सी से बने फंदे में पेड़ पर लटके हुए थे। दोनों एक ही बिरादरी के थे। थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युगल ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर यहां लटकाया है।
09:43 AM, 04-Sep-2024

West UP News Live: सहारनपुर में पेड़ पर लटके मिले युवक युवती के शव, BJP नेता के डेयरी फार्म पर गुलदार का हमला

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर के गांव खुशहालीपुर स्थित पुलत्सय डेयरी एवं पोल्ट्री फार्म पर मंगलवार की रात गुलदार ने एक बछड़ी पर हमला कर उसका कान चबा डाला। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार खेतों की तरफ भाग गया। 

फार्म के प्रबंधक गौतम राठौर ने बताया कि पिछले काफी समय से फार्म और उसके आसपास गुलदार दिखाई दे रहा है। रात आठ बजे गुलदार ने फार्म हाउस में पहुंच एक बछड़ी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे फॉर्म के सुरक्षाकर्मी सतपुरा निवासी यशपाल राणा ने अन्य लोगों की मदद से गुलदार को भगाया। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर बछड़ी का उपचार कराया गया। रात में ही सूचना पर मोहंड से वन विभाग की टीम भी पहुंची।

फार्म के प्रबंधक गौतम राठौर ने बताया कि वन कर्मी गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आश्वासन देकर गए हैं। उन्होंने बताया की डेरी फार्म में मजदूर परिवार सहित रहते हैं। गुलदार की आमद के बाद इनमें दहशत बनी है। वैसे भी डेयरी फार्म आबादी से बाहर है। उन्होंने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed