West UP News Live: सहारनपुर में पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मेरठ में फैक्टरी में लगी भीषण आग
{"_id":"65d575411a8ebb132d07045b","slug":"west-up-news-live-bku-protest-police-force-deployed-surround-headquarters-with-tractors-2024-02-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: सहारनपुर में पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मेरठ में फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 21 Feb 2024 11:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:22 PM IST
खास बातें
मेरठ में किसानों की समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन आज जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल आंदोलन कर रही है। इस दौरान वेस्ट यूपी में भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सहारनपुर में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:20 PM, 21-Feb-2024
सहारनपुर में पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
सहारनपुर में बृहस्पतिवार को जनमंच सभागार में होने वाले मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल देर शाम सहारनपुर पहुंचीं। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगी। सुरक्षा के लिहाज से सर्किट हाउस के बाहर पुलिस तैनात रही।
08:25 PM, 21-Feb-2024
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
बिजनौर के नूरपुर में बुधवार देर शाम मुरादाबाद-हाइवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल। पहली घटना में ओवरटेक कर रहा बाइक सवार सामने से रहे ट्रक में घुस गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा हादसा चेलापुर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
बता दें कि मुरादाबाद रोड पर देर शाम थाना क्षेत्र के गांव झीरन निवासी बाइक सवार शिवम पुत्र वीरेंद्र सिंह नूरपुर से अपने गांव लौट रहा था। मुरादाबाद मार्ग पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक में बाइक जा घुसी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुछ देर बाद दूसरे हादसे में मुरादाबाद हाइवे पर गांव चेलापुर के पास बाइक सवार हलदुआमाफी निवासी विपिन उर्फ लड्डू (22) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी।

08:10 PM, 21-Feb-2024
थार गाड़ी पर पथराव, कार सवारों पर हमला, दो गंभीर रूप से घायल
बागपत के अमीनगर सराय में थार गाड़ी पर पथराव किया गया। साथ ही थार में सवार युवकों पर हमला भी किया गया। हमले में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि थार में सवार एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के परिवार के बताए जा रहे हैं। बिलौचपुरा के युवकों से विवाद हुआ था।

04:51 PM, 21-Feb-2024
फैक्टरी में लगी भीषण आग
मेरठ के परतापुर में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई।

12:43 PM, 21-Feb-2024
पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन ,एसडीएम और सीओ को सौंपा ज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में यूपी पुलिस परीक्षा देने वाले बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने नजीबाबाद में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामले में उच्चस्तरीय जांच करने और परीक्षा रद्द करने की मांग की।
यूपी पुलिस परीक्षा में धांधली और पेपर लीक मामले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। योगेश चौधरी ,अभिनव अग्रवाल एड. के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम राजबहादुर और सीओ अनिल कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक होने के मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि पेपर लीक हुआ है तो परीक्षा रद्द की जाए और लीक होने का अगर किसी ने गलत मामला प्रचारित किया है तो उसके खिलाफ करवाई की जाए।

11:08 AM, 21-Feb-2024
मुंबई पुलिस का छापा, सोना लेकर भागने वाला दबोचा
मुंबई पुलिस ने आज थाना मेरठ के देहलीगेट क्षेत्र में छापा मारकर वहां से लाखों रुपए कीमत को सोना लेकर भागने वाले एक बंगाली कारीगर को गिरफ्तार किया है। उसको ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई पुलिस लौटेगी। मुंबई के पायदुनी पुलिस स्टेशन से उप निरीक्षक संकल्प मुकल यहां पहुंचे थे।
उन्होंने थाना देहलीगेट में आमद दर्ज करायी और जानकारी दी कि अभियुक्त अनन्त पुत्र नेमई मुअसं 135/24 धारा 408 से संबंधित 84 ग्राम सोना सोना लेकर भागा था। उसको देहलीगेट थाना के मौहल्ला शिव मन्दिर के पास बागपत गेट चौकी घंटाघर से गिरफ्तार कर लिया है। उधर, देहलीगेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस मुंबई लेकर जाएगी।

11:04 AM, 21-Feb-2024
कृषि विश्वविद्यालय में पहुंची राज्यपाल थोड़ी देर में शुरू होगा दीक्षांत समारोह
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयकृषि एवं प्रौद्योगीकी विश्वविद्यालय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थोड़ी देर में शोभायात्रा शुरू की जाएगी। आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा को लेकर जाएंगे सुरक्षा बल तैनात किया गया है। वह दिल्ली से कार द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में पहुंची हैं। सबसे पहले उद्यमी महिला समागम कुशलता से समृद्धि कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन करेंगी।शोभायात्रा कृषि विश्वविद्यालय की एनेक्सी से शुरू होकर गांधी भवन पंडाल में पहुंचेगी। दीक्षांत समारोह के बाद में राज्यपाल कृषि विश्वविद्यालय में लगाए गए 32स्टालों का भी अवलोकन करेंगी।
09:19 AM, 21-Feb-2024
West UP News Live: सहारनपुर में पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मेरठ में फैक्टरी में लगी भीषण आग
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन आज जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल आंदोलन कर रही है, जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। कलक्ट्रेट पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं।
भारतीय किसान यूनियन आज हुंकार भर रही है। भाकियू कार्यकर्ता और किसान जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर घेराव करने पहुंचे हैं। मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि किसान कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। कलक्ट्रेट में पंचायत कर करके स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान प्रशासन से करेंगे।
उचित समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरने की भी कार्ययोजना बनाई जाएगी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंजाब में आंदोलित किसानों को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया है। कहा कि भाकियू एमएसपी, किसानों की परेशानी, बकाया गन्ना भुगतान, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग समेत कई मांगों पर हल्ला बोल करेगी।