फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live : एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों में मची चीख-पुकार, मेरठ में मिली सिर कटी लाश

Sat, 09 Sep 2023 06:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Sep 2023 06:48 PM IST
खास बातें

West UP News Live : मेरठ में सिर कटी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस धड़ और हाथ की तलाश में जुट गई है। उधर, बिजनौर में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। फिर से गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
West UP News Live: beheaded body found in Meerut, read all updates of West UP
शामली में बड़ा हादसा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:47 PM, 09-Sep-2023
छेड़छाड़ पीड़िता के घर का गेट तोड़ने का प्रयास, तनाव

शामली में चौसाना के गढ़ी हसनपुर में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से क्षुब्ध दूसरे सम्प्रदाय के लोगों ने पीड़ित के घर में घुसकर तोड़फोड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर परिजनों के साथ अभद्रता की। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया।
06:46 PM, 09-Sep-2023
यमुना में डूबे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

शामली में कैराना के नंगलाराई गांव में मछली पकड़ने के दौरान यमुना नदी में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन का सर्च ऑपरेशन भी दो राज्यों की सीमा में उलझकर रह गया। परिजनों के आग्रह पर तैरने वाले ग्रामीण व निजी गोताखोर तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
06:45 PM, 09-Sep-2023
कोतवाली में भाजपा नेताओं का हंगामा, धरना दिया

शामली में दो दिन पहले लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने अलग-अलग पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भाजपा नेताओं व कार्यर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर बिना जांच किए निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और धरना दिया। बाद में एसपी को मामले से अवगत कराने की बात कहकर भाजपा नेता व कार्यकर्ता कोतवाली से चले गए।
06:43 PM, 09-Sep-2023
भरभराकर गिर पड़ा लिंटर, बड़ा हादसा होने से बचा

बिजनौर के कासमपुरगढ़ी के गांव सीरवासुचंद में वर्षा व ढूल्ला कमजोर होने के कारण भरभरा कर पूरा लिंटर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

सीरवासुचंद निवासी अफजाल अल्वी ने बताया कि वह 2500 वर्ग फुट में अपना मकान बनवा रहा है। जिसके लिए गत दिवस राज मिस्त्रियों ने ढूला तैयार किया था और आज लिंटर डालने की तैयारी पूरी हो चुकी थी। सुबह से हो रही रुक-रुक वर्षा के बीच मिस्त्रियों ने लिंटर डालना शुरू कर दिया। पूरा लिंटर पड़ चुका था। मजदूर व मिस्त्री लिंटर डाल कर नीचे उतर चुकें थे। तभी अचानक पूरा लिंटर भरभरा कर गिर गया। अगर लिंटर कुछ समय पहले कंक्रीट डालते हुए गिर गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। अफजाल अल्वी के अनुसार, उसे लिंटर गिरने से करीब तीन लाख से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है।
05:48 PM, 09-Sep-2023
नर्सिंग होम में उपचार के दौरान किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शामली में कैराना मार्ग पर स्थित नर्सिंग होम में उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
05:44 PM, 09-Sep-2023
बागपत में टेंपो मिस्त्री की मौत के मामले में जमकर हंगामा, रोड किया जाम

बागपत में टेंपो मिस्त्री की मौत के मामले में आरोपी कार चालक को छोड़ने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिनौली रोड पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई।

इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:25 PM, 09-Sep-2023

एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: कंटेनर ने बस में टक्कर मारी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

शामली जनपद के बाबरी में पानीपत खटीमा मार्ग पर स्थित दिल्ली देहरादून एक्सप्रवे के पास गोल चक्कर पर शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे कंटेनर ने बस में में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार महिलाओं समेत 24 यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर पुलिस, एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे किसी तरह बस के आगे के हिस्से में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायलों को प्राइवेट और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को छुट्टी दे दी गई। सूचना पाते ही बाबरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

03:30 PM, 09-Sep-2023
20 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली पुलिस ने चार वर्ष से वांछित टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी 20 हजार के इनामी परवेज उर्फ मल्हु को हैदराबाद तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है।
12:35 PM, 09-Sep-2023
पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधिकारी ने दिए बच्चों के सवालों के जवाब

शामली में कैराना के सेंट आरसी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बच्चों को साइबर क्राइम और यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों द्वारा साइबर क्राइम और यातायात पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
12:29 PM, 09-Sep-2023
पुरकाजी के जंगल में मिले तेंदुए के पंजों के निशान

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में पुराने हाईवे पर गांव फलोदा के जंगल में शनिवार को कुछ ग्रामीण खेतों पर गए। वहां, ग्रामीणों को तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए। पंजों के निशान जंगल से गांव की सीमा तक दिखाई दिए। बताया गया कि चार दिन पूर्व भी खेत पर काम कर रहे एक किसान को तेंदुआ दिखाई दिया था। जंगल में तेंदुआ होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण खेतों पर जाने से डर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed