West UP News Live: एथलीट रूपल चौधरी ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई,मुठभेड़ में बदमाश घायल
{"_id":"663851b60c9a393cbd07ac3a","slug":"west-up-news-live-athlete-rupal-choudhary-qualifies-for-paris-olympics-2024-05-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: एथलीट रूपल चौधरी ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई,मुठभेड़ में बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 06 May 2024 01:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 May 2024 01:45 PM IST
खास बातें
भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने सोमवार को विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
रूपल चौधरी बाएं
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:44 PM, 06-May-2024
शामली में बाइक सवार लुटेरों का आतंक
लूट की घटना
- फोटो : अमर उजाला
शामली शहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने दो दिन में लूट की तीन घटनाओ को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुटी है।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला वेद विहार निवासी उर्मिला सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाजार से सामान लेकर ई रिक्शा से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में नई मंडी के गेट के निकट दुकान से फल खरीदने लगी। महिला ने जैसे ही पर्स निकाला। उसी समय पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स मे 2 हजार रुपये व फोन था।
लूट की सूचना पर थाना आदर्श मंडी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। इसी तरह बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को भी शहर में अलग-अलग स्थान पर पर्स छीनने की दो घटनाओं को अंजाम दिया। गांव बधेव निवासी ज्योति रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर जाने के लिए बाजार से पैदल जा रही थी।
भिक्की मोड़ के निकट बाइक सवार दो बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 2 हजार रुपये व अन्य सामान था। इससे पहले 12 बजे बुढ़ाना रोड पर स्टेट बैंक के निकट बाइक सवार दो बदमाशों में नीताक्षी निवासी नंदू प्रसाद के हाथ से पर्स छीन लिया पर्स मे 3 हजार रुपये, आधार कार्ड व अन्य सामान था पुलिस व एसओजी टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

10:52 AM, 06-May-2024
बागपत में टैंट की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान हुआ राख
टेंट की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बिनौली बाजार में स्थित एक टेंट टैंट की दुकान में अचानक आग लग गयी। जिससे दुकान में रखी प्लास्टिक कुर्सी, गद्दे, वाटर प्रूफ टैंट, परदे, मैट सहित करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
बिनौली के मेन बाजार में ब्लॉक में सामने दरकावदा निवासी अय्यूब की अमरीन टैंट हाउस के नाम से दुकान है। सोमवार की तड़के करीब 4 बजे घूमने जा रहे लोगों उसकी दुकान से धुंआ व आग लपटे निकलती देखी। तो उन्होंने फोन द्वारा दुकान स्वामी को सूचना दी। वह तुरंत दुकान पर पहुचा इस दौरान वहॉ काफी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए। जिन्होंने समर्सिबल पम्प से पानी चलाकर किसी तरह शटर खोला तो दुकान के अंदर भीषण आग लगी थी।
लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी अय्यूब ने बताया कि आग लगने से दुकान मे रखी करीब 150 प्लास्टिक कुर्सी, वाटर प्रूफ टैंट, परदे, मैट, गद्दे सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अय्यूब ने बताया कि उसकी दुकान मे बिजली नही है, ना ही ऐसा कोई उपकरण है जिससे आग लग जाये। हर कोई यही सोच रहा है कि दुकान मे आग कैसे लगी। दुकान स्वामी ने आग लगने की सूचना थाने पर भी दी है।

10:37 AM, 06-May-2024
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, पुलिस कर्मी घायल
बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के गांव नरावली में नहर की पुलिया पर बदमाश व पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश पर जिले के विभिन्न थानों में लगभग 15 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया है। बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
सोमवार की सुबह पुलिस गस्त के दौरान ग्राम नरावली में नहर की पुलिया पर खड़ा संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने टीम पर फायर कर दिया जिसमें सिपाही विवेक घायल हो गया। विवेक की हाथ की बाजू में गोली लगी है। जबाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
पूछताछ के दौरान बदमाश की शिनाख्त सुभान उर्फ भूरा पुत्र बाबू निवासी ग्राम भनेड़ा थाना किरतपुर के रूप में हुई। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक खोखा, दो जिन्दा कारतूस व 15 हजार रुपए भी बरामद हुए है। बदमाश भूरे पर स्योहारा में तीन मुकदमे सहित किरतपुर, नगीना, कोतवाली देहात, नजीबाबाद आदि थानों में 15 मुकदमे दर्ज है। थाना प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश भैंस चोर है। कई थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

09:12 AM, 06-May-2024
पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट किया पक्का।
- फोटो : ANI
मोहम्मद अनस याहिया, मोहम्मद अजमल, आरोकिया राजीव और अमोज जैकब की पुरुष टीम ने तीन मिनट 3.23 सेकेंड के साथ अपनी हीट में अमेरिका (2:59.95) के बाद दूसरे स्थान पर फिनिश किया। मालूम हो कि दूसरे दौर में तीनों हीट में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। पेरिस ओलंपिक का आयोजन इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा।
अब तक 19 ट्रैक एंड फील्ड एथलीट कर चुके हैं क्वालीफाई
पुरुष टीम क्वालीफाइंग हीट के पहले दौर में दौड़ समाप्त करने में नाकाम रही थी क्योंकि सेकेंड लेग रनर राजेश रमेश को क्रैंप्स के कारण बाहर हटना पड़ा था। इस कोटा के साथ ही भारत के पेरिस ओलंपिक में 19 ट्रैंक एंड फील्ड एथलीट हो गए हैं जिसमें टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं। पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स इवेंट एक अगस्त से शुरू होंगे।
08:58 AM, 06-May-2024
West UP News Live: एथलीट रूपल चौधरी ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई,मुठभेड़ में बदमाश घायल
रूपल चौधरी ने 400 मीटर मिक्स रिले वूमेन में किया पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत की टीम दूसरे नम्बर पर रही है।
भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने सोमवार को विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इसके साथ ही भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने भी नासाउ, बहामास में विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट रेस के दौरान पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
रूपल चौधरी, एम आर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और सुभा वेंकटेशन ने तीन मिनट और 29.35 सेकेंड का समय लेकर हीट नंबर एक में जमैका (3:28.54) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले, भारतीय टीम रविवार को पहले दौर की क्वालीफाइंग हीट में तीन मिनट और 29.74 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रही थी।