फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के 18 वर्ष पूरे, सीएम की आज रार्धना में रैली, पढ़ें ताजा खबरें

Wed, 10 Apr 2024 08:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Apr 2024 08:29 PM IST
खास बातें

चैत्र मास के नवरात्र का आज दूसरा दिन है। माहे रमजान खत्म होने को है। आज शाम आसमान में चांद को तलाशा जाएगा। वहीं मेरठ में दिल का झकझोर देने वाले विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के आज 18 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन
West UP News Live: 18 years of Victoria Park fire, CM's rally in Radhna today, read latest news
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड

लाइव अपडेट

08:19 PM, 10-Apr-2024
पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया

लोकसभा चुनाव के लिए मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए बनाए गए केंद्रीय चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने बुधवार को थाना देहली गेट क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार व देहली गेट इंस्पेक्टर विनय कुमार के साथ संवेदनशील की श्रेणी में शामिल मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने वरनेबिल मतदान केंद्रों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। वरनेबिल पीड़ित व्यक्तियों से उनके घरों पर जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी इच्छानुसार मत का प्रयोग की अपील की।
01:08 PM, 10-Apr-2024

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य साजिशकर्ता रवि अत्री गिरफ्तार

एसटीएफ ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य साजिशकर्ता रवि अत्री को गिरफ्तार कर लिया है। गौतमबुद्धनगर जिले के थाना जेवर के गांव नीमका का रहने वाला रवि अत्री फिलहाल दिल्ली के पटेल नगर में रह रहा था। उसे जेवर में खुर्जा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। आरओ-एआरओ भर्ती पेपर लीक मामले में भी वह आरोपी है।
विज्ञापन
09:50 AM, 10-Apr-2024
सीएम योगी आदित्यनाथ आज मेरठ से सटे सरधना के रार्धना में रैली करेंगे।
09:49 AM, 10-Apr-2024
चैत्र नवरात्र का आज दूसरा दिन है। वहीं आज शाम को आसमान में चांद तलाशा जाएगा। कल ईद मनाई जाएगी।
09:45 AM, 10-Apr-2024

West UP News Live: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के 18 वर्ष पूरे, सीएम की आज रार्धना में रैली, पढ़ें ताजा खबरें

पूरे देश को झकझोर देने वाले मेरठ के वीभत्स अग्निकांड को भले ही 18 साल हो गए हो लेकिन, वो भयावह मंजर आज भी लोगों के जहन में है। जैसे ही विक्टोरिया अग्निकांड का जिक्र आता तो लोग सहम उठते हैं। इस दर्दनाक घटना में किसी ने अपने जवान बेटे तो किसी ने पति व पत्नी और किसी ने मां या बहन को खोया था।

10 अप्रैल 2006 को इस वीभत्स अग्निकांड ने 65 लोगों का जीवन छीन लिया था और सैकड़ों व्यक्ति इस अग्नि दुर्घटना में घायल हुए थे। इस अग्निकांड में संजय गुप्ता के भाई समेत परिवार के कई लोगों की जान गई थी। वहीं, इस वीभत्स अग्निकांड के 18 साल बाद भी पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला है।

पूर्व वर्षों की भांति इस दुःखद अग्निकांड की 18वीं बरसी पर बुधवार 10 अप्रैल 2024 को संस्था (मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत कल्याण समिति) द्वारा अग्निकांड के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ एवं सायंकालीन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed