{"_id":"6ab2856a3fd312b1b80c62bb","slug":"driver-arrested-on-charges-of-stealing-e-rickshaw-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154360-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ई-रिक्शा चोरी के आरोप में चालक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ई-रिक्शा चोरी के आरोप में चालक गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर यूपी के ध्यानार्थ...
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, लालच में चोरी की बात कबूली
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, द्वारिका विहार निवासी खुर्शीद आलम ने 20 सितंबर को अपना ई-रिक्शा चोरी होने की सूचना दी थी। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का ई-रिक्शा बहादराबाद की ओर से सलेमपुर चौक की तरफ आ रहा है।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस ने सलेमपुर चौक के पास घेराबंदी कर ई-रिक्शा को रोक लिया। वाहन के चेचिस नंबर की जांच की गई तो वह चोरी हुए ई-रिक्शा के चेचिस नंबर से मिल गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम दीपक कुमार निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर यूपी बताया। आरोपी सीमेंट ढुलाई का काम करता है। खाली समय में ई-रिक्शा चलाता था। निजी ई-रिक्शा खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होने के कारण उसने लालच में आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।