West UP News Live: बागपत में शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ, मेरठ में रालोद नेता राजेंद्र जानी का निधन
{"_id":"65b4788384d1033e0c0a9da6","slug":"west-up-news-live-12-policemen-including-ssp-rohit-singh-got-medals-no-clue-about-those-who-shot-inspector-2024-01-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: बागपत में शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ, मेरठ में रालोद नेता राजेंद्र जानी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 27 Jan 2024 08:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 27 Jan 2024 08:53 PM IST
खास बातें
कंकरखेड़ा में दरोगा को गोली मारने वाले बदमाशों को पुलिस तीसरे दिन भी नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। वहीं बागपत और शामली में शुक्रवार देर रात तेंदुए पकड़े जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शामली में तेंदुआ
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:51 PM, 27-Jan-2024
रालोद नेता का निधन
मेरठ में रालोद नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र जानी का निधन हो गया। उनके निधन से रालोद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
मेरठ में रालोद नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र जानी का निधन हो गया। उनके निधन से रालोद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
01:40 PM, 27-Jan-2024
मेरठ के कंकरखेड़ा में युवक का शव मिला, नहीं हो सकी पहचान
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खिर्वा रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर व शरीर पर चोट के निशान हैं। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
01:38 PM, 27-Jan-2024
बिजनौर में व्यक्ति का शव मिला, पहचान कराने में जुटी पुलिस
बिजनौर में हल्दौर थानाक्षेत्र में गांव बल्दिया के निकट स्थित एक किसान के खेत में स्थित कुएं में हल्दौर निवासी एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसान ने मामले की सूचना थाने पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार शनिवार को नगर निवासी एक युवक का शव गांव बल्दिया के जंगल में स्थित एक किसान के खेत में पड़ा मिला। खेत पर पहुंचने पर किसान को शव का पता चला। किसान थाने पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार शव के पास स्कूटी खड़ी मिली है। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि परिजनों की और से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

01:05 PM, 27-Jan-2024
सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को मिला प्रशस्ति पत्र
एसएसपी विपिन ताडा, सहारनपुर
- फोटो : Amar Ujala
सहारनपुर जनपद के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को अपराधियों पर शिकंजा कसने के मामले में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। पूर्व में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को गैलंट्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वहीं एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को भी सम्मानित किया गया।
12:20 PM, 27-Jan-2024
न्यायमूर्ति ओमप्रकाश शुक्ला ने बागपत जिला कारागार का किया निरीक्षण
बागपत जिला कारागार से निकलते न्यायमूर्ति
- फोटो : Amar Ujala
11:30 AM, 27-Jan-2024
शामली के सुन्ना गांव में वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ
शामली जनपद के सुन्ना गांव में वन विभाग के पिंजरे में शुक्रवार देर रात तेंदुआ फंस गया। बताया गया कि पिछले कई दिन से तेंदुआ क्षेत्र में घूम रहा था। ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत थी। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। इसके बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों को तेंदुआ पिंजरे में फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 27-Jan-2024
बागपत में जाल में फंसा तेंदुआ, जुटी ग्रामीणों की भीड़
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में गांव के शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। बताया गया कि पिछले कई दिनों से शिकारी क्षेत्र में घूम रहे थे। उन्होंने ही यह जाल बिछाया हुआ था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जाल में तेंदुआ फंसा देखा। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे, इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। बता दें कि अमर उजाला ने क्षेत्र में शिकारी घूमने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं तेंदुए को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
08:56 AM, 27-Jan-2024
एसएसपी रोहित सिंह समेत 12 पुलिसकर्मियों को मिले पदक
उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर डीजीपी की तरफ से एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को प्लेटिनम पदक दिया गया है। इससे पहले उनको गोल्ड और सिल्वर मेडल मिल चुका है। डीजीपी की तरफ से मेडल भेज दिया गया है, शुक्रवार को एडीजी डीके ठाकुर उनको मेडल देंगे। उनके अलावा 11 पुलिसकर्मियों को शौर्य पदक मिला है। इनमें मेरठ सर्विलांस टीम के प्रभारी शाहनवाज राणा, हेड कांस्टेबल अवतार और कांस्टेबल संतरपाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शौर्य पदक से नवाजा गया है।
शुक्रवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण तीनों को पदक देंगे। इनके अलावा गृह मंत्रालय की तरफ से इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, दरोगा वीरेंद्र पाल सिंह, दरोगा प्रमोद कुमार, दरोगा विजयपाल को अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है। गृह मंत्री की तरफ से दरोगा हरेंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी शिव शंकर को सराहनीय पदक दिया गया है। डीजीपी द्वारा दरोगा देवीचरन सिंह और आरक्षी चालक अशोक कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दिया गया है। मेरठ में तैनात रहे इंस्पेक्टर विशाल संगारी को मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर विनय पाल को वीरता पुरस्कार
गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्रालय ने आतंकी को पकड़ने वाले जागृति विहार इंस्पेक्टर विनय पाल को वीरता पुरस्कार सम्मानित किया है। विनय को 2019 में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, 2021 में स्पेशल ऑपरेशन मेडल और सीपी ब्रांज डिस्क और पांच बार असाधारण कार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

08:51 AM, 27-Jan-2024
West UP News Live: बागपत में शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ, मेरठ में रालोद नेता राजेंद्र जानी का निधन
कंकरखेड़ा में कार लूटने के बाद दरोगा मुन्नेश सिंह कसाना (49) को गोली मारने वाले तीन बदमाशों का तीसरे दिन भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
कंकरखेड़ा में सोमवार देर रात तीन बदमाशों ने जिटौली कट के पास एक मंडप के बाहर से पिस्टल के दम पर सेंट्रो कार लूट ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कार लूटकर फरार हो गए थे। कार में जीपीएस लगा होने की वजह से पीड़ित की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। हाईवे चौकी प्रभारी मुन्नेश सिंह पुलिस बल के साथ बदमाशों का पीछा कर रहे थे। 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस की बदमाशों से लाल मोहम्मद पुर रोड के पर बने नाले के पास मुठभेड़ हो गई थी।
चौकी प्रभारी ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। वही दो बदमाश मौके से भागने का प्रयास कर रहे थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए चौकी प्रभारी ने उनके पीछे दौड़ लगा दी थी। इसी बीच एक बदमाशों ने चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें गोली लगने से चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। घटना के समय कोहरा होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन