West UP News Live: शौचालय में दस साल के बच्चे से कुकर्म, गोद दी हुई पुत्री लेकर फरार, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
{"_id":"667fa5e80d887bc67b0e5e6d","slug":"west-up-news-live-10-year-old-child-raped-in-toilet-absconded-with-adopted-daughter-kidnapping-report-filed-2024-06-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: शौचालय में दस साल के बच्चे से कुकर्म, गोद दी हुई पुत्री लेकर फरार, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 29 Jun 2024 11:43 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:43 AM IST
खास बातें
मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:34 AM, 29-Jun-2024
युग अस्पताल में बच्चे की मौत पर लापरवाही, छात्रों का विरोध
युग अस्पताल के इंक्यूबेटर में शिशु की जलकर मौत के मामले में सीसीएस यूनिवर्सिटी के छात्र ने जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर मोर्चा खोला। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि यदि सोमवार तक स्वास्थ्य विभाग उचित कार्रवाई नहीं करता तो सीएमओ ऑफिस पर छात्र अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
छात्र नेता विनीता चपराना ने कहा कि महीना भर बीता, मामले की जांच में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी देरी कर रहे हैं। जिलाधिकारी के द्वारा गठित टीम ने भी कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं की है। इंक्यूबेटर में जलकर नवजात बच्ची की मौत का मामले का वीडियो देशभर में वायरल हो रही है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।
11:33 AM, 29-Jun-2024
गोद दी हुई पुत्री लेकर फरार, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
मेरठ गोद दी पुत्री को लेकर फरार होने वाली मां के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसएसपी के आदेश पर परतापुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परतापुर के इंदिरापुरम में रहने वाले अनुराग टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता है। नौ साल पहले उसकी शादी पूनम के साथ हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं हुई। अनुराग ने गाजियाबाद में रहने वाली अपनी मौसी अनुराधा से कोई बच्चा गोद दिलाने के लिए कहा था।
अनुराधा ने अपने घर के सामने रहने वाली मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी ममता अहिरवार से संपर्क किया। उस समय महिला गर्भवती थी। महिला ने कहा कि यदि बेटा होगा तो वह अपने पास रखेगी, लेकिन यदि बेटी हुई तो वह अनुराग को गोद दे देगी।
महिला के बेटी हुई तो अनुराग को बच्ची दो फरवरी को गोद दे दी। अनुराग का दावा है कि उन्होंने कानूनी लिखापढ़ी कराने के बाद ही बच्चा गोद लिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे ममता के साथ तीन महिलाएं अनुराग के घर पहुंची।
महिला ने बच्ची को अपने साथ बाजार से खिलौने दिलाने की इच्छा जताई। पूनम ने पति के आने पर ले जाने की बात कही और रसोई में काम करने लगी। महिला बालिका को लेकर फरार हो गई। पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी।

10:50 AM, 29-Jun-2024
West UP News Live: शौचालय में दस साल के बच्चे से कुकर्म, गोद दी हुई पुत्री लेकर फरार, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
मेरठ के भावनपुर थाना के गढ़ रोड स्थित कालोनी निवासी किशोर ने दस साल के बच्चे से शौचालय में कुकर्म कर दिया। परिजनों ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोर अपने दस साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर खाली पडे़ शौचालय में ले गया। जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया।
बच्चे ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरूद्व संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्चे को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
बच्चे ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरूद्व संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्चे को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।