Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jasvir Singh becomes the new president of Gurdwara Sri Singh Sabha

Mohali News: जसवीर सिंह बने गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के नए प्रधान

Fri, 13 Nov 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Jasvir Singh becomes the new president of Gurdwara Sri Singh Sabha
सेवा सिंह के इस्तीफे के बाद कमेटी ने सर्वसम्मति से सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

मोहाली। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सेक्टर-78 की कमेटी के प्रधान पद पर जसवीर सिंह को नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रधान सेवा सिंह ने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कमेटी ने सर्वसम्मति से जसवीर सिंह को शेष कार्यकाल के लिए नया प्रधान चुना।
इस संबंध में छह नवंबर को कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सेवा सिंह ने अपना इस्तीफा संविधान के अनुसार वरिष्ठ उपप्रधान को सौंपा। इसके बाद त्यागपत्र पढ़कर सुनाया गया और सर्वसम्मति से जसवीर सिंह को नई जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में महासचिव गुरनाम सिंह, उपप्रधान हरनूर सिंह, कोषाध्यक्ष गुरबचन सिंह सहित गुरमीत सिंह, दर्शन सिंह, भूपिंदर सिंह सोमल, कुलदीप सिंह भिंडर, धर्म सिंह, हरदेव सिंह बाजवा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed