फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: सड़क पर ब्रेक मारते ही बीच से टूटा इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाल-बाल बची पिता और बेटे की जान

Sun, 25 Jun 2023 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Jun 2023 05:02 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह एककच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में प्राइवेट बस की टक्कर से पिकअप सवार कई लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Two kids died after a house roof colasp in Muzaffarnagar, read latest news
इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:43 PM, 25-Jun-2023

टला बड़ा हादसा, ब्रेक मारते ही बीच से टूटा इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ मोहित - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कंकरखेड़ा में रविवार को एक और हादसा टल गया। क्षेत्र निवासी मोहित आज सुबह अपने चार साल के बेटे आराध्य के साथ घर का सामान लेने के लिए कंकरखेड़ा शिवचौक जा रहा। अचानक ब्रेक मारने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर बीच में से टूट गया। इसके चलते उसका बेटा सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे वाहन चालक ने समय पर ब्रेक मारे जिसमें उनका बेटा बाल-बाल बच गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्रेव्स कॉटन लिमिटेड की एम्पेयर ग्रेव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी का था ।
04:16 PM, 25-Jun-2023

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 10 रुपये तक टोल बढ़ा

दिल्ली- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों के लिए वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा और एनएचएआई ने शनिवार को टोल टैक्स की नई दरें जारी कर दी हैं। दरों में पांच से 10 रुपये की बढोतरी की गई है। हालांकि, कार और जीप वालों को राहत देते हुए टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। नई दरें एक जुलाई से लागू होंगी। 

एनएच 58 (दिल्ली-देहरादून) पर सिवाया गांव के पास में वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा टोल वसूलता है। कंपनी ने एक जुलाई से टोल टैक्स की दरें बढ़ाई हैं। इस बार लोकल व कार-जीप के किराये में वृद्धि नहीं की गई है। 

पढ़ें पूरी खबर: UP: महंगा हुआ दिल्ली से देहरादून का सफर, 10 रुपये तक बढ़ा टोल टैक्स, देखें क्या रहेंगी नई दरें
विज्ञापन
04:15 PM, 25-Jun-2023

परीक्षितगढ़ के ऐंची खुर्द गांव में युवक को चाकू से गोदा, अस्पताल में हुई मौत

मेरठ के परीक्षितगढ़ में शनिवार रात करीब नौ बजे ग्राम ऐंची खुर्द में पुराने रंजिश के चलते गांव निवासी युवक कुलदीप को घर जाते समय गांव के ही चार लोगों ने रोककर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर धारदार चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोगों को आता देख फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने घायल कुलदीप को उपचार के लिय मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

पुलिस ने पीड़ित की पत्नी अंतिमा की तहरीर पर 307 का मुकदमा दर्ज कर लिया था रविवार सुबह उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई मौत की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर मोर्चरी को भेज दिया।
12:26 PM, 25-Jun-2023

खरखौदा में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के घोसीपुर स्थित पुराने कमेले के आसपास लगातार गोकशी हो रही है। गोकश आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार रात गोकशों ने एक गोवंश की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है अन्य फरार होने में कामयाब रहे।

पढ़ें पूरी खबर: Encounter: मेरठ से सटे खरखौदा में घोसीपुर के जंगल में गोकशी, मुठभेड़ में गोली लगने से तस्कर घायल
12:25 PM, 25-Jun-2023

मेरठ के मुंडाली में युवक की गला रेतकर हत्या

मेरठ के मुडाली में भिंडी के खेत में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। 

पढ़ें पूरी खबर: Meerut: मुंडाली में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, भिंडी के खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव
12:24 PM, 25-Jun-2023

आस्था के सैलाब से जाम हुआ नगीना कोटद्वार मार्ग

बिजनौर जनपद में भयंकर बारिश के बीच लाखों श्रद्धालु कल्याणमल देवता को प्रसाद अर्पित करने पहुंचे। सुबह 8:00 बजे से करीब 10:00 बजे तक रायपुर सादात से कोटकादर तक जाम लगा रहा। बारिश बारिश भी लोगों की आस्था के कदम को नहीं डिगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 AM, 25-Jun-2023

प्राइवेट बस और पिकअप की टक्कर में कई घायल

वहीं जिले के मोरना जानसठ मार्ग पर एक और हादसा हुआ यहां मोरना जानसठ मार्ग पर गांव  दौलतपुर के निकट प्राइवेट बस और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में तीन जागरण कलाकार  घायल हो गए।

गांव दौलतपुर के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला पुलिस को सूचना दी। घायल चोरा वाला निवासी कृष्ण पुत्र मांगेराम, शुभम पुत्र राकेश और भेड़ाहेडी निवासी लाखन को जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है।

कृष्ण एवं शुभम की हालत  नाजुक बनी हुई है। घायल खतौली के निकट जागरण कर रविवार सुबह वापस अपने घर गांव चोरा वाला लौट रहे थे।
09:36 AM, 25-Jun-2023

Meerut News Live: सड़क पर ब्रेक मारते ही बीच से टूटा इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाल-बाल बची पिता और बेटे की जान

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। कच्चे मकान की छत गिरने से परिवार मलबे  में दब गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हैं।

जानकारी के अनुसार गांव नसीरपुर में सुबह 7:30 बजे अत्यधिक बारिश के चलते इदरीश  पुत्र नत्थू का मकान गिर गया। परिवार मलबे में दब गया। हादसे में उवैश (14) पुत्र इदरीश और इदरीश के भांजे असलम (13) पुत्र अफसर की मौत हो गई। इदरीश (40), करीन (11) पुत्री इदरीश, समीर (16 ) को ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वहीं हादसे की सूचना पर रालोद विधायक अनिल कुमार, एसडीएम सदर परमानंद झा और अन्य अधिकारी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed