Encounter: मेरठ से सटे खरखौदा में घोसीपुर के जंगल में गोकशी, मुठभेड़ में गोली लगने से तस्कर घायल
मेरठ के खरखौदा में घोसीपुर के जगल में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक गोतस्कर घायल हुआ है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विस्तार
मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के घोसीपुर स्थित पुराने कमेले के आसपास लगातार गोकशी हो रही है। गोकश आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार रात गोकशों ने एक गोवंश की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है अन्य फरार होने में कामयाब रहे।
बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में घोसीपुर के जंगल में बने पुराने कमेले के पास गोकशी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई बार हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में कच्चे मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, अन्य सड़क हादसे में कई घायल
शनिवार रात गोकशों ने पुलिस पुलिस कार्यप्रणाली को धता बताते हुए पुराने का मेले के पास फिर गोकशी को अंजाम दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कि तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में घोसीपुर निवासी तस्कर शादाब के पैर में गोली लगी है।
यह भी पढ़ें: Meerut: मुंडाली में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, भिंडी के खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव
पुलिस ने तस्कर शादाब उसके भाई को हिरासत में लेकर मौके से औजार बरामद किए हैं। वहीं अन्य तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि मामले में दो को हिरासत में लिया गया है अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। एक तस्कर के पैर में गोली लगी है।