Meerut: मुंडाली में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, भिंडी के खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव
मेरठ के मुंडाली में एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में भिंडी के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मुडाली में भिंडी के खेत में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में जब कुछ किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो गांव के ही सुखबीर सैनी के खेत में करीब 32 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
यह भी पढ़ें:Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में कच्चे मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, अन्य सड़क हादसे में कई घायल
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत ही मुंडाली पुलिस को दी। पुलिस जांच में पता चला कि युवक गला काटकर वह शरीर पर चाकुओं से अनगिनत हमले कर हत्या की गई है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में युवक मुस्लिम लग रहा है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर मोर्चरी भेज दिया। उधर हत्या की घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जहां मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
बाहर से लाकर युवक की की गई हत्या
घटनास्थल की जांच से पता चल रहा है कि युवक को बाहर से लाया गया है तथा मौके पर ही उसकी हत्या की गई है। युवक ने हत्या के दौरान जमकर विरोध भी किया है। मौके पर पैरों वह मिट्टी में ऐसे कई प्रमाण मिले हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी कुछ नहीं बता पा रही है।