फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बागपत में सपा नेता के भाई की हत्या में फरार इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पढ़ें ताजा खबरें

Tue, 07 May 2024 09:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 May 2024 09:33 PM IST
खास बातें

 पूर्व विधायक संगीत सोम ने मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपमानित करने को लेकर एक वीडियो जारी किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Sangeet Som targets Akhilesh, says - insulted the statue of Maharana Pratap to please Pakistan
बागपत में मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:25 PM, 07-May-2024
दोस्त ने ही मारी थी युवक को गोली

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को पूठखास गांव में पुलिस चौकी के पास युवक को मार दी थी। गोली मारने के मामले में घायल के पिता ने उसके दोस्त को नामजद करते हुए पुरानी रंजिश में हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर गंभीर घायल युवक अभी भी जिंदगी और मौत की जंग से अस्पताल में जूझ रहा है।

गौरतलब है कि गांव पूठखास निवासी सागर पुत्र सहंसरपाल उर्फ सैनू गिरी (21) पुलिस चौकी के बराबर में स्थित लाइब्रेरी में पढ़कर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने नाम लेकर आवाज लगाने के बाद गोली मार दी। जो उसकी गर्दन के ऊपर सिर को चीरती हुई निकल गई। इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घायल को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में रीता अस्पताल में भर्ती कराया है। लेकिन मंगलवार की दोपहर को उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे परिजन अन्य अस्पताल में ले गए। जो अभी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। 

वहीं, इस मामले में मंगलवार को घायल युवक के पिता सहंसरपाल उर्फ सैनू गिरी ने बताया कि दो साल पुराने रंजिश दिखाते हुए गांव अमानुल्लाहपुर निवासी शुभम पुत्र योगेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ हमले की तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। घायल के पिता ने बताया कि दोनों पहले आपस में दोस्त थे और दो साल पूर्व दौड़ लगाने के दौरान कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसे लेकर दोनों के बीच रंजिश थी। इसी को लेकर दोस्त ने यह घटना की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की धरपकड़ के लिए दबिश दी है। लेकिन वह नहीं मिला।
08:07 PM, 07-May-2024
सपा नेता के भाई की हत्या में फरार 25 हजार का इनामी शूटर मुठभेड़ में घायल

बागपत में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के प्रॉपर्टी डीलर भाई यूसुफ की हत्या में शामिल 25 हजार का इनामी शूटर मंगलवार शाम शुगर मिल के पीछे पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। जिससे पुलिस ने एक तमंचा, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
08:10 AM, 07-May-2024

रंगदारी नहीं देने पर महिला से मारपीट

मेरठ के लिसाड़ी गेट की रहने वाली महिला ने शौकीन व अन्य दो युवकों पर मारपीट कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर भतीजे शुऐब से मारपीट की गई। भतीजे को बचाने का प्रयास किया तो दबंगो ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत शुरु कर दी। गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सोमवार को दंपती ने इस मामले में एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
08:09 AM, 07-May-2024

एनसीआर में हथियार सप्लाई करने वाले पांच गिरफ्तार

लोहिया नगर पुलिस ने एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

लोहिया नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एनसीआर व वेस्ट यूपी में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले शास्त्री नगर निवासी मोनू उर्फ नितिन कौशिक, मुंडाली सिसौली निवासी अरुण कुमार, कंकरखेड़ा शोभापुर निवासी रोबिन जाटव, मेडिकल निवासी दीपांश चौहान, मुंडाली निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम के पूछताछ करने पर मोनू उर्फ नितिन अपने साथियो के साथ मिलकर एनसीआर में असलाह सप्लाई करता है। पिस्टल चालीस हजार रुपये और तमंचे पांच हजार रुपये में बेचते थे। बदमाशों से पूछताछ करने पर कुछ और नाम प्रकाश में आए हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना हैं कि पांचों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं। सरगना मोनू के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें पहले दर्ज हैं। 
07:59 AM, 07-May-2024

West UP News Live: बागपत में सपा नेता के भाई की हत्या में फरार इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पढ़ें ताजा खबरें

सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपमानित करने के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ पाकिस्तान को खुश करने के लिए महाराणा प्रताप की मूर्ति को अपमानित किया है।

सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि सपा कार्यकर्ताओं के कृत्य के कारण पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। आने वाले चुनाव में जनता वीर योद्धा महाराणा प्रताप को अपमानित करने वालों से बदला लेगी। संगीत सोम ने प्रतिमा को अपमानित करने वालों को मुगल साम्राज्य के बाबर और अकबर की औलाद बताया।

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी में पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में रोड शो किया था। आरोप है कि रोड शो के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनादर किया।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed