फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सहारनपुर में दोहरे हत्याकांड में एक ही परिवार के 10 दोषियों को आजीवन कारावास

Wed, 31 Jan 2024 05:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 05:07 PM IST
खास बातें

West UP News Live : शामली में मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट- 

विज्ञापन
Meerut News Live: Two miscreants arrested in encounter in Shamli and read latest news of West UP
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:04 PM, 31-Jan-2024
सहारनपुर में दोहरे हत्याकांड में एक ही परिवार के 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामला जिला जज की अदालत में चल रहा था। बुधवार को प्रकरण में सुनवाई करते हुए साक्ष्यों और गवाहों के मद्देनजर रखते हुए फैसला सुनाया है। दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है। देवबंद क्षेत्र में हुए इस मामले में 12 लोग नामजद हुए थे।
03:29 PM, 31-Jan-2024
रोडवेज बस और छोटा हाथी में भिड़ंत, दो लोग घायल

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड पर बुधवार सुबह रोडवेज बस व छोटा हाथी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छोटा हाथी सवार चालक ध्रुव सिंह चौहान व दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ध्रुव के बेटे आकाश ने थाने पर तहरी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
11:52 AM, 31-Jan-2024
बाइकों की टक्कर में कक्षा नौ के छात्र की मौत

सहारनपुर के सरसावा में दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मामूली रूप से घायल हो गया।
11:29 AM, 31-Jan-2024
आम के बाग में लटका मिला युवक का शव

सहारनपुर में कोतवाली मिर्जापुर के गांव बेगपुर नौगांवा में पेंटर का काम करने वाले हसीन (18) पुत्र खुर्शीद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम पर भेजा। 
11:12 AM, 31-Jan-2024
गंगोह विधायक के पिता का निधन, दौड़ी शोक की लहर

सहारनपुर में गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह के पिता चौधरी मामचंद सिंह का देर रात निधन हो गया। चौधरी मामचंद सिंह पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग उनके पैतृक गांव उमाही कला में पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
10:04 AM, 31-Jan-2024

West UP News Live: सहारनपुर में दोहरे हत्याकांड में एक ही परिवार के 10 दोषियों को आजीवन कारावास

400 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश गिरफ्तार

शामली में शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। दोनों बदमाशों के कब्जे से बाइक, दो तमंचे, कारतूस और चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed