फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: किसानों के आंदोलन से ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित, मेरठ में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्चे की मौत

Fri, 24 Nov 2023 06:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Nov 2023 06:44 PM IST
खास बातें

West UP News Live : किसानों के आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, ट्रेनों के समय से न आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Train operations affected due to farmer agitation in Punjab and read all updates of West UP
ट्रेन। - फोटो : iStock

लाइव अपडेट

06:40 PM, 24-Nov-2023
रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई की बहस पूरी 

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में  सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में सीबीआई की बहस पूरी हो गई है। अब बचाव पक्ष की बहस होगी। अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी। 

अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह प्रकरण की सुनवाई कर रहे हैं। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड़ संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और रजनीश चौहान ने बताया कि सरकार बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने बहस की। प्रकरण में सीबीआई की बहस पूरी होने के बाद अब बचाव पक्ष की बहस होगी। 

यह था मामला
एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशन ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
06:27 PM, 24-Nov-2023
गैर-इरादतन हत्या में चार मुजरिमों को 7-7 साल की सजा

कैराना में गैर इरादतन हत्या के मामले में कोर्ट ने दोष सिद्ध पाए जाने पर चार दोषियों को सात-सात वर्ष के कारावास और 24500-24500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं, दूसरे पक्ष के चार दोषियों को झगड़े के दौरान मारपीट के मामले में दो-दो वर्ष की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
06:26 PM, 24-Nov-2023
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 96 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी
12 दिन देरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सहारनपुर जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 96 प्रस्तावित केंद्रों के नाम की सूची जारी कर ही दी। सूची परिषद की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति को किसी केंद्र को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 29 नवंबर की शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकता है। उसके बाद आने वाली आपत्ति पर विचार नहीं होगा।
03:05 PM, 24-Nov-2023
किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
बिजनौर में थाना चांदपुर के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया है।
02:56 PM, 24-Nov-2023
मेरठ में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्चे की मौत

मेरठ के सरधना में चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं, महिला समेत दो लोग घायल हो गए। जिसमें महिला की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

शुक्रवार को आतिफ पुत्र नूरू, मुनीजा पत्नी नूरू व छह वर्षीय आहान पुत्र आतिफ निवासी गांव कैली बाइक पर सवार होकर सिवालखास किसी मरीज को देखने जा रहे थे। इसी बीच अटेरना सरधना पुल के बीच गंग नहर कावड़ मार्ग पर पीछे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें आहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुनीजा की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
01:28 PM, 24-Nov-2023
महिला कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेरठ के कंकरखेड़ा में संत विहार निवासी मिथिलेश व उसकी बेटी कीर्ति के साथ पड़ोस में रहने वाली महिला कांस्टेबल रितु वैद्वान और उसकी बहन बहन पारुल व बेटे ने दो दिन पूर्व सड़क पर मारपीट कर दी थी। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 24-Nov-2023
पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी। मृतक राहुल के पिता बाबूराम की तहरीर पर शोरूम मालिक अमित गर्ग, विद्युत विभाग के कर्मचारी व बोर्न हेयर कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज किया है।
11:46 AM, 24-Nov-2023

West UP News Live: किसानों के आंदोलन से ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित, मेरठ में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्चे की मौत

पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मेरठ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जबकि दिल्ली से जालंधर जाने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर को रद्द कर दिया गया है। वहीं, ट्रेनों के समय से न आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंदोलन के कारण जम्मू तवी से दिल्ली होकर जैसलमेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से चल रही है, उसके शाम 6:00 बजे मेरठ पहुंचने की संभावना है। अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से चल रही है। जालंधर इंटरसिटी सुपर को रद्द कर दिया गया है। उधर, लखनऊ में स्टेशन पर काम के चलते नौचंदी भी प्रभावित हुई है। रोजाना सुबह 7:30 बजे मेरठ पहुंचने वाली नौचंदी एक्सप्रेस आज चार घंटे देरी से 11:30 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed