{"_id":"6af6d57aaa40d8454102b4df","slug":"up-missing-young-woman-from-modinagar-found-in-meerut-after-20-months-she-had-been-held-captive-in-a-room-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मोदीनगर से लापता युवती 20 माह बाद मेरठ में मिली, कमरे में बना रखा था बंधक; फेरी वाला बन गया फरिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मोदीनगर से लापता युवती 20 माह बाद मेरठ में मिली, कमरे में बना रखा था बंधक; फेरी वाला बन गया फरिश्ता
Fri, 13 Nov 2026 02:47 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:47 PM IST
सार
Meerut News: मोदीनगर से 21 फरवरी 2025 को एक युवती लापता हो गई थी। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। मेरठ के एक गांव में युवती को बंधक बनाकर रखा गया था। वहां से गुजर रहे एक फेरी वाले ने उसे पहचान लिया और परिजनों को बता दिया।
विज्ञापन
युवती को बना रखा था बंधक। सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
मोदीनगर की एक कॉलोनी से 20 महीने पहले लापता हुई 25 वर्षीय युवती बुधवार को मेरठ के परतापुर क्षेत्र के गांव उपल्हैड़ा में एक कमरे में बंधक मिली। एक फेरी वाले ने युवती को पहचानकर उसके परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद मेरठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को मुक्त कराया और मोदीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों ने युवती को बंधक बनाकर उसका शोषण करने और बेचने की तैयारी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मौके से तीन अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित मां के अनुसार, उनकी बेटी 21 फरवरी 2025 को लापता हुई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने मोदीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मेरठ पुलिस ने युवती को कमरे से मुक्त कराया और आरोपी उम्मेद पाल को हिरासत में लिया। युवती के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
युवती की मानसिक स्थिति कमजोर
रिश्तेदारों के अनुसार, युवती की मानसिक स्थिति कमजोर है। इस कारण वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी उम्मेद पाल ने बताया कि युवती करीब 10 महीने से उसके पास थी। उसे कमरे में बंद रखा जाता था और बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। आरोप है कि पड़ोसियों को भी युवती के वहां बंधक होने की जानकारी नहीं थी।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, युवती जिस गांव में मिली, वह मोदीनगर थाने की सीमा से महज छह किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। रिश्तेदारों का आरोप है कि वे लगातार युवती की तलाश कर रहे थे। उन्होंने कई बार पुलिस से उसे बरामद करने की गुहार भी लगाई थी।

युवती की मां की तहरीर पर उम्मेद पाल निवासी गांव उपल्हैड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह गांव थाना परतापुर, जनपद मेरठ के अंतर्गत आता है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि युवती को मोदीनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
मेरठ: ब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता युवती प्रेमी संग केरल में मिली, होटल मैनेजमेंट के बाद कर रही थी इंटर्नशिप
ये भी देखें...
मेरठ: ब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता युवती प्रेमी संग केरल में मिली, होटल मैनेजमेंट के बाद कर रही थी इंटर्नशिप