फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: दुराचार करने के मुजरिम को आठ साल की सजा, बारिश की आशंका से 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

Tue, 22 Aug 2023 09:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Aug 2023 09:38 PM IST
खास बातें

मेरठ में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग लगातार अलर्ट कर रहा है। वहीं सराफ से हुई 13 लाख की लूट के मामले में अभी पुलिस खाली हाथ है। पढ़ें ताजा खबरें।

विज्ञापन
Meerut News Live: Three more dengue patients found in Meerut, police failed in robbery of 13.5 lakhs
अदालत। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

09:36 PM, 22-Aug-2023
बिजनौर में डीएम ने बारिश की आशंका को देखते हुए बुधवार को 12वीं तक के स्कूल बंद रहने के आदेश दिए हैं। 
08:58 PM, 22-Aug-2023

महिला के साथ दुराचार करने के मुजरिम को आठ साल की सजा

कैराना में घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार करने व धमकी देने के मामले में दोष सिद्ध पाये जाने पर अपर जिला सत्र न्यायालय (एससी एसटी) रेशमा चौधरी ने मुजरिम दिनेश उर्फ कल्लन निवासी घिस्सुगढ थाना कैराना को आठ साल के कठोर कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नही करने पर 3 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) संजय चौहान व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक पुंडीर ने बताया कि सात जून 2016 को कैराना क्षेत्र की एक बस्ती में दिनेश उर्फ कल्लन ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुराचार किया था तथा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में महिला के पति ने कैराना कोतवाली पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराए थे। पुलिस ने दिनेश उर्फ कल्लन को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिए थे। अभियोजन पक्ष की और से 6 गवाह पेश किए गये। मंगलवार को दोनों पक्षो की दलील सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद दोष सिद्ध पाये जाने पर अपर जिला सत्र न्यायालय (एससी एसटी) रेशमा चौधरी ने मुजरिम दिनेश उर्फ कल्लन निवासी घिस्सुगढ थाना कैराना को आठ साल के कठोर कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नही करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
03:36 PM, 22-Aug-2023

कौड़िया वन रेंज में मृत हाथी मिला

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद के कौड़िया वन रेंज में मृत हाथी मिला। डीएफओ आशुतोष पांडेय सहित वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बिजनौर वन विभाग नजीबाबाद के डीएफओ ने बताया कि मृत हाथी नर है।

लगभग 30 वर्ष आयु का हाथी कौड़िया वन रेंज में एक पानी के गड्ढे में फंस गया। वन विभाग ने हाथी के दोनों दांत सुरक्षित होने तथा शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान न होने का दावा किया है। तीन पशु चिकित्साधिकारियों के पैनल द्वारा मृत नर हाथी का कौड़िया के रेंजर राम मुसाफिर यादव के देखरेख में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
11:16 AM, 22-Aug-2023

13 लाख की लूट में पुलिस खाली हाथ

मेरठ में सराफा कारोबारी सुनील वर्मा के नौकर अनुज उर्फ टिंकू से साढ़े 13 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ दूर हैं। वारदात के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी हैं। 

कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही छुट्टी पर चले गए हैं। इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शनिवार शाम नौकर अनुज उर्फ टिंकू यह रकम लेकर दुकान से घर जाने के लिए निकाला था। जब सराफा कारोबारी सुनील वर्मा के पुश्तैनी के मकान के पास पहुंचा तो नकाबपोश दो बदमाश पैदल आए और पिस्टल तानते हुए लूट की। दोनों बदमाश नोटों से भरा बैग लूटकर आगे बाइक पर खड़े तीसरे साथी के साथ फरार हो गए थे।
11:15 AM, 22-Aug-2023

बिजनौर से हस्तिनापुर की ओर गंगा किनारे बनेगा 11 किमी लंबा तटबंध

बिजनौर बैराज से हस्तिनापुर की ओर गंगा किनारे 11 किलोमीटर लंबा तटबंध बनाने के लिए प्रस्तावित भूमि का चयन हो चुका है। इसके लिए अधिकतर किसानों से सहमति पत्र भी प्राप्त हो चुके हैं। दो माह बाद किसानों के साथ बैठक कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह तटबंध बनने के बाद क्षेत्र के किसानों को बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सरकार की ओर से पूर्व में ही इस कार्य के लिए 70 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अभी तक 16 किलोमीटर का तटबंध है। नए निर्माण के बाद यह बढ़ जाएगा।

दरअसल, बरसात के दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ते ही हस्तिनापुर क्षेत्र के किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं। तटबंध न होने के कारण गंगा का पानी कई गांवों में घुस जाता है। इस बार भी यहां ऐसे ही हालात रहे हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्हें सुरक्षित स्थलों की ओर पलायन करना पड़ा है। यह समस्या देखते हुए ही हस्तिनापुर विधायक एवं जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने सरकार को गंगा किनारे तटबंध का प्रस्ताव भेजा था। इस पर सरकार ने 70 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया। इसके बाद सिंचाई विभाग ने तटबंध परियोजना के लिए किसानों की भूमि के चयन का काम शुरू किया गया।

बता दें कि 16 किमी तक पहले ही तटबंध बना हुआ है। अब इसे 11 किलोमीटर और बढ़ाया जाना है। भूमि अधिग्रहण करने के लिए सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहाड़ों पर बरसात के बाद गंगा नदी उफान पर आ गई थी। इसके चलते तटबंध बनाने के लिए भूमि के स्थलीय निरीक्षण और पैमाइश का काम अटक गया था। गंगा का जलस्तर नीचे आने आने के साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारी अपने साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम लेकर आगे की प्रक्रिया को तेज करेंगे। 
11:08 AM, 22-Aug-2023

Meerut News Live: दुराचार करने के मुजरिम को आठ साल की सजा, बारिश की आशंका से 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

मेरठ में डेंगू के सोमवार को तीन मरीज और मिले हैं। ये मरीज मकबरा डिग्गी, ब्रह्मपुरी और जयभीमनगर के रहने वाले हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। गनीमत है कि किसी मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि मच्छरों से बचने के लिए घर व आसपास साफ सफाई रखें। अनावश्यक रूप से पानी न भरा रहने दें। आमतौर पर बरसात में घर की छतों पर रखे गैर उपयोगी पात्रों में पानी भर जाता है, जिसमें मच्छर पनपने लगते हैं। कहीं पानी न भरें।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed