Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raipur police transfer 4 inspectors new ti amanaka urla telibandha

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 4 निरीक्षकों का तबादला, तेलीबांधा, आमानाका और उरला को मिले नए टीआई

Fri, 13 Nov 2026 03:06 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 13 Nov 2026 03:06 PM IST
सार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 4 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। अजय झा, सुधांशु बघेल और रोहित मालेकर को नए थानों की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
raipur police transfer 4 inspectors new ti amanaka urla telibandha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर कमिश्नरेट में प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पुलिस विभाग ने अलग-अलग थानों के प्रभारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में कुल चार निरीक्षक इधर से उधर हुए हैं।
विज्ञापन


रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गुरुवार को एक समीक्षा बैठक ली थी। इस बैठक में कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों पर चर्चा हुई। थानों में लंबित मामलों को लेकर भी स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कई थाना प्रभारियों को उनकी कार्यप्रणाली के लिए फटकार लगाई गई थी। इस समीक्षा बैठक के बाद ही थाना प्रभारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इस सूची के अनुसार, तेलीबांधा, आमानाका और उरला थानों को नए थाना प्रभारी मिले हैं।
विज्ञापन


नए थाना प्रभारियों की तैनाती
तबादला सूची के मुताबिक, अजय झा को आमानाका थाना का नया थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सुधांशु बघेल को उरला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाना का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से संबंधित थानों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकरापारा से रक्षित केंद्र स्थानांतरण
इस प्रशासनिक फेरबदल में टिकरापारा में पदस्थ एक निरीक्षक का भी स्थानांतरण हुआ है। पदोन्नत निरीक्षक बालेश्वर लहरे को टिकरापारा से हटाया गया है। उन्हें रक्षित केंद्र में भेजा गया है। बालेश्वर लहरे अब रक्षित केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे।

यहां देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed