फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: स्पोर्ट्स कारोबारी की पत्नी की भी मौत, नहर में डूबा ग्रामीण, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 11 Aug 2023 10:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Aug 2023 10:26 PM IST
खास बातें

मेरठ के ब्रह्मपुरी में बदमाशों द्वारा घर में घुसकर गोलियां बरसाने से घायल हुई व्यापारी डीके जैन की पत्नी ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Meerut News Live: sports trader wife also died in hospital, read latest news
रास्ता जाम करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:25 PM, 11-Aug-2023
मेरठ में कंकरखेड़ा की खटोली निवासी सायरा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग डीएम आवास पर धरना देने की तैयारी कर रहे हैं।
10:22 PM, 11-Aug-2023
नहर में डूबा ग्रामीण, तलाश में जुटी पुलिस
 
मुजफ्फरनगर के चरथावल में शुक्रवार शाम बिरालसी की कल्लरपुर नहर में गिरकर ग्रामीण डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बताया गया कि पीपलहेड़ा गांव के पुल पर जाल बिछाकर ग्रामीण को तलाश किया जा रहा है।

शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अलीपुरा गांव निवासी नरेंद्र (40) अपने गांव जा रहा था। कुछ देर के लिए वह पिलखनी नहर के पुल पर बैठ गया। बताया गया कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया। घटना के वक्त मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर बिरालसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात को भी पुलिस के साथ ग्रामीण तलाश कर रहे थे। पुलिस ने नहर को ऊपर से बंद कराया गया है। पीपलखेड़ा में जाल लगाकर लापता ग्रामीण को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
07:19 PM, 11-Aug-2023
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे तहसीलदार

सहारनपुर के बेहट में तहसीलदार प्रकाश सिंह शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनकी सरकारी गाड़ी दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर अचानक सड़क पर आई नील गाय से टकरा गई। हादसे में उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 
05:06 PM, 11-Aug-2023
नाला निर्माण के लिए खुदाई करते वक्त ढही भवन की दीवार

सहारनपुर में गंगोह के प्रभा गार्डन के बराबर वाली सड़क पर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण के दौरान एक भवन की दीवार मजदूरों के ऊपर ढह गई। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 
05:04 PM, 11-Aug-2023
बरसाती नदियों में आई बाढ़

शिवालिक पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के बाद घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में भारी बाढ़ आ गई, जिसके चलते कई गावों का तहसील मुख्यालय तक घंटों तक संपर्क कटा रहा।सिद्धपीठ शांकभरी देवी में भी रात्रि में बरसाती नदी में बाढ़ आ गई। हालांकि सुबह होने तक पानी कम हो गया था। पुलिस द्वारा सभी वाहनों को भूरादेव पर ही रोक दिया गया था। वहां से श्रद्धालु पैदल ही मां के भवन तक जा रहे थे।
04:42 PM, 11-Aug-2023

उपजाऊ भूमि बताकर कराया बैनामा, काट दिए प्लाॅट 6 करोड़ की स्टांप चोरी पकड़ी

मेरठ में बिल्डरों ने शहर से सटे इलाकों की जमीन को उपजाऊ बताकर बैनामा कराया, फिर उसमे अवैध प्लाटिंग कर राजस्व विभाग को करोड़ों का चूना लगाया है। जमीन का भू उपयोग बदले बिना करोड़ों की स्टांप चोरी कर डाली। मामला प्रकाश में आया तो प्रशासन की निगरानी टीम ने 4 माह में ऐसे 170 मामले पकड़े हैं। इनमें 6.18 करोड़ रूपये की स्टांप चोरी सामने आई है। प्रशासन ने कोर्ट में वाद दायर कर दिया है। अब बिल्डरों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ दंडित भी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 11-Aug-2023

सर्पदंश से युवक की मौत, चारपाई पर  लिटाकर मिट्टी में दफनाया शव

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर का रहने वाला संजय (40) अपने पिता रणवीर के साथ रहता था। वह घर में खाना बना रहा था। खाना बनाते समय उसके पैर में जहरीले सांप ने काट लिया। उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए।

परिजनों व ग्रामीणों की सहमति से मृतक संजय  का दाह संस्कार नहीं किया गया। ग्रामीणों की राय के अनुसार सांप के काटे व्यक्ति को जमीन में दफनाया जाता है। इसी कारण चारपाई सहित संजय को जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर उनके खेत में दफन करवा दिया।
01:08 PM, 11-Aug-2023

मवाना में युवक की गोली मारकर हत्या

मवाना थानाक्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी जगत सिंह की साइकिल से वापस गांव लौटते समय सुबह 10:30 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव पहाड़पुर निवासी जगत सिंह उम्र लगभग (70) पुत्र आसाराम सुबह के समय साइकिल से गांव मवाना खुर्द गए थे। वहां से वापस लौटते समय गांव से 100 मीटर पहले रास्ते पर जगत सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

वारदात कर बदमाश फरार हो गए। एक महिला के शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
11:20 AM, 11-Aug-2023
ब्रह्मपुरी में बदमाशों द्वारा घर में घुसकर व्यापारी की हत्या के 21 घंटे बाद पत्नी अंजू जैन ने भी दम तोड़ दिया। वहीं वारदात से गुस्साए व्यापारी धरने पर बैठ गए। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं।

व्यापारी की पत्नी को हाथ में गोली मारी गई थी उनका केएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा था।घटना के विरोध में कारोबारी के घर के बाहर क्षेत्र के व्यापारी धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
11:14 AM, 11-Aug-2023
बिजनौर जनपद में नरभक्षी गुलदार का आतंक जारी है। गुरुवार देर रात जिले की चांगीपुर शुगर मिल के बाहर गुलदार ने घंटों आतंक मचाया। गुलदार ने वहां से गुजर रहे बाईक सवारों पर हमला बोला। गुलदार ने एक मजदूर को जख्मी भी कर दिया। शोरशराबा सुनकर मिल के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर गुलदार को भगाया। गुलदार के आतंक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिल प्रशासन की ओर वन विभाग को सूचना दी गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed