फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: हादसे में 6 लोगों की मौत, कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2023 04:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jul 2023 04:07 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : मेरठ का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Six people have died road accident and read all updates of West UP
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:50 PM, 11-Jul-2023

कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या को लेकर मेरठ में जैन समाज भारी बारिश के बीच कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुनि के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाए गए। जैन समाज के लोग इस बात को लेकर आक्रोशित रहे कि अहिंसा की प्रतिमूर्ति दिगंबर जैन मुनि की इस प्रकार नंशृश हत्या की गई।

भारतीय जैन मिलन के विशिष्ट संरक्षक और जैन समाज मेरठ के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि कर्नाटक के बेलगांव में चिक्कोड तहसील के अंदर जैन आचार्य काम कुमार नंदी जी का 5 जुलाई को अपहरण हुआ। जब दो व्यक्तियों को पकड़ा गया तो उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने मुनि को करंट दिया। उन्हें तड़पाया और जब वह मृतप्राय हो गए। तब उनके 9 टुकड़े करके बोरवेल में डाल दिए।

जैन समाज ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से ज्ञापन के माध्यम से यह मांग कि मुनि के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। भारी संख्या में उपस्थित जैन समाज के लोगों ने नारेबाजी की।

कवयित्री अनामिका अंबर ने कहा कि जैन समाज को बुजदिल न माना जाए। अहिंसा का अर्थ यह नहीं है कि जैन समाज कायर है। कवि सौरभ सुमन ने कहा कि जैन समाज इस संबंध में चुप बैठने वाला नहीं है। जैन समाज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जको भी ज्ञापन देकर मांग की गई कि पूरे देश के अंदर जैन साधु ही नहीं बल्कि सभी साधुओं की सुरक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए। विशेष तौर से जैन मुनि पैदल चलते हैं। पैदल ही विहार करते हैं।
03:49 PM, 11-Jul-2023
लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
संपर्क मार्ग पर जलभराव से आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिजनौर के नजीबाबाद और जलालाबाद में संपर्क मार्गों पर जलभराव हो गया है। गांव मुबारकपुर के संपर्क मार्ग पर जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने जलभराव में प्रदर्शन किया और समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

क्षेत्र में लगातार बारिश होने से नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों पर जलभराव हैं। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने पर बदहाल मार्गों के जलभराव में राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रोजाना जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने मार्ग पर जलभराव के बीच बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि मुबारकपुर के संपर्क मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। जल निकासी का नाला भी मलबे से अटा है। जिस कारण बदहाल मार्ग पर जलभराव होने से कई ग्रामीण चोटिल हो चुके हैं। ग्राम प्रधान समेत प्रशासन से कई बार मार्ग को दुरुस्त कराने और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आवागमन प्रभावित रहता है।
विज्ञापन
03:44 PM, 11-Jul-2023
भारी बारिश में भरभरा कर गिरा मकान  

शामली के कांधला में तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट पड़ी है। भारी बरसात के चलते गांव लोहरीपुर में मजदूर का मकान भरभरा कर गिर गया। पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।

तीन दिन से लगातार हो रही भारी बरसात के चलते कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां कस्बा और क्षेत्र के गांव की ज्यादातर सड़के जलमग्न  हैं। वहीं, क्षेत्र के गांव लोहरी पुर निवासी सलीम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बरसात के कारण देर रात्रि उसका मकान भरभरा कर गिर गया। पीड़ित ने बताया कि देर रात परिवार के लोग घर के आंगन में सोए हुए थे, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ मकान की छत गिर गई। घर के अंदर मौजूद सभी समान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण उसका लाखों का नुकसान हुआ है । पीड़ित परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है
02:28 PM, 11-Jul-2023
मेरठ के रोहटा क्षेत्र में एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के चलते पुठखास गांव में बीती रात एक व्यक्ति का मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में दबने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर ले जाया गया, वहां से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
01:09 PM, 11-Jul-2023
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान हरिद्वार से कावड़ लेकर मुजफ्फरनगर के शिव चौक के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार सुबह बालियान ने अपने साथियों के साथ हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाई और इसके बाद कावड़ यात्रा शुरू की।
01:07 PM, 11-Jul-2023
सड़क हादसे में कंपाउंडर की मौत
मेरठ के बहसूमा में सड़क के मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया के पास बीती सोमवार रात को टहलने निकले कंपाउंडर ज्ञानेंद्र जाटव (26) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान देर रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इस समय हाईवे का ट्रैफिक बहसूमा मवाना से होकर गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:02 PM, 11-Jul-2023
सहारनपुर के नानौता में कांवड़ लेने जा रहे चार कांवड़ियों को करंट लग गया। डीजे के ऊपर नृत्य करने के दौरान करंट लगा है। बताया गया कि डीजे अधिक की ऊंचाई थी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि कांवड़िये बागपत के काठा से जा रहे थे।
11:47 AM, 11-Jul-2023
चद्रकोट से अमरनाथ यात्रा आरम्भ

अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रा आरंभ हो गई। चार दिन से मेरठ के 28 कावाड़ियां चंद्रकोट रामबाग में फंसे थे। वहीं, मंगलवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी मसरतू इस्लाम यात्रियों के पास पहुंचे और यात्रा आरंभ करने की अनुमति दी गई। कंकरखेड़ा निवासी सुरेश लोधी ने बताया कि कुछ ही देर में यात्रा आरंभ हो जाएगी। यात्री सात जुलाई से यहां फंसे हुए थे। सोमवार को उन्होंने वापस लौटने का प्लान बना लिया था लेकिन, बाद में एक दिन और रुक गए। सभी यात्रियों में खुशी कि लहर है। हर तरफ बाबा बर्फानी के जयकारे लग रहे हैं।
11:40 AM, 11-Jul-2023
कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, साथी घायल

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गोरीपुर मोड़ के पास इको कार ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को पुलिस व उनके साथी सोनीपत अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। मृतक अंकित हरियाणा के झजर जिले के गुभाना का रहने वाला था। वहीं, उसके घायल साथी का उपचार चल रहा है।
11:20 AM, 11-Jul-2023
लूट के दो मामलों में वांछित अपराधी मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर में थाना चरथावल पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। चरथावल क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं में पुलिस को उसकी तलाश थी। उससे कुछ जेवर, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुठभेड़ क्षेत्र के गांव कसौली से बुडढ़ा खेड़ा मार्ग पर हिंडन नदी पुल के पास हुई। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी चरथावल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश थाना भोपा के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी राजेंद्र उर्फ बलजीत उर्फ बल्ली उर्फ मूला उर्फ बिच्छु है। वह शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ बिजनौर, छपार, खतौली, चरथावल में गंभीर धाराओं के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed