Meerut News Live: तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ी, शाहिद मंजूर के लखनऊ में इमारत में दो फ्लैट, बेटा हिरासत में
{"_id":"63d0c094abcf854c8b1a8147","slug":"meerut-news-live-shahid-manzoor-has-two-flats-in-the-building-in-lucknow-temperature-dropped-by-rain-2023-01-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ी, शाहिद मंजूर के लखनऊ में इमारत में दो फ्लैट, बेटा हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 25 Jan 2023 05:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 25 Jan 2023 05:32 PM IST
खास बातें
पश्चिमी यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बदलते मौसम के साथ मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। दिन के तापमान में अभी और गिरावट होगी।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:17 PM, 25-Jan-2023
पूर्वी यमुनानहर में अज्ञात महिला का शव मिला
सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान के पूर्वी यमुनानहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
थाना रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि यमुनानहर में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था में पानी में बहकर आया है और नहर के बीच झाड़ियों में फंस गया है। सूचना पर एसएसआई कपिल देव ने मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शिनाख्त कराई लेकिन, शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई करते हुए शव को मोर्जरी में भिजवा दिया।
एसएसआई कपिल देव ने बताया कि महिला के शव को देखकर महिला की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही थी और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव एक सप्ताह पुराना हो। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्जरी में भिजवा दिया गया है।

01:27 PM, 25-Jan-2023
पठान मूवी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, मल्टीप्लेक्स पर पुलिस बल तैनात
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान पिछले एक महीने से चर्चाओं में है।हिंदूवादी संगठन लगातार इस फिल्म के सीन और गाने व पहनावे को लेकर विरोध कर रहे हैं। आज यानी बुधवार को यह फिल्म सिनेमा हॉल में रिलीज हो रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
बागपत में हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार शाम को ही मल्टीप्लेक्स में जाकर वहां चेतावनी दी कि इस फिल्म को न रिलीज किया जाए, वरना इसका विरोध किया जाएगा। इसको देखते हुए मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर के बाहर भारी पुलिस बल लगाया गया। सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने आईम्यूजिका जाकर कानून व्यवस्था परखी। क्योंकि मल्टीप्लेक्स में पठान फ़िल्म के एक दिन में 10-10 शो चल रहे है। सभी शो की पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सीओ ने बताया कि असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ताकि माहौल खराब ना हो। यदि कोई माहौल खराब करता है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

01:25 PM, 25-Jan-2023
डेरा संस्थापक के जन्मदिन कार्यक्रम में पहुच रहे अनुयाई
राम रहीम के आश्रम में जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बिनौली में डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम सिंह महाराज का बुधवार को जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस कर्यक्रम के लिए आश्रम में अनुयाइयों की लगातार भीड़ पहुच रही है।
दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख बरनावा आश्रम में तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर आया है। उसके साथ मुंहबोली बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आये। डेरा प्रमुख को वर्ष 2017 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह तभी से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद था।
इन पांच सालों में उसने शाह सतनाम सिंह महाराज का जन्मदिन नही बनाया, इसके लिए ही वह बरनावा आश्रम में पैरोल पर आया इस दिन सिरसा के आश्रम में बड़े कार्यक्रम का आयोजन होता था लेकिन डेरा प्रमुख के बरनावा में होने पर यह आयोजन बरनावा में किया जा रहा है। ताकि वह साध संगत के साथ उनका जन्मदिन धूमधाम से बनाएं। कार्यक्रम लिए आश्रम बरनावा में अनुयाइयों की भीड़ पहुच रही है ओर सेवादार उनके गेट पर मोबाईल जमा कर उन्हें अंदर प्रवेश कर रहे है। पुलिस भी चुपचाप बैठी यह नजारा देख रही है।

11:38 AM, 25-Jan-2023
कार में विदेशी पिस्टल रखकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा
फॉर्च्यूनर गाड़ी बेचकर पैसा हड़पने का अपराधियों का नया तरीका देखने को मिला है। एक गिरोह के सदस्य डैसबोर्ड में विदेशी पिस्टल रखकर कार बेच देते हैं और खुद क्राइम ब्रांच वाले बनकर गाड़ी को पकड़ लेते हैं। फिर जेल भेजने का डर दिखाकर तीन से चार लाख रुपये लेकर समझौता कर लेते हैं।
मंगलवार को एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया। एसटीएफ ने फॉर्च्यूनर और विदेशी पिस्टल बरामद कर ली, लेकिन आरोपी साथियों के साथ फरार हो गया। अब एसटीएफ और पुलिस आरोपियों की तलाश में किठौर में दबिश दे रही है।

11:06 AM, 25-Jan-2023
लखनऊ में इमारत गिरने के मामले में बेटा हिरासत में
लखनऊ के हजरतगंज में जो पांच मंजिला इमारत गिरी है, वह बिल्डिंग तो फहद यजदानी बिल्डर ने बनाई थी, मगर यह जमीन पूर्व कैबिनेट मंत्री और फिलहाल किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर की हिस्सेदारी है। जमीन इनके भतीजे तारिक के नाम है। इसमें दो फ्लैट शाहिद मंजूर को भी मिले हैं। हालांकि उनके परिवार का कोई सदस्य हादसे के वक्त वहां नहीं था।
इस मामले में मेरठ एसओजी मंगलवार देर रात तक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को हिरासत में ले लिया। देर रात उन्हें लेकर पुलिस लखनऊ रवाना हो गई। नवाजिश ने बताया कि 17 साल पहले इस जमीन पर यजदानी बिल्डर से करार हुआ था। इस पर बिल्डिंग बिल्डर ने बनाई थी, जिसमें से दो फ्लैट उनको भी दिए थे। एक फ्लैट में उनके पिता और एक में उनकी बहन भी रही हैं। जब सरकारी आवास मिल गया तो दोनों वहां से चले गए। नौ माह से वहां कोई नहीं रह रहा है। इस दौरान एसओजी कार्यालय पर नवाजिश के समर्थक भी मौजूद रहे।

10:54 AM, 25-Jan-2023
Meerut News Live: तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ी, शाहिद मंजूर के लखनऊ में इमारत में दो फ्लैट, बेटा हिरासत में
पहाड़ी क्षेत्रों में बने मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और तेज हवा के साथ मौसम बदल गया। जिस कारण से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे पहले 25 डिग्री के पास पहुंचा तापमान मंगलवार को फिर से 20 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी दिन के तापमान में गिरावट होगी, हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में मौसम बदला हुआ है। अभी 2 से 3 दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। बारिश के साथ फसलों को मिलेगा गेहूं के लिए लाभकारी होगी।
बारिश के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी गिरावट आ गई है। साफ हवा बारिश के बीच दो-तीन दिन तक प्रदूषण से राहत रहेगी ।
सहारनपुर के खानपुर में मृतक बालक का अंतिम संस्कार से इनकार
सहारनपुर जनपद के गांव खानपुर में मृतक बालक लक्ष्य के परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिजन घटना का खुलासा कर बालक के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रामपुर मनिहारान थानाध्यक्ष विनय कुमार और गंगोह कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। काफी देर बाद समझाने बुझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।