फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: केमिकल लीक होने से आधा दर्जन लोग बेहोश, मचा हड़कंप, सहारनपुर में दो युवकों की मौत

Tue, 14 Mar 2023 11:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Mar 2023 11:39 PM IST
खास बातें

 मेरठ रेंज के नए आईजी नचिकेता झा ने आज से कार्यभार संभाल लिया। वहीं वीडियो कॉल पर रिश्वत मांगने के मामले में एडीजी रेलवे पर गाज गिर गई है। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में रामायण एंक्लेव की अंतिम तैयारियां आज पूरी हो जाएंगी।

विज्ञापन
Meerut News Live: Read west up latest News today in hindi
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:37 PM, 14-Mar-2023
डंपरों के बीच फंस कर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में मंगलवार की देर रात कस्बे के बीचो-बीच देहरादून हाईवे पर मस्जिद के सामने खनन सामग्री से भरे दो डंपरों के बीच आकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग खड़े हुए।

थाना क्षेत्र में हादसा रात 10:15 बजे हुआ। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो निवासी सरफराज (18 ) पुत्र कुर्बान चैंपियन और जुबेर (17 ) पुत्र यामीन स्कूटी से छुटमलपुर बाजार में आ रहे थे। जब ये देहरादून रोड पर जामा मस्जिद से थोड़ा आगे पहुंचे तो इनके पीछे चल रहे खनन सामग्री से भरे डंपर ने इन्हें टक्कर मार दी। इनके ठीक सामने भी खनन सामग्री से भरा एक डंपर चल रहा था। दोनों डंपरों के बीच बुरी तरह कुचले जाने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हादसे को अंजाम देने वाले दोनों वाहनों के चालक डंपरों को मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए।

सूचना के बाद ज्योति किरण पुलिस चेक पोस्ट से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और खासी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में फंसे युवकों के शवों को बाहर निकाला। स्कूटर भी चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने स्थिति पर काबू किया।
11:32 PM, 14-Mar-2023
मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र स्थित मिलन गार्डन में केमिकल लीक होने से हड़कंप मच गया। वहीं केमिकल लीक होने से आधा दर्जन लोग बेहोश हो गए।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया है। वहीं इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। उधर, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं।
विज्ञापन
09:43 PM, 14-Mar-2023
भाव्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ज्योति और भव्या हत्याकांड में तीन दिन बाद मृतका के पिता ने पति आशीष और उसके माता-पिता के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही शव हिंडन और गंगनहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस के हत्थे एक भी आरोपी नहीं चढ़ा है। दूसरी ओर ज्योति के बाद अब भव्या के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से शमशान से शव निकालने की अनुमति मांगी गई है। वहीं, मंगलवार देर शाम भव्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
09:27 PM, 14-Mar-2023
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की न्यू गोविंदपुरी में 20 वर्षीय सागर ने घर में सुसाइड कर लिया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
05:34 PM, 14-Mar-2023
मंगेतर के पिता, भाई, जीजा व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

बिजनौर में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव घोसियोवाला के निकट मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र सैनी पुत्र रामचंद्र सैनी रूप में हुई। राजेंद्र सैनी की मौत हादसे में नहीं हुई। बल्कि उसकी मंगेतर के पिता, भाई, जीजा व अन्य अन्य व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या की गई थी।

मृतक युवक की बड़ी बहन ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ शेरकोट थाने में रिपोर्ट कराई है। एसओ का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
05:29 PM, 14-Mar-2023
कुत्तों ने एक और बच्चे को नोंचा

सहारनपुर जनपद के गंगोह में नगर एवं देहात क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बुद्धविहार कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे अंश पुत्र बिट्टू पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उसकी चीखें सुनकर कॉलोनी के लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। हालांकि तब तक कुत्ते बच्चे को कई जगह से नोंचकर घायल कर चुके थे।

इसके बाद घायल बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार कर एंटी रेबिज वैक्सीन लगाकर छुट्टी दे दी गई। कुछ दिन पूर्व ही मोहल्ला गुलाम औलिया और कुरैशियान में भी कुत्तों ने दो बच्चों को नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और गत माह गांव बिलासपुर में एक बच्चे की जान ले ली थी। यहां के लोग काफी समय से कुत्तों को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 PM, 14-Mar-2023

मेरठ में किताबों के कारखाने में चोरी

मशीन दिखाता कारखाना मालिक - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मदीना कॉलोनी फैसल मस्जिद के पास सोमवार देर रात किताबों के कारखाने में चोरी हो गई। आरा मशीन वाली गली तारापुरी सारिक पुत्र मास्टर रहीसुद्दीन का किताबों का कारखाना है। सोमवार रात को बदमाशों ने दीवार कूदकर कारखाने में धावा बोल दिया। मंगलवार सुबह मालिक कारखाने पहुंचा तो कारखाने से मशीन की मोटर गायब मिली। मालिक ने पुलिस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। 
11:33 AM, 14-Mar-2023

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक स्थगित, अब 19 को होगी

मेरठ जिला पंचायत की 14 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब बैठक 19 मार्च को होगी। यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने दी। इनका कहना है कि बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते बैठक स्थगित की गई।  
11:31 AM, 14-Mar-2023

विद्युत विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी आज निकालेंगे मशाल जुलूस

ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को न मानने से नाराज इंजीनियर और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को विक्टोरिया पार्क से मुख्य अभियंता के कार्यालय तक मशाल जुलूस निकालेंगे। इं. रोहित कुमार और राम आशीष कुशवाहा ने बताया कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते के क्रियान्वयन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रभावी हस्तक्षेप किये जाने की अपील की है। ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए ऊर्जा मंत्री को पूरी तरह से गुमराह किया है। हड़ताल करने के लिए बिजली कर्मियों को बाध्य किया जा रहा है। 

संविदाकर्मियों ने शुरू की 72 घंटे की हड़ताल  
विद्युत कर्मचारी महासंघ उप्र के द्वारा संविदा कर्मियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से 72 घंटे तक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया। पहले दिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कार्य प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन इसका असर मंगलवार को सामने आ सकता है। कर्मचारी महासंघ ने मांग करते हुए कहा है कि संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिया जाए। श्रमिकों को न्यूनतम 22 हजार, लाइनमैन और एसएसओ को 25 हजार और कम्यूटर आपरेटर को 30 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। कर्मचारियों को ईएसआई की सुविधा दी जाए। संविदा कर्मियों का सेवाकाल 55 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किया जाए। 
11:29 AM, 14-Mar-2023
शिकायत करने पहुंची पत्नी, सिपाही पति भागा
मेरठ में एसएसपी ऑफिस पर एक महिला पति सिपाही के खिलाफ शिकायती पत्र लेकर पहुंची। पत्नी को देखकर सिपाही पहले एसएसपी ऑफिस में छिप गया और फिर भाग गया। करीब दो घंटे तक महिला पति के इंतजार में बैठी रही। 
आरोप है कि पति ने उसे कई महीने से मायके में छोड़ा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शामली निवासी सिपाही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण का काम देखता है। दो साल पहले सिपाही की शादी सहारनपुर के मिर्जापुर निवासी नेहा से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद ही सिपाही ने पत्नी को मायके में छोड़ दिया था। उसके बाद लेने नहीं आया। एसपी क्राइम का कहना है कि मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया। सिपाही से जानकारी लेंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed