फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली ठप, कैसे जमा हों बिल? बिजनौर में गन्ने के खेत में बाघ ने डाला डेरा

Thu, 10 Aug 2023 06:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Aug 2023 06:20 PM IST
खास बातें

मेरठ और आसपास की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहे अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live: Read Meerut and west UP latestnews today
गुलदार के हमले, गुलदार न्यूज - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:19 PM, 10-Aug-2023
बाघ की कांबिंग के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व के दो हाथी भी पहुंच गए हैं। बताया गया कि शाम 4:30 बजे से बाघ को रेस्क्यू करने का अभियान चल रहा है।
05:07 PM, 10-Aug-2023
बाजार में युवक को मारी गोली

सहारनपुर के तीतरो में बाइक की लेमिनेशन करा कर घर वापस लौट रहे युवक अनस (20) पुत्र अरशद को मेन बाजार में हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएससी भिजवाया, जहां पर घायल उपचाराधीन है। दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन
05:04 PM, 10-Aug-2023
बिजनौर में गन्ने के खेत में बाघ ने डाला डेरा

बिजनौर में पुराना कालागढ़ की नई बस्ती के गन्ने के खेत में बाघ ने डेरा डाल दिया। बाघ के मौके पर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर रखा है। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की वनक्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय बाघ का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने खेत के आसपास के इलाके से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है। ड्रोन से बाघ का पता लगाया जा रहा है। 
03:55 PM, 10-Aug-2023

विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में विवाहिता यासमीन से ससुराल वालों ने मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। विवाहिता यासमीन ने बताया कि सैद से पांच साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि बुधवार को पति और ससुराल वालों ने मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उधर, लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 
03:54 PM, 10-Aug-2023

स्टंटबाजों पर शिकंजा, दो गाड़ियां पकड़ीं

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में दिल्ली-एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोलप्लाजा के पास तीन दिन पूर्व कार सवार युवकों ने बिग बॉस में शामिल हुए हरियाणा निवासी एलविस यादव के समर्थन में जोरदार रैली निकाली थी। इस दौरान कुछ युवकों ने एक्सप्रेसवे पर खुलेआम स्टंटबाजी की, जिसकी राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर स्टंट करने वाली गाड़ियों के नंबर ट्रेस करने के बाद 24 घंटे में दो गाड़ियों समेत एक आरोपी को कब्जे में ले लिया है। एक सफेद रंग की बलोने नितिन निर्वाल पुत्र वेदप्रकाश निवासी मुल्ताननगर की है और स्विफ्ट डिजायर कार यश गुर्जर निवासी पूठा की है। पुलिस ने नितिन निर्वाल को थाने से जमानत देकर दोनों गाड़ियां सीज कर दी।
01:00 PM, 10-Aug-2023

बिजनौर में गुलदार ने बकरी को फिर बकरी को मारा, ग्रामीणों में दहशत

बिजनौर में गुलदार के हमले जारी हैं। गुरुवार को कोतवाली रोड स्थित गांव गुनियापुर में महेंद्र सिंह की बकरी पर गुलदार ने हमला कर दिया, इससे बकरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नजीबाबाद कोतवाली मार्ग पर स्थित तहसील के गांव गुनियापुर में दिनदहाड़े गुलदार ने बकरी पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण गुलदार की तलाश में निकले। वहीं वन विभाग को सूचना दी गई। दिन में लगभग एक बजे गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इससे पूर्व गांव मखवाड़ा क्षेत्र में सुबह गुलदार देखा गया। क्षेत्र के सिकंदरपुर और मखवाड़ा में नरभक्षी गुलदार महिला सहित दो को मौत के घाट उतार चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:05 PM, 10-Aug-2023

बहू से दुष्कर्म का केस दर्ज

कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। उसने ससुर पर एक माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ससुर को हिरासत में लिया है। 

बुलंदशहर के स्याना निवासी व्यक्ति ने बुधवार को बेटी की शादी एक गांव के युवक से दो साल पहले की थी। आरोप है कि ससुर बहू पर गलत नीयत रखता था। लगभग एक महीना पूर्व घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान ससुर ने दुष्कर्म किया। पति और अन्य को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से कई बार दुष्कर्म किया गया। दो दिन पूर्व पीड़िता ने परिजनों को बताया। अब पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 
08:52 AM, 10-Aug-2023

ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली ठप, नहीं जमा हो रहे बिजली बिल

ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का उच्चीकरण होने के कारण तीसरे दिन भी बिल जमा नहीं हो सके हैं। ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
08:36 AM, 10-Aug-2023

Meerut News Live: ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली ठप, कैसे जमा हों बिल? बिजनौर में गन्ने के खेत में बाघ ने डाला डेरा

मेरठ में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। वहीं कर्मचारी आज दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इसे लेकर दिल्ली में जनसभा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed