Meerut News Live: CBSE ने जारी की डेटशीट, जिले के 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, पढ़ें हर खबर
{"_id":"63ad22283eb0056c7c5edb6c","slug":"meerut-news-live-read-meerut-and-west-up-latest-news-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: CBSE ने जारी की डेटशीट, जिले के 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, पढ़ें हर खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 29 Dec 2022 09:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:28 PM IST
खास बातें
वन्यजीव तस्करों को वनों में प्रवेश करने से रोकने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने गुर्जर डेरे पर जांच अभियान चलाया। वहीं शामली में बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर सात हजार रुपये की नगदी लूट ली। गंगा में डूबे मेरठ के सुनील सैनी का शव ऋषिकेश से आठ दिन बाद बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:15 PM, 29-Dec-2022
सीबीएसई ने सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक चलेंगी।
छात्र-छात्राएं इस बार पूरे सिलेबस के साथ एक ही परीक्षा देंगे। मेरठ जिले में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई सिटी कॉर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने बताया कि कुछ दिनों में अभ्यर्थियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी जाएगी।
इसके अलावा इस बार परीक्षाओं के लिए दूसरे केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। इसकी सूचना भी सीबीएसई अगले दो दिनों में जारी कर सकता है। वहीं, दो जनवरी से सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल भी शुरू होने हैं। अप्रैल में नया सत्र भी शुरू होना है। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को प्रैक्टिकल फरवरी के आखिर तक कराने के निर्देश दिए हैं।

08:53 PM, 29-Dec-2022
बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
हस्तिनापुर में कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब आठ तोला सोना और 90 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। पीड़ित परिवार के मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है।
कॉलोनी निवासी हरिपद ढाली पुत्र कालीपद ने बताया कि वह 24 दिसंबर को हरियाणा के करनाल में अपनी बेटी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार समेत गए थे। 29 दिसंबर की सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। वह घर पहुंचे तो सभी ताले और अलमारी के लॉक टूटे मिले। सामान इधर-उधर बिखरा मिला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पीड़ित ने बताया कि घर में रखे 90 हजार रुपये और लगभग आठ तोले सोने के आभूषण गायब हैं। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

08:45 PM, 29-Dec-2022
दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कराने की लगाई गुहार
हस्तिनापुर में कस्बे के एक कॉलोनी निवासी महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर एसएसपी से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। महिला ने बताया कि करीब चार माह पूर्व वह पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने गई थी। इसी दौरान कॉलोनी के एक युवक ने अपने दोस्त के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। उसके बाद से आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।
महिला ने आरोप लगाया कि एसएसपी कार्यालय से पीली पर्ची मिलने के बाद भी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि इस मामले के कुछ फोटो मिले हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

07:37 PM, 29-Dec-2022
कक्षा आठ तक के स्कूलों का 31 दिसंबर तक अवकाश
बिजनौर में सर्दी बढ़ने से डीएम उमेश मिश्रा ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों का 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षक प्रशासनिक कार्य के लिए विद्यालयों में उपस्थित होंगे। दो दिन का अवकाश बढ़ने से अब कक्षा आठ तक के स्कूल नए साल पर खुलेंगे।

06:54 PM, 29-Dec-2022
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा
सहारनपुर में अंबेहटा के मोहल्ला पासरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने पति और ससुरालियों पर दहेज की खातिर जहर देकर मारने का आरोप लगाया और कार्रवाई के लिए हंगामा भी किया।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला छत्ता जंबूदास निवासी सलोनी जैन की शादी 17 फरवरी 2016 को कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी वरुण जैन के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह सलोनी की हालत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता लगने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
इसके बाद परिजन सलोनी को हकीकतनगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले आए, जहां उपचार के दौरान सलोनी की मौत हो गई। परिजनों ने पति और ससुरालियों पर दहेज की खातिर सलोनी को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।
मोहल्ला छत्ता जंबूदास निवासी मृतका के भाई पारित जैन ने सलोनी के पति और ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली नकुड़ में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी बहन को दहेज की खातिर परेशान किया जाता था। आए दिन उसके साथ मारपीट की घटनाएं होती थीं। मायके पक्ष के लोग आरोपियों को पैसा भी दे चुके हैं, लेकिन इसके बाद आरोपी दहेज की मांग करते रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपियों ने जहर देकर उसकी बहन की हत्या कर दी।
पारित जैन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। मृतका के एक सात वर्षीय पुत्र भव्य जैन और दूसरा पांच वर्षीय काव्याश जैन है। वहीं, एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

06:04 PM, 29-Dec-2022
बिजनौर में चांदपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी तनिष्क पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमला से तनिष्क बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन उसको जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। इलाज के दौरान तनिष्क दर्द से कराहता रहा।
चांदपुर के गांव महमूदपुर निवासी जोगेंद्र का पुत्र तनिष्क(8) बृहस्पतिवार को अपनी माता क्रांति के साथ खेत पर गया था। खेत पर उसकी मां क्रांति गन्ना छिलने लगी और तनिष्क खेत के पास ही चकरोड़ पर खेलने लगा। वहीं पास में ही दो कुत्ते आपस में भीड़ रहे थे। इस दौरान दोनों कुत्तों ने तनिष्क पर हमला कर दिया। कुत्तो ने तनिष्क के हाथ, पैर, सिर और कमर पर वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। यह देख खेत में काम कर रहे अन्य लोग बच्चे को बचाने के लिए उसकी ओर दौड़े। जिसके बाद कुत्ते वहां से भाग गया।

04:25 PM, 29-Dec-2022
एक्सप्रेस वे पर साइड वॉल से टकराई बाइक, 20 मीटर नीचे गिरने से छात्र की मौत
हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे मोदीनगर कट के पास गुरुवार सवेरे तेज रफ्तार बाइक साइड बाल से टकरा गई जिस पर सवार दो छात्र 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेरठ के रोहटा रोड निवासी हरीश प्रजापति व अर्जुन यादव (18) पुत्र संजय यादव गुरुवार सवेरे यामा बाइक से मोदीनगर जा रहे थे। जिस समय वह एक्सप्रेस में स्थित मोदीनगर कट के पास पहुंचे उनकी तेज रफ्तार बाइक एक्सप्रेस वे के साइड वाल से टकरा गई। दोनों छात्र उछल कर 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरे। अर्जुन यादव की मौके पर मौत हो गई और हरीश प्रजापति हाथ पैर की हड्डियां फैक्चर हो गई। सूचना पर जीआर इंफ्रा की हाइवे पेट्रोलिंग टीम व पुलिस पहुंची और घायल को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। हरीश प्रजापति डीएन कॉलेज का छात्र है और मृतक छात्र अर्जुन यादव मोदीनगर के एसआरएन कॉलिज का छात्र है।

04:24 PM, 29-Dec-2022
सरधना में सीएचसी प्रभारी की नवनियुक्ति के बाद धरना समाप्त हो गया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर धरने पर विराम लगा दिया। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह भी धरना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दम भरने वाली सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों को बर्दास्त नहीं करेंगे।
04:24 PM, 29-Dec-2022
मेरठ के परिक्षितगढ़ में पारिवारिक विवाद के चलते दो युवकों ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह बुजुर्ग का शव खेत पर पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार आस पास खेतों पर काम कर रहे परिवार के लोगों को देख कर हत्यारोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पुत्र इंद्रपाल ने अपने दो सगे भाइयों को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं बुर्जुग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
04:10 PM, 29-Dec-2022
सहारनपुर के बेटे कुशाग्र ने फिर बढ़ाया क्षेत्र का मान
सहारनपुर के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी कुशाग्र के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। कुशाग्र ने प्रदेश स्तरीय मूक बधिर खेल प्रतियोगिता के बैडमिंटन एकल में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर से क्षेत्र का मान बढाया है। कुशाग्र की सफलता पर अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।कुशाग्र के पिता डा. अरूण शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन शाहजहांपुर के जदुनाथ सिंह स्टेडियम में किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पांच सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में कुशाग्र ने प्रतिद्वंदियों को परास्त करते हुए बैडमिंटन एकल में स्वर्ण पदक जीत कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस जीत के बाद उसने नेशनल गेम्स 2023 में इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
डॉ. अरूण कुमार ने बताया कि बचपन से ही सुनने की क्षमता खो देने पर कुशाग्र ने शिक्षा के साथ ही खेल में भी अपने हाथ आजमाए। कुशाग्र ने वर्ष 2015 से अब तक कई राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। माता नीरा शर्मा, पिता डा. अरूण शर्मा के साथ ही कुशाग्र के भाई डा. कुमार अभिनव व भाभी डा. आकांक्षा भी लगातार उनका उत्साहवर्धन करते रहे। कुशाग्र की सफलता पर डा. एसआर सैनी, डा. वीणा सैनी, डा. मनोज जैन, डा. निर्मल जैन, डा. नरेंद्र पाल सिह आदि ने हर्ष जताया है।