फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: 31 मार्च को मेरठ आएंगे पीएम मोदी, नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक

Tue, 26 Mar 2024 06:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2024 06:14 PM IST
खास बातें

West UP News Live : बागपत में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी ताजा खबरें-

विज्ञापन
Meerut News Live: Read latest news of districts of West UP
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

06:12 PM, 26-Mar-2024
पोहल्ली गांव में संघर्ष

सरधना क्षेत्र के गांव पोहल्ली में डीजे पर महिला को नचाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। हमले में अर्जुन और उसकी की पत्नी राधा व भीम, प्रमुख और सूरज घायल हुए हैं।
06:10 PM, 26-Mar-2024
होली के हुड़दंग में अनुसूचित जाति और कश्यप समाज में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी भी हुई

मेरठ में रोहटा क्षेत्र के दुल्हेंडी पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने को लेकर उकसिया गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। घटना में दोनों पक्ष के छह से लोग अधिक घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
06:08 PM, 26-Mar-2024
कमरे में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

बिजनौर में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव धूंधली में एक मकान के कमरे में युवक का गोली लगा शव मिला है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कमरे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
06:07 PM, 26-Mar-2024
गांव बसेड़ा खेमचंद में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा कोहराम

बिजनौर में धामपुर थाना क्षेत्र के गांव बसेरा खेमचंद में 28 वर्षीय किसान मोहित कुमार पुत्र रमेश सिंह जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक किसान का शव जंगल में बिजली के नलकूप पर बनी कोठरी के भीतर से मिला। कोटरी का दरवाजा अंदर से बंद था। कोठरी की छत से एक बच्चे को भीतर उतार कर दरवाजा खुलवाया तो किसान के मृत अवस्था में मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
03:49 PM, 26-Mar-2024
31 मार्च को मेरठ आएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को मेरठ में रैली करेंगे। पीएम मोदी पश्चिमी यूपी के क्रांतिधरा से चुनावी शंखनाद करेंगे। वहीं, भाजपा के नेता तैयारियों में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी पश्चिमी यूपी में सियासी तापमान बढ़ाएंगे।

खास बात है कि आरएलडी प्रमुख चौधरी जयंत भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। पीएम मोदी के साथ चौधरी जयंत पहली बार मंच पर नजर आएंगे।
02:58 PM, 26-Mar-2024
पेपर मिल में लगी आग, दमकल टीम बुझाने में जुटी

मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में अल्पना पेपर मिल में आग लग गई। बताया गया कि वेस्ट सामग्री में आग लगी है। दमकल विभाग की टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है। 

बताया गया कि अल्पना पेपर मिल अभी नया लगा है। वहां पर वेस्ट सामग्री व मशीन अभी लाकर रखी गई है। लेकिन आज आग लग गई। दमकल विभाग अधिकारी आरके यादव ने बताया कि 10 फायर टैंकरों के साथ आग को बुझा जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने में आसपास की फैक्टरी से भी फायर टैंकर मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:57 PM, 26-Mar-2024
चीनी मांझे की चपेट में आने से युवक की गर्दन काटी

मेरठ में हापुड़ रोड पर चीनी मांझे की चपेट आने से शहजाद (30) घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक, लक्खीपुरा गली नंबर-26 निवासी शहजाद बीते सोमवार को हापुड़ अड्डे चौराहे पर किसी काम से गया था। घर वापस लौटते वक्त चीनी मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि घायल की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।
12:33 PM, 26-Mar-2024
नामांकन करने पहुंचे इमरान मसूद

सहारनपुर कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद भी नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे।
12:22 PM, 26-Mar-2024
नामांकन करने पहुंचे पूर्व सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने पूर्व सांसद कादिर राना और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के साथ पहुंच कर नामांकन किया। कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को सपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
12:10 PM, 26-Mar-2024
मंडावली नौ घंटे बाद हुआ होलिका दहन

बिजनौर में मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सिकरौड़ा में किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीण होलिका में अग्नि प्रवाहित करने से बचते रहे। होलिका दहन की प्राचीन परंपरा को नौ घंटे बाद गांव के ही एक युवक ने अग्नि देकर पूरा किया।

ग्राम पंचायत सिकरौड़ा में होलिका दहन दुल्हेंडी को सवेरे लगभग आठ बजे हुआ। होलिका दहन की प्राचीन परंपरा निभाने के लिए रात्रि 11 बजे से सवेरे तक कोई भी व्यक्ति अनहोनी की आशंका से आगे नहीं आया। बताया जाता है कि पूर्व में होलिका दहन की जिम्मेदारी निभाने वाले ग्रामीणों की विभिन्न कारणों से होलिका दहन के कुछ ही वर्षों के भीतर मृत्यु हो गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीण होलिका दहन के लिए आगे नहीं आए। रात भर ग्रामीण होली दहन के दौरान जौ आदि भूनने की परंपरा निभाने के लिए परेशान रहे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed