फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: महाशिवरात्रि को लेकर आज से रूट डायवर्जन, संभलकर निकलें, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

Fri, 17 Feb 2023 04:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Feb 2023 04:51 PM IST
खास बातें

Meerut News Live: पश्चिमी यूपी के बिजनौर शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मेरठ में एक महिला फांसी लगाकर जान दे दी। अब इकलौता बेटा अनाथ हो गया। पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Read all updates of six district including Meerut
औघड़नाथ मंदिर। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:39 PM, 17-Feb-2023
महाशिवरात्रि को लेकर किया गया रूट डायवर्जन, देखकर निकलें

मेरठ में महाशिवरात्रि को लेकर यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार रात 12 बजे से रूट डायवर्जन किया जाएगा। बताया गया कि शुक्रवार रात 12 बजे से लेकर शनिवार रात 12 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस की भी तैनाती कर दी है। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा का प्लान भी तैयार कर लिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों की देर रात ड्यूटी भी लगा दी जाएगी। साथ ही ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

- मिलिट्री अस्पताल की तरफ से नैंसी चौराहे की ओर जाने वाला यातायात मिलिट्री अस्पताल से भूसा मंडी से वेस्ट एंड रोड से हनुमान चौक से नैंसी चौराहे की तरफ जाएगा।
- नैंसी चौराहे से मिलिट्री अस्पताल की तरफ जाने वाला यातायात हनुमान चौक से बालाजी मंदिर वेस्ट एंड रोड होते हुए भूसा मंडी से मिलिट्री अस्पताल जाएगा। 
- मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की गाडियां ए.एम.सी. आफिसर्स मैस से पहले ही दाहिनी तरफ स्थित ग्राउंड में पार्क होंगी।
- बालाजी मंदिर से औघडनाथ मंदिर, नैंसी चौराहे से औघड़नाथ मंदिर, ए.एम.सी. आफिसर्स मैस से औघड़नाथ मंदिर की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

एटीएस और आरएएफ की लगाई गई है ड्यूटी
महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के साथ अन्य श्रद्धालु भी सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगते हैं। एसपी सिटी पीयूष ने बताया कि मंदिर से दो सौ मीटर की दूरी पर हर तरफ बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। उससे आगे सिर्फ पैदल ही जा सकेंगे। सुरक्षा के लिहाज से दो कपंनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के साथ ही, तीन सीओ, 10 इंस्पेक्टर, चार थाना प्रभारी, 25 दारोगा, 150 पुरुष सिपाही, 50 महिला सिपाही के साथ ही सादे कपड़ों में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सुबह चार बजे से ड्यूटी शुरू हो जाएगी, जो रात में मंदिर के बंद होने तक दो शिफ्ट में चलेगी। एटीएस की टीम भी आएगी। ड्रोन से निगरानी भी की जाएगी।

महाशिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में आने वाले कांवड़ियों और शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। शुक्रवार रात को 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। - जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी यातायात, मेरठ
02:32 PM, 17-Feb-2023

स्वामी यशवीर महाराज बोले- देवबंद के लिए करेंगे कूच, मौलाना से मांगेंगे जवाब

मौलाना अरशद मदनी व महमूद मदनी से चर्चा करने के लिए बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज 28 फरवरी को शिव चौक मुजफ्फरनगर से दारुल उलूम देवबंद मदरसे के लिए कूच करेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में मौलानाओं ने हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वह देवबंद पहुंचकर जवाब मांगेंगे।

विज्ञापन
02:31 PM, 17-Feb-2023

जिला प्रभारी मंत्री बोले-यूपी को BJP सरकार ने ऊंचाइयों पर पहुंचा

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। देश के इतिहास में अब तक इतना बड़ा निवेश प्रदेश में कभी नहीं हुआ। बीमारू राज्य कहे जाने वाले यूपी को भाजपा सरकार ने ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। 

01:21 PM, 17-Feb-2023
बिजनौर जनपद के अकबरपुर तिगरी गांव में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर भेज दिया। उधर, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
12:23 PM, 17-Feb-2023
ईंट भट्ठा ठेकेदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी क्षेत्र में समौली निवासी मैनपाल (46) पुत्र प्रेम सिंह का फांसी लगा शव मिला। मृतक मैनपाल मंगलवार को घर से भट्ठे पर जाने के लिए कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा।

मृतक के पुत्र विक्की ने बृहस्पतिवार शाम को अपने पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। वहीं शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने गए मजदूरों ने पेड़ पर शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। शव की पहचान मैनपाल के रूप में हुई।

मैनपाल ने अपने ही गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक मैनपाल ईंट भट्टे पर ठेकेदारी का करता था।

थाना प्रभारी मिथुन दीक्षित ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
12:05 PM, 17-Feb-2023
सीएचओ पर बोला हमला, गंभीर रूप से घायल
बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र के जलालपुर गांव में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर तीन लोगों ने सीएचओ पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उनके साथ बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।

उधर, घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर पुलिस को देख भाग निकले। बाद में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोतवाली पर कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:55 AM, 17-Feb-2023
तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों व एक मिस्त्री को कुचला, मिस्त्री की मौत

बागपत में सोनीपत रोड पर निवाड़ा यमुना पुल के समीप बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों व एक मिस्त्री को कुचल दिया। जिसमें मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिलौचपुरा गांव के रहने इनाम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुराल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सोनीपत से लोनी जा रहा था। बताया गया कि निवाड़ा यमुना पुल के समीप सड़क किनारे ट्रॉली का पहिया जमीन में धंस गया। जिसके बाद वे अपने दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजार करने लगे। तभी सोनीपत की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूर वशी खान, तालिब निवासी बिलौचपुरा व ट्रैक्टर मिस्त्री शाहरुख उर्फ सोनू निवासी रंछाड को कुचल दिया। जिसमें ट्रैक्टर मिस्त्री शाहरुख की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घायल वशी खान को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
11:49 AM, 17-Feb-2023
वाहन गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, तीन ट्रैक्टर और दो ट्रॉली बरामद

मेरठ जनपद की जानीखुर्द पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन ट्रैक्टर, दो ट्रॉली और छह बाइक बरामद की है। इनके अलावा आरोपियों के पास दो तमंचे और एक चाकू भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के नाम शिवम, विकास और सुशील है। ये तीनों आरोपी बड़ौत, जिला बागपत के रहने वाले हैं।
11:42 AM, 17-Feb-2023

पति की मौत के बाद पत्नी ने उजाड़ ली दुनिया, मकान में इस हालत में मिली लाश

मेरठ जनपद के खरखौदा क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में एक महिला ने पारिवारिक तनाव के चलते अपनी दुनिया उजाड़ ली। मां की मौत के बाद अब बेटा अकेला रह गया, क्योंकि पिता की कोरोना काल में मौत हो गई थी।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान
कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

11:25 AM, 17-Feb-2023

Meerut News Live: महाशिवरात्रि को लेकर आज से रूट डायवर्जन, संभलकर निकलें, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

बिजनौर जनपद के नगीना में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कोतवाली मार्ग पर अचानक कार पलटने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चों व एक मित्र को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया। बताया गया कि परिवार के सदस्य कार द्वारा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने काशीपुर से चंडीगढ़ पंजाब जा रहे थे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed