फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kishanganj-married-woman-khushboo-sinha-death-hanging-tree-dowry-family-alleges-murder

बिहार: आम के पेड़ से लटका मिला तीन बच्चों की मां का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 08:39 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 08:39 PM IST
सार

किशनगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र के कठारों गांव में 29 वर्षीय विवाहिता खुशबू सिन्हा का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
kishanganj-married-woman-khushboo-sinha-death-hanging-tree-dowry-family-alleges-murder
मृतिका विवाहिता का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र के कठारों गांव के वार्ड संख्या-4 की है, जहां 29 वर्षीय महिला का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मृतका की पहचान खुशबू सिन्हा, पत्नी राकेश कुमार सिन्हा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन बच्चों की मां थी। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण और एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर विवाद, मनकौरा में पथराव और फायरिंग का आरोप, 10 हिरासत में

एसडीपीओ ने क्या कहा?
एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल, पुलिस ने मायके पक्ष के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed