Meerut News Live: मेरठ में दिनदहाड़े छात्र का मर्डर, मुजफ्फरनगर में अभियुक्त को 11 साल बाद आजीवन कारावास
मेरठ के भामाशाह पार्क में रणजी मुकाबले का आज दूसरा दिन है। यूपी की टीम जहां दबाव में है। वहीं ओडिशा की टीम के खिलाड़ियों का कहना है कि आज दूसरे दिन भी संभल कर खेलेंगे। वहीं मैच के दूसरे दिन प्रियम ने बेहतरीन खेलते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है।
लाइव अपडेट
लखनऊ के अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में खेले गए अंडर-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मेरठ के समीर रिजवी की 158 रन की नाबाद शतकीय पारी से उत्तर प्रदेश में छह विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने 39.3 ओवर में 152 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 485 रन बनाए थे। पारी में 171 रन की लीड लेने के बाद उत्तर प्रदेश को जीत के लिए 314 रन का लक्ष्य मिला था। जिसमें उत्तर प्रदेश ने 59.1 ओवर चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जिसमें गांधीबाग में प्रशिक्षण ले रहे समीर रिजवी ने मात्र 107 गेंद में 158 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस मैच मेरठ के ही पूर्णांक त्यागी ने दोनों पारियों में पांच विकेट झटके हैं।
सहारनपुर में नकुड़ तिराहे पर वुड कार्विंग फैक्टरी में हुई चोरी का थाना कुतुबशेर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार किए, जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मोहल्ला साहबजी नगर निवासी परविंदर सिंह की अंबाला रोड स्थित नकुड़ तिराहे पर वुड कार्विंग की फैक्टरी है। पिछले दिनों इनकी फैक्टरी को चोरों ने खंगाला था। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था।
इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र से आजाद उर्फ ऐजाज व सद्दाम निवासी मेघ छप्पर थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से एक सिलिंडर, तीन कट्टे एशियन वाल पुट्टी, तीन कट्टे अल्ट्राटेक सीमेंट, चार ड्रम थिनर, एक डिब्बा पेंट, एक प्लास्टिक का ड्रम 200 लीटर वाला, 14 पैकेट रेगमाल के पैकेट बरामद हुए।
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के दिलनवाज उर्फ दिल्लू हत्याकांड़ में 11 साल बाद अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-7 के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने फैसला सुनाया।
शहर कोतवाली में मोहल्ला कस्सावान निवासी वादी सलीम ने 29 दिसंबर 2011 को अपने भांजे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परविंद्र सिंह ने बताया कि सलीम अपने भांजे दिलनवाज उर्फ दिल्लू और मोहल्ला कस्सावान निवासी नदीम के साथ शाम करीब सात बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला ठाकुरद्वारा में भारत माता चौक के निकट पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। दिल्लू पर सरिए से वार किया तमंचे से गोली मार दी। सलीम और नदीम ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। पुलिस घायल को लेकर मेरठ मेडिकल के लिए चली थी, लेकिन रास्ते में ही दिलनवाज की मौत हो गई।
इस मामले में रंजिश के चलते बाग जानकारी दास निवासी याहिया समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने की। साक्ष्यों के अभाव में चार अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया गया, जबकि आरोपी बाग जानकी दास निवासी याहिया पुत्र भूरा को धारा 302 में आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड, धारा 386 में दस साल की सजा और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
मेरठ में दिनदहाड़े छात्र की हत्या
मेरठ में मेडिकल कॉलेज के सामने सोमदत्त विहार के पास चाकू से गोदकर एक छात्र की हत्या कर दी गई। बताया गया कि छात्रों में वर्चस्व को लेकर चाकू बाजी हुई थी, जिसमें छात्र की जान गई है।
बताया गया कि मृतक छात्र कार्तिक खरखौदा के फफूंडा गांव का रहने वाला था, जो कि सीसीएस यूनिवर्सिटी का छात्र था। जानकारी लगते ही एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन और थाना प्रभारी मेडिकल मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 35 रन की लीड ली है। जिसमें प्रियम की 122 रन की शतकीय पारी शामिल है। वहीं रिंकु सिंह 73 बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि कार्तिकेय जयसवाल ने अभी खाता नहीं खोला है।
रणजी मैच का ताजा स्कोर - यूपी टीम ने तीन विकेट पर बनाए 151 रन
ताजा स्कोर-उत्तर प्रदेश की टीम ने तीन विकेट पर 39 ओवर में 126 रन बनाए हैं। प्रियम 47 और रिंकु सिंह ने 20 रन बनाए। प्रियम गर्ग को अंपायर ने पगबाधा आउट दिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। प्रियम गर्ग ने अर्धशतक जड़ते हुए 56 रन बनाए हैं और वह अभी क्रीज पर डटे हैं। उत्तर प्रदेश की टीम तीन विकेट पर 47 ओवर में 170 रन बना चुकी है ।
कई दिन पहले ग्रामीणों ने फसलों को नुकसान पहुंचा रहे पशुओं को पकड़ कर स्कूल में बंद कर दिया था। अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई थी लेकिन सूचना देने के बावजूद किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर आवारा पशुओं का समाधान कराने का प्रयास नहीं किया। बुधवार को स्कूल खुले तो बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंचे लेकिन स्कूल गोवंश का कब्जा देख उन्हें बाहर ही इंतजार करना पड़ा। फिर से सूचना अधिकारियों को दी गई। जिस पर तहसील प्रशासन की टीम गांव मे पहुंचकर पशुओं कि वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर: Meerut News: सरकारी स्कूल पर आवारा गोवंश का कब्जा, गेट के बाहर बैठकर पढ़ने को मजबूर नौनिहाल
कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बजरंग दल ने जुलूस निकाला
बजरंग दल के कार्यकर्ता शाकंभरी रोड से बाइक जुलूस लेकर तहसील पहुंचे।
संगठन के विभाग सह संयोजक हरीश कौशिक ने कहा, कि 8 जनवरी को असम के करीमगंज जिले में संगठन कार्यकर्ता शम्भू कैरी की कट्टरपंथी विचारधारा वाले संगठन विशेष से जुड़े लोगों ने हत्या कर दी। पिछले दो वर्षों में बजरंग दल के 9 कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है, जबकि 32 कार्यकर्ताओं पर हमले हुए। उन्होंने कहा, कि भारत सरकार इन हमलों को कराने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इनसे जुड़े लोगों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान लागू करें। इसके बाद उन्होंने एसडीएम दीपक कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार अंकित (22) पुत्र सूरजभान रात के समय अपने मकान में सोया था। रात करीब दो बजे कमरे में आग लग गई। उसका पड़ोसी लोकेश लघुशंका के लिए जगा था। कमरे से धुआं उठता देख उसने शोर मचाया। जिस पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी होने कारण ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मामले की तहरीर मृतक के भाई रजनीश कुमार ने दी है। बताया गया कि मृतक अविवाहित था। वह परिवार से अलग एक कमरे में रहता था और मजदूरी करता था।
सोनभद्र जेल जाने का फरमान सुनते ही फफक पड़े हाजी याकूब
पढ़ें पूरी खबर: Meerut: सोनभद्र जाने का फरमान सुन फफक पड़े हाजी याकूब, पुलिस से लगाई ये गुहार, तीनों जिलों में बढ़ी निगरानी